दुल्हन ने अपनी शादी में पहना रोज़ पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा, हेयरस्टाइल ने चुराई लाइमलाइट

आइए आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में रोज़ पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहनकर सभी को सरप्राइज कर दिया था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दुल्हन ने अपनी शादी में पहना रोज़ पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा, हेयरस्टाइल ने चुराई लाइमलाइट

भारतीय शादियां हमेशा से शानदार रही हैं। हमारे देश में शादियां सिर्फ एक समारोह नहीं होती हैं, बल्कि यह एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। शादी में होने वाली दुल्हन और उसकी फैमिली मिली-जुली भावना से गुजरती है, क्योंकि दुल्हन को शादी के बाद अपने माता-पिता और घर-परिवार को छोड़कर अपने जीवनसाथी के साथ जाना होता है। हालांकि, घर छोड़ने के डर के बीच दुल्हनें अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड भी होती हैं, क्योंकि वो बचपन से एक खूबसूरत दुल्हन बनने का सपना देखती हैं।

The Bride's Wedding

जब भी एक दुल्हन की बात आती है, तो हमारे दिमाग में हमेशा एक ऐसी लड़की की छवि आती है, जो लाल रंग के जोड़े के साथ भारी गहनों में सजी होती है। लेकिन आज के समय में दुल्हनों ने इस छवि को बदलकर रख दिया है। अब दुल्हनें अपनी शादी में सिर्फ लाल रंग का जोड़ा न पहनकर अपनी पसंद के रंगों का चुनाव कर रही हैं। हमने कई दुल्हनों को देखा है, जिन्होंने अपने यूनिक कलर के लहंगों से लोगों को हैरान किया है। हाल ही में, हमें एक ऐसी ही दुल्हन मिली, जिसने यूनिक कलर का वेडिंग आउटफिट कैरी किया था।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने 'बनारसी घाट' थीम वेन्यू में 'महारानी' स्टाइल में की एंट्री, वेडिंग लुक भी था शाही)

Bride

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ हरसोहेना जग्गी (Harsohena Jaggi) से, जिन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार जीवनदीप सिंह भुल्लर के साथ आनंद-कारज रीति-रिवाज से शादी की थी। अपनी शादी के दिन दुल्हन ने लाल रंग का जोड़ा किनारे करते हुए पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। दुल्हन ने कम कढ़ाई वाली स्कर्ट के साथ फ्लोरल ब्लाउज और डबल दुपट्टे के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

The Bride With Her Groom

The Bride With Her Groom

दुल्हन ने चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, पोल्की नथ और शीश पट्टी के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। सॉफ्ट आईशैडो के साथ उनका डेवी मेकअप उनके लुक को कंप्लीट करने का काम कर रहा था। हालांकि, उनके लुक का हाईलाइट उनका हेयरस्टाइल था। दुल्हन ने रेगुलर बन्स छोड़ अपने बालों को खुला छोड़ दिया था। उनके लहराते बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

The Bride

The Bride

वहीं, उनके दूल्हे राजा ने ग्रे रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो अपनी दुल्हन के साथ फुल मैच कर रहे थे। उन्होंने इसे मैचिंग पगड़ी, दोशाला और हार के साथ स्टाइल किया था। दूल्हा-दूल्हन अपने-अपने आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना था यूनिक आइवरी कलर का सुंदर लहंगा, पारंपरिक गहनों में दिखीं अप्सरा)

The Bride With Her Groom

The Bride With Her Groom

दुल्हन ने अपनी शादी में ही नहीं, बल्कि अपनी मेहंदी सेरेमनी में भी मिनिमल लुक अपनाया था। अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए दुल्हन ने डिजाइनर्स रिंपल और हरप्रीत के द्वारा डिजाइन किया हुआ पर्पल-ह्यूड कलर का काफ्तान पहना था। उनके आउटफिट में कलरफुल धागों से कढ़ाई की गई थी। दुल्हन ने इयररिंग्स और शाइनी मेकअप से अपने लुक को मिनिमल, लेकिन एलिगेंट रखा था।

The Bride's Mehendi Ceremony

The Bride's Mehendi Ceremony

(ये भी पढ़ें- ब्लॉगर कृतिका खुराना ने रोका सेरेमनी में पहना आइवरी लहंगा, दूल्हे संग ट्विनिंग करती दिखीं दुल्हन)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का वेडिंग लहंगा बेहद ही खूबसूरत लगा। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Dot Dusk, Meera Sakhrani)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.