दुल्हन ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में पहना था फाल्गुनी और शेन पीकॉक का व्हाइट गाउन

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के कलेक्शन से एक व्हाइट गाउन पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दुल्हन ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में पहना था फाल्गुनी और शेन पीकॉक का व्हाइट गाउन

एक लड़की के लिए शादी जितनी जरूरी होती है, उतनी ही उसकी वेडिंग ड्रेस भी महत्व रखती है। हर दुल्हन शादी के लिए उन सभी दुकानों और डिजाइनरों की एक लिस्ट बनाती है, जहां से वो अपने खास दिन के लिए अपनी पसंद का आउटफिट ले सके। शादी के आउटफिट को फाइनल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। हालांकि, आज कल की लड़कियां अपने डिजाइनर और आउटफिट को लेकर बिल्कुल क्लियर होती हैं। 

bride

हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जिसने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग के लिए डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक के गाउन को चुना था। इस दुल्हन का नाम है नताशा अवध, जिन्होंने अपने प्यार एलन के साथ गोवा के ग्रैंड हयात होटल में शादी की थी, जिसमें दुल्हन ने एक प्राचीन व्हाइट आउटफिट पहना था और एक लंबे घूंघट ने उनके लुक को पूरा किया था।

bride

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना मोतियों-क्रिस्टल से बना पारंपरिक लाल लहंगा, कलीरे थे बेहद खास)

इस लुक को दुल्हन ने काफी सिंपल रखा था। ज्वेलरी की बात करें, तो उन्होंने एक हाथ में हीरे का एक ब्रेसलेट और हीरे का नेकपीस पहना था। उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने सफेद शर्ट के साथ काले रंग का थ्री-पीस टक्सीडो सूट पहना था। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। 

bride

bride

दुल्हन ने प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए पहना था अबू जानी और संदीप खोसला का मॉडर्न लहंगा

अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए दुल्हन ने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से एक आउटफिट चुना था। उनकी ड्रेस में एक सुंदर नीले रंग की स्कर्ट थी, जिसे उन्होंने एक पफ स्लीव्स वाले क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया था। इसके हेम पर एक गांठ भी थी, जो इसे और स्टाइलिश बना रहा था।

bride

दुल्हन की मेकअप आर्टिस्ट लेखा ने इस आउटफिट के लिए दुल्हन के लुक को मिनिमल रखा था। मस्कारा आईज और ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ सटल मेकअप ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। टॉप-नॉट हाफ-ओपन हेयरस्टाइल के साथ उनका लुक पूरा हुआ था।

bride

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची के ब्लश पिंक लहंगे में स्टनिंग लगी दुल्हन, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने लुक में लगाए चार-चांद)

फिलहाल, आपको दुल्हन का सफेद गाउन कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.