नोरा फतेही संग डेटिंग पर बोले टेरेंस लुईस, कहा- 'आप प्यार में पड़ने की योजना नहीं बना सकते'

हाल ही में, डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही संग अफेयर की अफवाह पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नोरा फतेही संग डेटिंग पर बोले टेरेंस लुईस, कहा- 'आप प्यार में पड़ने की योजना नहीं बना सकते'

फेमस डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और नोरा फतेही की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' को साथ में जज किया था। तब से ही दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को लोग पसंद करते हैं। यहां तक कि, इनके अफेयर की चर्चा भी हर ओर होने लगी थी। हाल ही में, डांसर ने नोरा संग अफेयर की अफवाह पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है। 

terence nora

दरअसल, आरजे सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में टेरेंस ने स्वीकार किया है कि, उनके और नोरा के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है। उन्होंने नोरा संग डेटिंग की अफवाह का खंडन किया है। उनका कहना है कि, नोरा और वो बहुत अच्छे दोस्त हैं। साथ ही उन्होंने नोरा की जमकर तारीफ भी की।

terence nora

(ये भी पढ़ें- शहीर शेख ने पत्नी रुचिका और बेटी अनाया संग क्यूट वीडियो शेयर कर दी 'ईद' की मुबारकबाद)

यह पूछे जाने पर कि, क्या वह और नोरा कभी रिलेशनशिप में थे, टेरेंस ने हंसते हुए इसका जवाब दिया, "राज की बात राज रहने दो। मैं आपको ऑफ-कैमरा बताऊंगा।" उन्होंने आगे कहा, "हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।" डांसर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि, हमारी बहुत अच्छी केमिस्ट्री है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, वह एक बहुत ही स्वतंत्र व्यक्ति हैं, और मुझे उनकी एनर्जी काफी पसंद है। वह बहुत मेहनती भी हैं।"

terence nora

डासंर ने आगे कहा, "वह बहुत वास्तविक हैं और जो भी उनके दिमाग में आता है, वह बोलती हैं। उनकी जुबान पर कोई फिल्टर नहीं है, लेकिन यही उनका आकर्षण है। वह प्यारी हैं।" यह पूछे जाने पर कि, क्या वे सबसे अच्छे दोस्त हैं, टेरेंस ने कहा, "हां, हम अच्छे दोस्त हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और हम एक-दूसरे को रोज बुलाते हैं, लेकिन हमारे बीच बहुत स्वस्थ संबंध है।"

terence nora

(ये भी पढ़ें- एक कपल के साथ था सायशा शिंदे का रिलेशनशिप, शो 'लॉकअप' में किया सनसनीखेज खुलासा)

टेरेंस से नोरा को लेकर अगला सवाल किया गया कि, क्या वे भविष्य में कभी उन्हें डेट करेंगे, तो हंसते हुए टेरेंस ने कहा कि, ''आप प्यार में पड़ने की योजना नहीं बना सकते।''

terence

(ये भी पढ़ें- 66 वर्षीय बंगाल टीम के कोच अरुण लाल ने 38 साल की गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा संग रचाई शादी)

फिलहाल, हमें तो टेरेंस और नोरा की जोड़ी काफी पसंद है। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.