तैमूर अली खान का स्कूल के बारे में बात करते वीडियो आया सामने, क्यूट दिखे करीना के लाडले

हाल ही में, स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

तैमूर अली खान का स्कूल के बारे में बात करते वीडियो आया सामने, क्यूट दिखे करीना के लाडले

यह 20 दिसंबर 2016 का दिन था, जब बी-टाउन दीवा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सबसे प्यारे मुंचकिन तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को जन्म दिया था और जन्म के बाद से ही तैमूर अपनी क्यूट हरकतों से नेशनल सेंसेशन बन गए हैं। अपने स्टार माता-पिता की लोकप्रियता को पछाड़ते हुए तैमूर सभी के पसंदीदा बन गए हैं।

Kareena Kapoor with her son Taimur

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ पहली बार पब्लिक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए थे। उस वक्त से आज तक, बेबी टिम अपनी एक झलक से लोगों का दिल खुश कर देते हैं।

Kareena Kapoor and Saif with her son Taimur

हाल ही में, सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए हमें तैमूर अली खान का अपनी कक्षा और शिक्षक के बारे में बात करते हुए एक अनदेखा वीडियो मिला है। नेवी ब्लू कलर की टी-शर्ट में क्यूट लग रहे तैमूर ने अपना परिचय दिया और यह भी बताया कि, वह अपनी क्लास से प्यार करते हैं। वीडियो के अंत में सभी के अच्छे दिन की कामना करते हुए नन्हे टिम ने एक फ्लाइंग किस दिया और हमारे दिलों को पिघला दिया।

(ये भी पढ़ें- शहनाज गिल को ब्रह्मा कुमारियों ने किया सम्मानित, 'सिडनाज' फैंस को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद)

तैमूर अली खान के जन्म के कुछ महीनों के बाद मीडिया को करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे की एक प्यारी सी तस्वीर मिली थी। तैमूर की ये प्यारी तस्वीर उस वक्त लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए काफी थी। हालांकि, कई लोग कंफ्यूज थे कि, तस्वीर तैमूर की थी या किसी और की। 'स्पॉटबॉय' ने इसे स्पष्ट करने के लिए सैफ से संपर्क किया था। सैफ ने पुष्टि की थी कि, यह तस्वीर उनके लाडले बेटे की थी।

Taimur Ali Khan

आपको बता दें कि, करीना कपूर खान ने साल 2012 में शादी की थी। वर्तमान समय में दोनों दो प्यारे बेटों के माता-पिता हैं। करीना और सैफ ने साल 2021 में अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था, जो अपने भाई तैमूर की ही तरह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं।

Kareena-Saif with kids

(ये भी पढ़ें- अथिया शेट्टी ने BF केएल राहुल संग शादी और लिव-इन पर की बात, कहा- 'मैं थक गई हूं')

फिलहाल, आपको तैमूर का ये प्यारा वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.