करीना कपूर के दूसरे बेबी के जन्म के दौरान ऐसा था बड़े भाई तैमूर और कजिन इनाया का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में बताया है कि उनकी भाभी करीना कपूर खान के दूसरे बेबी के जन्म के बाद तैमूर और इनाया का कैसा रिएक्शन था। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

करीना कपूर के दूसरे बेबी के जन्म के दौरान ऐसा था बड़े भाई तैमूर और कजिन इनाया का रिएक्शन

पटौदी खानदान के स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) के बीच 9 महीने का एज गैप है और इन दोनों कजिन की आपस में बॉन्डिंग काफी गहरी है, जो उनकी तस्वीरों व वीडियोज से साफ़ झलकता है। इस कजिन की जोड़ी अक्सर अपनी क्यूटनेस से फैंस को दीवाना बना देती है। हालांकि, इसका पूरा क्रेडिट तैमूर की मां करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) व इनाया के पेरेंट्स कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) और सोहा अली खान (Soha Ali Khan) को जाता है, जो अपने लिटिल मंचकिन की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। फरवरी 2021 में तैमूर के छोटे भाई के जन्म के बाद से इन दोनों कजिन की जोड़ी में एक नया एडिशनल मेंबर जुड़ गया है। हाल ही में, कुणाल खेमू ने फैमिली में न्यू बॉर्न बेबी आने पर इनाया और तैमूर के रिएक्शन के बारे में बात की है।

Taimur Ali Khan and Inaaya Naumi Kemmu

पहले आप ये जान लीजिए कि, करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में एक-दूसरे को 5 सालों तक डेट करने के बाद शादी रचाई थी। 20 दिसंबर 2016 को करीना और सैफ तैमूर अली खान के पैरेंट्स बने थे। इसके बाद, 21 फरवरी 2021 को एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेबी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी सैफ ने अपने स्टेटमेंट में दी थी। सैफ ने ‘PTI’ को दिए गए स्टेटमेंट में कहा था, ‘हमें एक बेबी बॉय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मॉम और बेबी सेफ व हेल्दी हैं।’ हालांकि, अभी तक कपल ने बेबी बॉय की फोटो और नाम का खुलासा फैंस के सामने नहीं किया है। (ये भी पढ़ें: काजोल की बेटी न्यासा ने अपने स्कूल में मां के गानों पर ​जमकर किया डांस, देखें ये प्यारा वीडियो)

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan, Randhir Kapoor and Karisma Kapoo

अब आपको बताते हैं कुणाल के इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, ‘ईटाइम्स’ से बातचीत के दौरान कुणाल ने बताया, “चाहे तैमूर हो या इनाया, मुझे लगता है कि उनके ज्यादातर रिएक्शन हमारे रिएक्शन पर आधारित थे। इतना कहूंगा कि बच्चे अपनी फैमिली में नया मेंबर आने से खुश और धन्य हैं। वो अभूतपूर्व समय में हुआ है और मैं उसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

Inaaya Naumi Kemmu and Taimur Ali Khan

इससे पहले, करीना के न्यू बॉर्न बेबी के जन्म के बाद रणधीर ने बेबो की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए कहा था, “करीना बिल्कुल ठीक है और सैफ तो मानो चांद पर हैं। जब एक्टर से पूछा गया था कि, तैमूर ने अपने छोटे भाई के जन्म की जानकारी मिलते ही क्या डांस किया, जिस पर रणधीर ने रिप्लाई दिया था, “वो अभी ये सब करने के लिए बहुत छोटा है।” (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव से भारती सिंह तक इन 11 टीवी एक्ट्रेसेस ने रोका सेरेमनी में सिंपल लुक से बिखेरे जलवे)

वहीं, सोहा अली खान होली पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो लगाया था, जिसमें इनाया और तैमूर को देखा जा सकता है। इस वीडियो में दोनों पूल में होली खेलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान इनाया अपने भाई तैमूर के गाल पर रंग लगा रही हैं। वहीं, तैमूर के हाथ में रंगोली है, जिसे वह पानी में डाल रहे हैं।

करीना कपूर खान ने 6 फरवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें तैमूर अली खान और सोहा अली खान की बेटी इनाया को देखा जा सकता है। दोनों डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए खूबसूरत सी स्माइल देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा था, ‘क्या ये दोनों अमेजिंग नही हैं... टिम एंड इनाया। खैर! पीछे के लड़के भी बुरे नहीं हैं।' (ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट लीजा हेडन ने अपने बेटे को गोद में लेकर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दूसरी मांओं से किया ये सवाल)

Inaaya Naumi Kemmu and Taimur Ali Khan

फिलहाल, इनाया और तैमूर अपनी क्यूटनेस से फैंस को अक्सर दीवाना बनाते रहते हैं। तो अब देखना होगा कि इन दोनों की जोड़ी में तीसरा क्यूट बेबी कब शामिल होता है? बहरहाल, फैंस को करीना के दूसरे बेबी के नाम और फोटो का इंतजार है। तो क्या आपको भी है? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.