तरुण तहिलियानी के बेटे जहान की हुई शादी, दुल्हन ने पहना ससुर द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा

हाल ही में, मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के बेटे जहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अनन्या भंडारे से शादी की, जिसमें दुल्हन अपने ससुर द्वारा डिजाइन किए गए यूनिक लहंगे में नजर आई। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक। 

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

तरुण तहिलियानी के बेटे जहान की हुई शादी, दुल्हन ने पहना ससुर द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा

बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी (Tarun Tahiliani) फैशन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने पिछले 27 सालों के अपने करियर में कई मशहूर हस्तियों को उनकी शादी के दिन सजाया है। हाल ही में, उनके बेटे जहान तहिलियानी (Jahan Tahiliani) ने अपनी गर्लफ्रेंड अनन्या भंडारे (Ananya Bhandare) से शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।  

jahan Tahiliani

दुल्हन ने पहना ससुर द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा

अपनी शादी में अनन्या ने अपने ससुर द्वारा डिजाइन किया गया एक यूनिक लहंगा पहना था। दरअसल, 22 जनवरी 2022 को जहान ने अनन्या के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे और जहान अपनी लेडीलव अनन्या के पीछे खड़े थे। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया था, "उसने कहा शायद। तुम वही हो जो मुझे बचाता है।"

jahan Tahiliani

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने संगीत में पहना फाल्गुनी और शेन पीकॉक का लाल लहंगा, 'पर्ल ज्वेलरी' ने बढ़ाई सुंदरता)

जहान और अनन्या ने 22 फरवरी 2022 को अपने परिवार और चुनिंदा दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी के लिए अनन्या ने मिनिमल क्रीम कलर का लहंगा चुना। उनकी स्कर्ट में बारीक कढ़ाई का काम हुआ था, जिसके साथ उन्होंने लटकन और डबल दुपट्टा कैरी किया था। उन्होंने एक दुपट्टा अपने ब्लाउज के ऊपर और दूसरे को सिर पर घूंघट के रूप में पहना था।

jahan Tahiliani

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे पति विक्की की तारीफ करने पर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने सुशांत सिंह की दिलाई याद)

दुल्हन ने अपने लुक को मिनिमल पन्ना और डायमंड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और खूबसूरत डायमंड मांगटीका के साथ एक्सेसराइज किया था। इसके साथ उन्होंने पिंक लिप्स और हैवी आईलाइनर के साथ शाइनी आईशैडो लगाया था, जिसने उनके मेकअप को लाइट रखा था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने क्रीम  कलर की शेरवानी पहनी थी।

jahan Tahiliani

jahan Tahiliani

jahan Tahiliani

jahan Tahiliani

अनन्या ने 23 फरवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जहान के साथ अपनी शादी के बाद की पहली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें हम दोनों को उनकी सगाई की अंगूठियां दिखाते हुए देख सकते हैं, क्योंकि उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा है। इसके साथ अनन्या ने लिखा था, ''Just married 22.2.22." 

jahan Tahiliani

(ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी ने पहनी 1,60,000 रुपये की 'लहंगा-चोली', ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर)

फिलहाल, हम जहान तहिलियानी और उनकी पत्नी अनन्या भंडारे को शादी की बधाई देते हैं। वैसे, आपको दुल्हन का लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Ananya Bhandare
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.