तैमूर अली खान ने तेज आवाज में गाया बर्थडे सांग तो अब्बू ने सिखाया- 'ऐसे गाओ', वीडियो वायरल

एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह बर्थडे सांग गाते नजर आ रहे हैं। आइए देखें वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तैमूर अली खान ने तेज आवाज में गाया बर्थडे सांग तो अब्बू ने सिखाया- 'ऐसे गाओ', वीडियो वायरल

बॉलीवुड के 'नवाब' सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक ऐसे स्टारकिड हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। आए दिन तैमूर के वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिस पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं, आइए आपको दिखाते है वो वीडियो। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान अपने स्टाफ का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान केक कटिंग के समय तैमूर उनके लिए सबसे तेज आवाज में बर्थडे सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। इसके बाद अब्बू सैफ अपने लाडले तैमूर से अच्छी तरह से गाने को कहते हैं और फिर अपने मां-पापा से आवाज मिलाने की कोशिश करते हुए तैमूर गाने लगते हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, खास फोटो शेयर कर लिखा- 'थोड़ी डरी हुई हूं')

करीना, सैफ और तैमूर ने ऐसे मनाई थी दिवाली

सैफ अली खान ​दिवाली के पहले से ​ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मौजूद हैं। इस खास मौके पर करीना कपूर खान भी अपने बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला पहुंची हैं, और इस बार करीना ने अपनी फैमिली के साथ वहीं पर दिवाली का जश्न मनाया था। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ एक खूबसूरत बूमरैंग वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में प्रेग्नेंट करीना अपनी फैमिली के साथ अलाव जलाकर साथ में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, करीना के बीच तैमूर बैठे हुए हैं और क्यूट अंदाज में कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ''आप सभी को दिवाली की शुभकामना, खुश रहिए, सुरक्षित रहिए।'' (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने भाई वियान संग मनाया अपना पहला 'भाई दूज', एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो)

जब दिवाली पर तैमूर ने पिता सैफ अली खान को लगाई थी आवाज

इसके अलावा सैफ अली खान ने भी 'भूत पुलिस' की टीम (अर्जुन कपूर, जैकलिन फर्नांडिस और यामी गौतम) के साथ एक वीडियो के माध्यम से सभी को दिवाली की बधाई दी थी। इसका वीडियो अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में 'भूत पुलिस' की टीम फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं, तभी पीछे से तैमूर, अपने अब्बा सैफ अली खान को आवाज लगाते हुए कहते हैं- 'अब्बा...यहां आना जरा।' इस पर सैफ जवाब में कहते हैं- 'हां, एक सेकेंड।' हालांकि, वीडियो में तैमूर नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज जरूर सुनी जा सकती है। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा था- 'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।' यह प्यारा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या को विश किया बर्थडे, फोटोज शेयर कर लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी परी')

फिलहाल, करीना कपूर खान जल्द अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वहीं तैमूर भी अपने आने वाले भाई या बहन का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको तैमूर का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

(वीडियो ​क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.