इस खूबसूरत दुल्हन ने अपनी मेहंदी में पहना 3डी फ्लोरल लहंगा, जिसको बनाने में लगे मात्र 20 घंटे

आइए आज हम आपको 'ब्राइड ऑफ द वीक' से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपने यूनिक लहंगे से नया फैशन सेट किया है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

इस खूबसूरत दुल्हन ने अपनी मेहंदी में पहना 3डी फ्लोरल लहंगा, जिसको बनाने में लगे मात्र 20 घंटे

एक लड़की चाहती है कि, वो अपनी शादी में सबसे खूबसूरत और अलग दिखे, ताकि लोगों की नजरें उस पर से हट न पाए। लड़कियों के लिए उनका वेडिंग आउटफिट उनके ड्रीम जैसा होता है। सालों से हम देखते आ रहे हैं कि, कई दुल्हन अपनी शादी में अलग दिखने के लिए अपने वेडिंग आउटफिट को यूनिक तरीके से कैरी करती हैं। सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर हमें एक ऐसी ही दुल्हन मिली, जिसने अपनी मेंहदी के दिन 3डी फ्लोरल लहंगा पहना था।

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ आकांक्षा गजरिया (Akanksha Gajria) से, जो पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। आकांक्षा का सपना था कि, वो फूलों के लहंगे में सजें। उन्होंने अपना ये सपना अपनी मेहंदी सेरेमनी के दिन पूरा किया। आकांक्षा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी पर कस्टम मेड 3डी फ्लोरल लहंगा पहना था। उनके इस महत्वपूर्ण दिन की तस्वीर को 'इसरानी फोटोग्राफी' के द्वारा कैप्चर किया गया। 

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची मुखर्जी की इस दुल्हन ने पिंक लहंगे के साथ पहना था मैरून चूड़ा, लग रही थीं बेहद खूबसूरत)

आकांक्षा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी मेंहदी सेरेमनी की फोटो शेयर करके अपनी लहंगा स्टोरी सुनाई थी। आकांक्षा ने बताया था कि, उनका लहंगा बनने में 20 घंटे लगे थे। अपने फ्लोरल लहंगे के साथ माथापट्टी और एक चोकर नेकपीस के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया था। मिनिमम मेकअप में वाकई आकांक्षा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया था, ‘मेरी मेहंदी आउटफिट को, चमकदार, खुश और कलरफुल बनाना था- एक क्लासिक। इस 3डी लहंगे को 20 घंटे से ज्यादा समय में बनाया गया है।’

इसके आगे फैशन डिजाइनर ने लिखा, ‘इसे बनाने के लिए हमने सभी डाई फैब्रिक को इकट्ठा किया। प्रत्येक फेब्रिक के पेटल्स में पहले लेजर कट किया गया है, फिर फूलों में कढ़ाई की गई, और फिर लहंगे पर कढ़ाई की गई। ये मुश्किल प्रक्रिया हमेशा एक यूनिक लुक क्रिएट करती है।’ 

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की ये प्लस साइज दुल्हन लोगों को दे रहीं फैशन इंस्पिरेशन, मिनिमल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत)

आकांक्षा ने सिर्फ खुद के लिए नहीं, बल्कि अपने होने वाले हसबैंड अविनय के लिए भी कस्टम मेड आउटफिट डिजाइन किया। अपने होने वाले हबी के आउटफिट के बारे में इंस्टा हैंडल पर डीटेल शेयर करते हुए आकांक्षा ने बताया था, ‘मैंने अविनय के लिए कस्टम लुक बनाने में अपना दिल लगाया, जिसने न केवल मेरा पूरक बनाया, बल्कि उनके व्यक्तित्व को भी खड़ा कर दिया। 7 साल तक जो हमने एक-दूसरे को डेट किया। उसने मुझे हमेशा उसे अलग लुक देने के लिए पुश किया है। वो चाहते थे कि वो अपने मेहंदी वाले दिन चिल और शांत दिखें, लेकिन एक दूल्हा भी लगें।’

आकांक्षा ने आगे कहा, ‘हमारा फंक्शन एक ब्रंच इवेंट था, जिसके लिए मैंने आइवरी और पीले रंग की टाई-डाई स्प्लिटर में पहला सिक्विन कुर्ता बनाना शुरू किया, जो कि घीरा सलवार के साथ पहना जाता था, क्योंकि मेरे मैन सिंपली आउटफिट को अपनाना चाहते थे।’ 

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने रानी पिंक लहंगे के साथ कैरी किया था यूनिक दुपट्टा, लुक बना देगा दीवाना)

वैसे, आपको आकांक्षा और उनके होने वाले पति की मेहंदी सेरेमनी का आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- आकांक्षा, इसरानी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.