आलिया भट्ट की दोस्त रिया ने शादी में पहने थे टॉप डिजाइनर्स के यूनिक आउटफिट्स, दिख रही थीं बेहद सुंदर

इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड व दुल्हन रिया खुराना के खूबसूरत वेडिंग आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

आलिया भट्ट की दोस्त रिया ने शादी में पहने थे टॉप डिजाइनर्स के यूनिक आउटफिट्स, दिख रही थीं बेहद सुंदर

भारत में शादियां काफी शानदार तरह से सेलिब्रेट की जाती हैं और इसमें सबसे खास बात ये होती है कि, इसमें कई दिलचस्प रस्में होती हैं। शादी के अलावा मेहंदी, हल्दी, संगीत और कॉकटेल पार्टी समेत कई समारोह होते हैं, जो शादी को दिलचस्प बनाते है। इन सभी आयोजनों में दुल्हन के पहनावे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

Alia Bhatt Best Friend Rhea Khurana Wedding

हमारी दुल्हन रिया खुराना ने भी ये सुनिश्चित किया था कि, वो अपनी शादी के सभी समारोहों में सबसे बेहतरीन आउटफिट्स पहनें। इसलिए उन्होंने अपनी शादी के समारोहों में पहनने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर्स के आउटफिट्स का चुनाव किया था।

(ये भी पढ़ें- इस शेफ दुल्हन ने अपनी शादी में पहना डिजाइनर 'जयंती रेड्डी' का येलो लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत)

Rhea Khurana With Her Groom Avik Chatterjee

रिया खुराना, जो बी-टाउन की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट की दोस्त भी हैं, वो कुछ महीनों पहले अपने जीवन के प्यार अविक चटर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी दूल्हा-दुल्हन के परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में जयपुर के लग्जरी होटल ‘द ओबेरॉय राजविलास’ में भव्य तरीके से हुई थी। आलिया भट्ट विशेष रूप से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर गई थीं।

दुल्हन का हल्दी लुक

Alia Bhatt's Friend Rhea Khurana Haldi Look

रिया ने अपनी हल्दी सेरेमनी में मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के सरसों के रंग का लहंगा-चोली सेट पहना था। उनके इस खूबसूरत एटायर पर गोल्डन पत्थरों और सीक्विन से वर्क किया गया था, जिसे उन्होंने भारी पत्थर के हार, झुमके और गोल्डन कंगन के साथ पेयर किया था। उनकी हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर में आलिया भट्ट को अपनी दुल्हन दोस्त को कलीरे पहनाते हुए देखा गया था।

Alia Bhatt's Friend Rhea Khurana Haldi Look

Alia Bhatt's Friend Rhea Khurana Haldi Look

Alia Bhatt in her Friend Rhea Khurana Wedding

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना लाइट पिंक लहंगा, मेहंदी रस्म में फूलों से बने दुपट्टे ने खींचा ध्यान)

दुल्हन का संगीत लुक

Bride Rhea Khurana Sangeet Look

जैसा कि आप जानते हैं कि, संगीत सेरेमनी सबसे दिलचस्प रस्म होती है, क्योंकि इसमें डांस, मस्ती और मजेदार माहौल होता है। इसलिए दुल्हन रिया ने संगीत की रात खुद को चमकदार चांदी से गढ़ित लहंगे से सजाया। उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किया हुआ सिल्वर कलर का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने केप स्टाइल ब्लाउज के साथ पेयर किया था। रिया ने अपने शानदार संगीत लुक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। वहीं, उनके दूल्हे अविक चटर्जी ने ब्लैक शूज के साथ मैटेलिक ब्लू शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो हैंडसम लग रहे थे।

Bride Rhea Khurana Sangeet Look

Bride Rhea Khurana Sangeet Look

सहेलियों के साथ दुल्हन का खास डांस परफॉर्मेंस

Alia Bhatt With Her Friends In Rhea Khurana Sangeet

दोस्तों की शादी हो और मस्ती न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। आखिर दोस्त ही तो होते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन के खास दिन को स्पेशल बनाते हैं। आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन, देविका आडवाणी, मेघना गोयल और कृपा मेहता ने रिया की संगीत की रात को यादगार बना दिया था। उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दुल्हन अपनी सभी सहेलियों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

दुल्हन का वेडिंग लुक

Rhea Khurana Wedding Look

दुल्हन रिया खुराना अपने सबसे बड़े दिन के लिए अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए लहंगे में सजने का फैसला किया था। उन्होंने लाल रंग का जोड़ा किनारे करते हुए हल्के भूरे रंग का सुंदर लहंगा पहना था। उनके आउटफिट पर जटिल सफेद धागे की कढ़ाई के साथ पत्थर भी जड़े गए थे।

Rhea Khurana With Her Groom Avik Chatterjee

Rhea Khurana Wedding

अपने लुक को पूरा करने के लिए दुल्हन ने सिल्वर मांग टीका, झुमके, पन्ना पत्थर के साथ एक सुंदर टू-पीस हार, पारंपरिक लाल चूड़ा और कलीरा के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, दूल्हे ने गोल्डन पगड़ी के साथ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी।

दुल्हन का बंगाली ब्राइड लुक

Bride Rhea Khurana

रिया खुराना ने अपने जीवन साथी अविक के साथ दो रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी, क्योंकि रिया हिंदू पंजाबी हैं, तो वहीं, अविक बंगाली हैं। दुल्हन रिया ने अपनी बंगाली शादी में बिल्कुल बंगाली लुक अपनाया था। उन्होंने लाल और गोल्डन रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने पारंपरिक गोल्ड टेंपल ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। जबकि, दूल्हे राजा सफेद रंग के टॉपर (दूल्हे द्वारा पहने जाने वाला बंगाली स्टाइल हेडगियर) आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे।

Bride Rhea Khurana's Bengali Wedding With Avik Chatterjee

Bride Rhea Khurana's Bengali Wedding With Avik Chatterjee

आलिया भट्ट समेत दुल्हन की सहेलियों का लुक

Rhea With Her Bridesmaids

रिया के दोस्त उनकी शादी के लिए ब्राइड्समेड्स बन गए थे। उनकी सभी सहेलियां रिया की शादी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट ने शादी के लिए मशहूर फैशन ब्रांड 'शुभिका के पापा डोन्ट प्रीच' के कलेक्शन का ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मिनिमल व्हाइट और गोल्डन ज्वेलरी ने एक्ट्रेस की सुंदरता में चार-चांद लगा दिए थे। उनकी एक सहेली आकांक्षा रंजन ने डीप कट ब्लाउज के साथ सिल्वर लहंगा पहना था, जबकि दूसरी दोस्त ने स्वीटहार्ट स्टाइल ब्लैक एंड व्हाइट ब्लाउज़ के साथ पिंक और ग्रे कॉम्बिनेशन लहंगा चुना था।

Rhea With Alia Bhatt And Many BridesMaids

Rhea Khurana With Her Family

(ये भी पढ़ें- इन दुल्हनों ने सदियों से चली आ रही परंपराओं को तोड़कर रचाई शादी, समाज के लिए बनीं प्रेरणा)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन रिया के सभी आउटफिट्स काफी पसंद आए। वैसे, आपको कौन सा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Reels And Frames)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.