Taimur Ali Khan 'मामू' Ranbir Kapoor की बेटी Raha से मिलकर हुए हैरान, एकटक निहारते रहे छोटे नवाब

एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अपने मामा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर से मिलने के बाद हैरान रह गए। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Taimur Ali Khan 'मामू' Ranbir Kapoor की बेटी Raha से मिलकर हुए हैरान, एकटक निहारते रहे छोटे नवाब

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक लविंग बिग-ब्रदर हैं। सबसे पहले, यह तैमूर की अपनी फुफेरी बहन इनाया नौमी खेमू के साथ बॉन्डिंग थी, जिसने हमारे दिलों को जीता था और फिर छोटे भाई जहांगीर अली खान के लिए उनके असीम प्यार ने सभी का ध्यान खींचा। अब, उनकी एक और बहन हैं, जिस पर छोटे नवाब अपनी जान कुर्बान करते हैं, जी हां यह कोई और नहीं, बल्कि उनके मामू रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर हैं।

जब पहली बार बहन राहा से मिले तैमूर, तो एकटक निहारते रहे छोटे नवाब

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट अपनी छह महीने की बेटी राहा कपूर को करीना कपूर खान के घर ले गईं। यह पहली बार था, जब तैमूर अपनी छोटी बहन राहा से मिले थे। परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि तैमूर एक गंभीर और जिम्मेदार बड़े भाई हैं। वह राहा से पहली बार मिले और अपनी छोटी बहन को देखते ही उस पर मोहित हो गए।

ranbir kapoor

सूत्र ने आगे खुलासा किया कि तैमूर अपनी छोटी बहन राहा के पास बैठे और उसे देखते रहे। उन्होंने किसी को भी उसके करीब नहीं आने दिया। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर व करीना कभी भी करीब नहीं थे और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत के बाद भी दूरी बनाए रखी। हालांकि, भाई-बहन यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वे एक मजबूत बंधन साझा करें।

जब आलिया भट्ट बेटी राहा को गोद में लेकर पहुंची थीं करीना के घर

3 जून 2023 को मुंबई में करीना के घर के बाहर तैनात पैपराजी ने आलिया को अपने कैमरे में कैद कर लिया था। इंटरनेट पर जो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें आलिया अपनी बच्ची राहा के साथ व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करती दिख रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी राहा को अपनी बाहों में पकड़ रखा है। छोटी बच्ची अपनी मां की गोद में शांति से सो रही थी। आलिया ने बिल्डिंग में एंट्री करते ही अपनी बेटी का चेहरा छुपाना सुनिश्चित किया था।

alia

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब आलिया भट्ट बेटी के साथ हुईं स्पॉट

इसके पहले, 1 जून 2023 को मुंबई में आलिया को उनके घर के बाहर देखा गया था। सामने आए वीडियो में व्हाइट टी-शर्ट और फिटेड पैंट पहने आलिया ने अपनी बेटी राहा को अपनी बाहों में पकड़ रखा था। छोटी बच्ची अपनी मां की गोद में शांति से सो रही थी और आलिया तेजी से अपने घर की ओर चली जाती हैं।

alia

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब Alia Bhatt ने घर में बेटी Raha के फेवरेट प्लेस का किया था खुलासा, बताया था- रणबीर हर दिन करते हैं एक रस्म। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम तैमूर और राहा की एक साथ तस्वीरें देखने का इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.