तारा सुतारिया आदर जैन संग मालदीव में कर रही हैं एंजॉय! ये खूबसूरत तस्वीरें हैं गवाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन ने मालदीव से एक जैसी तस्वीर शेयर की हैं, जिसके बाद इस बात के कयास लग रहे हैं कि दोनों हॉलिडे पर एक साथ गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

img

By Prakash Joshi Last Updated:

तारा सुतारिया आदर जैन संग मालदीव में कर रही हैं एंजॉय! ये खूबसूरत तस्वीरें हैं गवाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। काफी समय से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि तारा और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के चचेरे भाई आदर जैन (Aadar Jain) एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में ये बात पुख्ता होते हुए भी नजर आ रही है, क्योंकि दोनों ने एक साथ अपनी छुट्टियों पर जाते हुए तस्वीर शेयर की है।

दरअसल, तारा सुतारिया और आदर जैन दोनों ने ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मालदीव से दो अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री तारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो फोटो शेयर की है, वो तस्वीर हवाई जहाज से ली हुई है। इस पर तारा ने लिखा है, 'मालदीव Hello again, paradise।' (ये भी पढ़ें: पति रोहित ने अनिता हस्सनंदनी को किया किस, एक्ट्रेस ने फोटो संग लिखा- 'किस करने पर बेबी मारता है किक')

Tara Sutaria

वही, आदर जैन ने भी तारा के जैसे ही मिलती-जुलती फोटो शेयर की है। ये फोटो भी हवाई जहाज से ही ली गई है। इस तस्वीर पर आदर ने 'DND' लिखा है, जिसका हिंदी में मतलब होता है 'मुझे परेशान ना करें।' यानी आदर की इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि वो चाहते हैं कि उनके रोमांटिक प्लान में किसी तरह का डिस्टर्ब ना हो।

Aadar Jain

आदर करना चाहते हैं जल्द शादी!

आदर ने तारा से शादी रचाने के लिए तैयारी भी पूरी कर ली है, और वो जल्द ही एक से दो होना चाहते हैं। बीते दिनों 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, आदर अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया से शादी करने के लिए तैयार हैं। कपूर खानदान के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि, 'आदर अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वो जल्द से जल्द शादी करने के लिए कमिटेड हैं।" सूत्र ने आगे कहा था, 'जो भी कारण हो, मुझे नहीं लगता कि रणबीर अभी (आलिया से) शादी करने के लिए तैयार हैं। उनके चचेरे भाई आदर फैमिली मैन हैं। वो जल्द से जल्द तारा से शादी करना चाहते हैं। उनके बड़े भाई अरमान ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी की थी। आदर की शादी में किसी तरह की कोई बाधा नहीं है, बल्कि आदर और तारा के करियर की वजह से अब तक दोनों की शादी नहीं हो पाई है।' (ये भी पढ़ें: दुबई में एंजॉय कर रही है धोनी की फैमिली, सामने आईं बेटी जीवा की क्यूट तस्वीरें व वीडियो)

Tara Sutaria and Aadar Jain

कई मौकों पर दोनों को देखा जाता है साथ

तारा और आदर को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। कपूर खानदान के लिए जब भी कोई खास मौके होते हैं, तो वहां तारा नजर आती हैं। हाल ही में रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान कपूर घराने में लंच का आयोजन किया गया था। जहां फैमिली फोटो में तारा भी नजर आई थीं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने शेयर किया था।

आदर ने लिखा था, 'आई लव यू'

5 अगस्त 2020 को आदर जैन के जन्मदिन के मौके पर तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और आदर की एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की थी। शेयर की गई फोटो में दोनों व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। जहां तारा को साड़ी में देखा जा सकता है, तो वहीं आदर सफेद कुर्ते में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इसके साथ ही तारा ने अंग्रेजी काव्य की एक मशहूर पंक्ति लिखी थी कि, 'हमेशा तुम्हारी हूं। हमेशा मेरे हो। ये प्यार हम दोनों का है। मेरे फेवरेट शख्स आदर जैन को जन्मदिन की बधाई।' (ये भी पढ़ें: बेटे तैमूर को अपने कंधों पर बैठाकर घुमाते दिखे सैफ, धर्मशाला में घूमते हुए फोटो व वीडियो आया सामने)

इसके बाद तारा द्वारा शेयर की गई पोस्ट पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई थी, और इस फोटो को फैंस ने खूब पसंद किया था। साथ ही फोटो पर लिखे कैप्शन का रिप्लाई खुद आदर जैन ने भी दिया था। उन्होंने लिखा था, 'आई लव यू।'

फिलहाल, आदर और तारा द्वारा शेयर की गई तस्वीर से ये पता चलता है कि दोनों एक साथ छुट्टियां एंजॉय करने गए हैं, तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही दोनों की कुछ और तस्वीरें या फिर वीडियोज फैंस को देखने को मिल सकते हैं। तो आपको तारा और आदर जैन द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Images courtesy: Tara Sutaria, Aadar Jain
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.