करीना कपूर के बेटे तैमूर ने क्रिसमस पर पहनी 400 रुपए से भी कम की स्वेटशर्ट, जानें असली कीमत

बॉलीवुड की 'फैशन दीवा' करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान को क्रिसमस के मौके पर बेहद सस्ती स्वेटशर्ट पहनाई थी, जिसका दाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करीना कपूर के बेटे तैमूर ने क्रिसमस पर पहनी 400 रुपए से भी कम की स्वेटशर्ट, जानें असली कीमत

बी-टाउन के सेलेब्स अपने फैशन सेंस, लुक्स और पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को ‘फैशन दीवा’ तक कहा जाता है, जिनमें से एक अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी हैं। करीना अच्छे-अच्छों को अपने लुक्स और ड्रेसिंग से टक्कर देती हैं। उनकी एक-एक ड्रेस हजारों और लाखों रुपयों की होती है। ऐसे में आपको लगता होगा कि करीना जब खुद इतनी महंगी ड्रेसेस पहनती हैं, तो लाज़मी है कि वह अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को भी महंगे कपड़े पहनाती होंगी। लेकिन आज जो हम बताने जा रहे हैं, उससे आपकी ये गलतफहमी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। आइए बताते हैं आपको इसके बारे में।

इस बारे में बताने से पहले जान लीजिए कि, करीना एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक लेखक और डिजाइनर भी हैं। वह अब तक तीन किताबें लिख चुकी हैं और कई ड्रेसेज को भी डिजाइन कर चुकी हैं। इससे साफ है कि करीना अपने फैशन के लिए कितनी सीरियस रहती हैं। ऐसे में अगर वह अपने लाडले बेटे को 400 के अंदर खरीदी गई स्वेटशर्ट पहनाएं, तो हैरानी की बात है ना। जी हां, क्रिसमस के अवसर पर करीना ने अपने बेटे तैमूर को सस्ते दाम पर खरीदी गई स्वेटशर्ट पहनाई थी।

दरअसल, करीना के घर पर 25 दिसंबर 2020 को क्रिसमस के मौके पर लंच पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान करीना ने जहां ग्रीन कलर का सूट पहना था, वहीं तैमूर क्रिसमस की थीम पर बनी रेड स्वेटशर्ट और ब्लू जींस में क्यूट लग रहे थे। तैमूर के एक फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ‘छोटे पटौदी’ क्रिसमस पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने क्रिसमस डायनासोर हॉलीडे क्लब की थीम वाली स्वेटशर्ट पहन रखी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये टी-शर्ट सेल से महज 389 रुपए में खरीदी गई है। आप नीचे देख सकते हैं इसका स्क्रीनशॉट।

फिलहाल, करीना इन दिनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और फैमिली के साथ इस फेस्टिव वीकेंड को एंजॉय कर रही हैं। 29 दिसंबर 2020 को ही करीना ने अपने फुफेरे भाइयों अरमान और आदर जैन के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इस मौके पर अरमान की वाइफ अनीषा मल्होत्रा और आदर की गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया भी शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस के अलावा उनके भाइयों ने भी डिनर पार्टी की कुछ झलकियां अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। आइए नीचे देखते हैं इसकी कुछ झलकियां। (ये भी पढ़ें- क्या बॉयफ्रेंड वरुण सूद से शादी नहीं करना चाहतीं दिव्या अग्रवाल? इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कही ये बात)

पिछले दिनों करीना अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला घूमने गई थीं। धर्मशाला में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी करीना और सैफ को जॉइन किया था। दोनों के धर्मशाला वेकेशन की कुछ झलकियां भी सामने आई थीं। करीना ने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें करीना, सैफ और तैमूर विंटर वियर में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी संग न्यू ईयर मनाने की तैयारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिखे एक साथ)

फिलहाल, ये तो साफ हो गया कि आम लोगों की तरह करीना भी सेल के कपड़े खरीदने में संकोच नहीं करती हैं। तो आपको तैमूर की 389 रुपए की ये स्वेटशर्ट कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.