तेजस्वी प्रकाश ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की मां संग अपने रिश्ते पर कहा- 'हम समान हैं'

हाल ही में, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की मां के साथ अपनी ट्विनिंग बारे में बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

तेजस्वी प्रकाश ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की मां संग अपने रिश्ते पर कहा- 'हम समान हैं'

टीवी स्टार्स तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इन्हें साथ में पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में देखा गया था। यही से इनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और वहीं से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। शो खत्म होने के बाद भी ये कपल साथ है। हाल ही में, तेजस्वी ने करण की मां के साथ अपनी इक्वेशन पर बात की है। 

karan tjasvi

जैसा कि, आप जानते हैं कि, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के क्यूट कपल की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। फैंस उन्हें प्यार से ‘तेजरन’ कहते हैं और वे चाहते हैं कि, जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंध जाए। हालांकि, इन दोनों का अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है।

karan tjasvi

(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन को इस निकनेम से बुलाती हैं रूमर्ड GF सबा आजाद, किया खुलासा)

हाल ही में, तेजस्वी प्रकाश ने ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत की, जिसमें एक्ट्रेस ने करण और उनकी मां सुनीता कुंद्रा के साथ अपनी ट्विनिंग के बारे में बताया। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि, उन्हें 'सासू मां' कहने की बहुत जल्दी है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि, वो एक-दूसरे के साथ काफी आराम से मिल रहे हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि, उनके और करण की मां के बीच बहुत समानताएं हैं और कभी-कभी वह करण के लिए बुरा महसूस करती है, क्योंकि वह अकेले रह जाती हैं।

karan tjasvi

(ये भी पढ़ें- अर्जुन बिजलानी ने 'हमेशा झूठ' वाले पोस्ट पर कहा- 'इसका निजी जीवन से कोई मतलब नहीं')

करण के साथ अपने ठोस बंधन पर प्रकाश डालते हुए एक्ट्रेस ने कहा,''करण की मां को सासू मां बहुत जल्दी कहना है, मैं उनसे प्यार करती हूं और वह मुझसे प्यार करते हैं। जब भी हम मिलते हैं, तो हमारे पास एक अच्छा समय होता है। हम कई मायनों में एक जैसे हैं और जब भी करण, उनकी मां और मेरी बात आती है, तो करण हमेशा दूसरी टीम में होते हैं। करण के लिए अपनी मां और मुझे एक साथ देखना बहुत दर्दनाक है (हंसते हुए)। क्योंकि हम सिर्फ पागल हैं।"

karan tjasvi

जब तेजस्वी प्रकाश से करण कुंद्रा की मां के स्वभाव के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने कहा कि, वह उनके जैसी ही हैं। तेजस्वी ने समझाया कि, सुनीता कुंद्रा किसी चीज के बारे में जो महसूस करती हैं, उसे व्यक्त करने और बताने से नहीं कतराती हैं। अपने निडर स्वभाव के लिए करण की मां की प्रशंसा करते हुए, तेजस्वी ने खुलासा किया कि, यह उन कई समानताओं में से एक है जो उनकी और उनकी होने वाली सास में समान हैं।

karan tjasvi

ये क्यूट कपल हाल ही में डिनर डेट पर गया था। एक वीडियो में, तेजस्वी को चार डोनट्स ऑर्डर करते हुए देखा जा सकता है। दोनों वीडियो में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां, देखिये वो वीडियो। 

(ये भी पढ़ें- जब गर्भावस्था धारण नहीं कर पा रही थीं देबिना बनर्जी, वजह बताते हुए कहा- 'बहुत तनाव था')

फिलहाल, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.