तेजस्वी प्रकाश के BF पर भाई प्रतीक का खुलासा, कृश खेडेकर और तेजा के रिश्ते की बताई सच्चाई

'बिग बॉस 15' की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश के भाई प्रतीक ने उनके घर के बाहर कथित बॉयफ्रेंड कृश खेडेकर के होने को अफवाह बताकर इसकी सच्चाई बताई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

तेजस्वी प्रकाश के BF पर भाई प्रतीक का खुलासा, कृश खेडेकर और तेजा के रिश्ते की बताई सच्चाई

'बिग बॉस 15' में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के बीच का लव एंगल उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इन दिनों तेजस्वी और करण अपने रिश्ते को लेकर कई सवालों के घेरे में हैं। जहां ऐसी खबर है कि, घर के बाहर भी तेजस्वी का एक बॉयफ्रेंड है। वहीं अब, तेजस्वी के भाई प्रतीक ने इस बात को अफवाह करार किया है और इसके पीछे की सच्चाई बताई है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के लव एंगल की चर्चा हर तरफ हो रही है। करण और तेजस्वी के फैंस को उनके बीच का रिश्ता बहुत पसंद आता है। लेकिन कुछ दिनों पहले, करण और तेजस्वी के आपस के संबंध में दरार आ गई थी, तब उन दोनों के गेम पर भी इसका असर साफ देखा गया था। शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था, क्योंकि करण और तेजस्वी के बीच दूरियां आनी शुरू हो गई थीं।

(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से 'सबसे अच्छा बॉयफ्रेंड' बनने का किया वादा)

हाल ही में, 'पिंकविला' को दिए गए इंटरव्यू में तेजस्वी प्रकाश के भाई प्रतीक वयंगंकर ने बताया, 'कृश को तेजस्वी के बॉयफ्रेंड होने का दावा किया जा रहा है, जो कि सरासर झूठ है। वह हमारे चचेरे भाई हैं। उनके तेजस्वी के साथ अच्छे संबंध हैं। आशा करता हूं कि, अब इन अफवाहों पर रोक लग जाएगी।' इसके अलावा, कृश ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने और तेजस्वी के रिश्ते को अफवाह बताते हुए कहा है कि, लोग इस तरह की खबर फैलाना बंद करें, ये सही नहीं है। कृश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'यह तेजस्वी प्रकाश को स्पष्ट करने के लिए है कि, हम दोनों डेटिंग नहीं कर रहे हैं। ये सिर्फ अफवाहें हैं। प्रतीक और तेजस्वी परिवार का हिस्सा हैं। झूठी खबर फैलाना बंद करिए।"

(ये भी पढ़ें- अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर करण कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं मूव ऑन नहीं हो सकता हूं')

इससे पहले, करण और तेजस्वी को आपस में बात करते हुए देखा गया था, जहां करण, तेजस्वी से पूछते हैं कि, क्या देवोलिना और राखी उसी लड़के के बारे में बात कर रही थीं, जिसके बारे में उन्होंने करण को बताया था। इस पर तेजस्वी कहती हैं कि, हां, वो वही लड़का है, जिसके बारे में वे दोनों बात कर रही हैं। हालांकि, उसके बाद ये मामला काफी शांत हो गया था। लेकिन कृश का नाम सामने आने से एक बार फिर इस बात को हवा मिल गई और तेजस्वी के फैंस का भरोसा टूटने लगा था।

फिलहाल, तेजस्वी और करण का रिश्ता उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.