दुल्हन अनन्या भंडारे ने पहना ससुर तरुण तहिलियानी का आइवरी लहंगा, देखें अनसीन वेडिंग फोटोज

फेमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी की बहू ने अपनी शादी में ससुर तरुण का डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी अनदेखी तस्वीरें।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

दुल्हन अनन्या भंडारे ने पहना ससुर तरुण तहिलियानी का आइवरी लहंगा, देखें अनसीन वेडिंग फोटोज

लगभर हर दुल्हन का सपना होता है कि, वह अपनी शादी पर फेमस डिजाइनर का लहंगा पहने। इन्हीं फेमस डिजाइनर्स में से एक हैं तरुण तहिलियानी (Tarun Tahiliani), जिन्होंने न जाने कितनी दुल्हनों को तैयार किया होगा, ऐसे में जब बात उनके बेटे जहान तहिलियानी की दुल्हन की आई, तो भला वो उनके लिए कैसे कोई शानदार आउटफिट तैयार न करते। डिजाइनर के बेटे जहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अनन्या भंडारे से शादी की है, जिनके लिए उनके ससुर जी ने एक शानदार लहंगा डिजाइन किया था। 

ANANYA BHANDARE

बता दें कि, जहान ने अनन्या से फरवरी 2022 में शादी की थी। दुल्हन अनन्या ने अब खुलासा किया है, "ये वास्तव में सपनों की दुल्हन होने जैसा अनुभव था और ये ज्यादा खास तब बन गया था, जब मैंने अपने ससुरजी का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था, वो (तरुण तहिलियामी) भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे। सबसे अच्छी बात ये थी कि, उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी कि, मैं क्या पहनूंगी? उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया, जैसा कि, वो अपनी सभी दुल्हनों को करते हैं।''

ANANYA BHANDARE

इस बारे में डिजाइनर तरुण ने 'Vogue India' को बताया कि, “मैं चाहता था कि, जहान और अनन्या दोनों ठीक वही पहनें, जिसमें वह कंफर्टेबल हों। उनके आउटफिट्स उनके व्यक्तित्व के अनुसार होने चाहिए। उन्होंने जो पहना, उसमें उन्हें मजा आया। हमने यही सोचा था।''

TARUN TAHILIANI

अब बात आती है कि, ये दोनों कैसे मिले? इसके बारे में जानकारी देते हुए 'ऑनलाइन रिटेल मैनेजमेंट टूल फैबट्रैक' के सह-संस्थापक, 'तहिलियानी होम्स' के संस्थापक और आईटी कंपनी 'हेलिओस नेक्स्ट' के प्रमोटर जहान कहते हैं कि, वह अनन्या से अपने बचपन के दोस्त की शादी में मिले थे। इसके दो महीने बाद वो अपनी पहली डेट पर गए थे। जहान कहते हैं, “जून 2019 की उस एक रात से हम साथ हैं।” उन्होंने अनन्या को अक्टबूर 2021 में प्रपोज किया था, जो एक हेल्थ कोच और हेल्थ स्नैक कंपनी 'जंगली डिलाइट्स' की संस्थापक हैं।  

TARUN

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी की हर रस्म में चुना अलग डिजाइनर, वलीमा पर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखीं सुंदर)

अनन्या के 'हां' कहने के बाद दोनों ने अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के बीच ही फरवरी 2022 में शादी कर ली थी। दुल्हन शर्माते हुए कहती हैं, “हमने अपने माता-पिता और भाई-बहनों को सारी योजनाएं बनाने दीं। हम वास्तव में अपनी शादी की रस्मों को एंजॉय करना चाहते थे।'' वहीं, जहान कहते हैं, ''हमारे दोनों के पिता शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थे और उन्होंने ग्रैंड पार्टी रखी थी, वो पार्टी को होस्ट करना काफी पसंद करते हैं। जबकि, हमारी माताएं ज्यादा प्रैक्टिकल हैं। वो ये ध्यान रखती हैं कि, कुछ रह न गया हो।'' 

लहंगे पर था खूबसूरत रेशम का वर्क

TARUN

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने सगाई में मनीष मल्होत्रा, तो शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, ज्वेलरी ने बढ़ाई सुंदरता)

बात करें अनन्या के लहंगे की, तो TT लेबल से तैयार किए गए इस आइवरी लहंगे में रेशम के धागों का इस्तेमाल किया गया था। फूल-पत्ती के डिजाइन से सजा ये लहंगा काफी रॉयल लग रहा था। लहंगे की हेमलाइन में डिजाइनर का सिग्नेचर वर्क ऐड किया था। लहंगे में घेर एड करने के लिए प्लीट्स को बेल्ट एरिया पर सिली गई थी। वहीं, ब्लाउज में डीसेंट कट रखा गया था, जिसकी हेमलाइन पर मोतियों से बनीं लटकनें लगाई गई थीं, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं, उनके दूल्हे जहान ने जड़ाऊ शेरवानी पहनी हुई थी, जिसमें वो किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। 

TARUN

(ये भी पढ़ें- NRI दुल्हन ने अपनी दूसरी शादी में चार बच्चों के साथ की ब्राइडल एंट्री, लोगों के लिए बनीं प्रेरणा)

वैसे, तरुण तहिलियानी की बहू का ये लुक और लहंगा आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.