एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने BF आदर जैन को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बताया- 'पूरी दुनिया'

एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन की कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी 'पूरी दुनिया' बताया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने BF आदर जैन को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बताया- 'पूरी दुनिया'

बॉलीवुड में वैसे तो ऐसे कम ही लोग हैं, जो अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बोलते हैं। खुलकर अपने इश्क का इजहार करने वालों की इस लिस्ट में खूबसूरत एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का नाम भी शामिल है, जो एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) के साथ रिलेशन में हैं। हाल ही में, उन्होंने एक पोस्ट के जरिए आदर को अपनी 'पूरी दुनिया' बताया है। 

tara

पहले ये जान लीजिए कि, आदर जैन, रीमा जैन व मनोज जैन के बेटे और राजकपूर के पोते हैं। आदर ने फिल्‍म 'कैदी बैंड इन 2017' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अंतिम बार वह साल 2021 में 'अमेजन प्राइम वीडियो' की फिल्‍म 'हैलो चार्ली' में नजर आए थे।

aadar jain

अब बात करते हैं तारा की लेटेस्ट पोस्ट की। दरअसल, 5 अगस्त 2022 को आदर जैन का बर्थडे था। ऐसे में एक्टर की गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया ने पूरा दिन उनके साथ बिताया और सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी 'पूरी दुनिया' बताकर उनका दिन ही बना दिया। तारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक फोटो में आदर केक के सामने बैठे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य दो तस्वीरें उनके बचपन की हैं। इन फोटोज के कैप्शन में तारा ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे मेरी पूरी दुनिया।''

aadar jain

aadar jain

aadar jain

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित लिप सर्जरी की अफवाहों को लेकर हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले- 'बनावटी दिख रहीं')

तारा के अलावा आदर के भाई अरमान जैन ने भी अपने छोटे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अरमान ने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो नानू… हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहो…. मुझे तुमसे प्यार है।" वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में आदर की एक तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए लिखा, ''मेरे हैंडसम भाई को जन्मदिन मुबारक हो। लव यू।'' 

armaan jain

armaan jain

kareena

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने बेटी सना सेजवाल के 'अन्नप्राशन' की फोटो की शेयर, क्यूट दिखीं लाडली)

तारा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्‍स' 29 जुलाई से सिनेमाघरों में चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तारा के लिए बेहद खास है, क्योंकि बतौर सिंगर तारा की यह पहली फिल्म है। फिल्म का गाना 'शामत' तारा ने ही गाया है।  

tara sutaria

(ये भी पढ़ें- सिंगर अरमान मलिक ब्लॉगर आशना श्रॉफ को कर रहे हैं डेट, ब्रेकअप के बाद फिर हुआ पैचअप)

वैसे, अरमान और तारा की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.