दुल्हन ने सगाई में मनीष मल्होत्रा, तो शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, ज्वेलरी ने बढ़ाई सुंदरता

मिलिए, हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' दिव्या बापना से, जिन्होंने अपनी शादी के 3 फंक्शंस के लिए 3 डिजाइनर्स को चुना था। शादी पर उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची का लाल लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनके लुक्स।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

दुल्हन ने सगाई में मनीष मल्होत्रा, तो शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, ज्वेलरी ने बढ़ाई सुंदरता

किसी भी लड़की के लिए शादी का दिन बेहद अहम होता है। शादी को लेकर लड़की हमेशा यही सोचती है कि, एक सुंदर राजकुमार आएगा और सफेद घोड़े पर बैठाकर उसे अपने महल में ले जाएगा। ऐसे में होने वाली दुल्हन के मन में सिर्फ एक ही ख्याल रहता है कि, उसे भी अपनी शादी पर बिलकुल राजकुमारी जैसे दिखना है। इसलिए वो अपने लिए शादी का जोड़ा भी खूबसूरत ही चुनती है। 

bride

वैसे, आज के मॉडर्न जमाने में लड़कियां दूल्हे के बारे में सोचकर उतना एक्साइटेड नहीं होती हैं, जितना शादी के जोड़े को लेकर होती हैं। इसलिए हर लड़की शादी जैसे खास मौके पर किसी डिजाइनर लहंगे को ही पहनना पसंद करती है, लेकिन हमें एक ऐसी दुल्हन मिली है, जिसने अपनी शादी पर एक नहीं, बल्कि तीन डिजाइनर्स के आउटफिट पहने थे। आइए आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत दुल्हन के शानदार लिबास।

bride

शादी के लिए चुना सब्यसाची का लाल लहंगा

bride

मिलिए हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' दिव्या बापना से, जिनकी शादी राजस्थान के रैडिसन ब्लू उदयपुर पैलेस में हुई थी। दुल्हन ने शादी के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक लाल रंग का खूबसूरत लहंगा चुना था। उनके लहंगे पर बूटी का काम किया गया था, जिसके साथ उन्होंने एक राजकुमारी कट ब्लाउज और डबल दुपट्टा कैरी किया था। एक दुपट्टे को उनके कंधे पर शॉल की तरह खूबसूरती से स्टाइल किया गया था, जबकि दूसरे को उनके सिर पर शीश पट्टी के पीछे रखा गया था। 

bride

दुल्हन ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और शीशपट्टी से एक्सेसराइज किया था। वहीं, उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था उनका मेकअप। सॉफ्ट स्मोकी आईज़, न्यूडिश ब्राउन लिपकलर और बिंदी के साथ दुल्हन का ओवरऑल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। 

bride

सगाई पर पहना मनीष मल्होत्रा ​​का सीक्विन लहंगा

bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी की हर रस्म में चुना अलग डिजाइनर, वलीमा पर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखीं सुंदर

दुल्हन ने अपनी सगाई की पार्टी के लिए मनीषा मल्होत्रा ​​के डिजाइनर आउटफिट को चुना था, जिसमें वो गजब की खूबसूरत लग रही थीं। हल्के गुलाबी रंग के इस आउटफिट में ज्योमेट्रिक पैटर्न में सीक्विंस थे, जो उनके ब्लाउज और दुपट्टे को मैच कर रहे थे। उन्होंने अपने इस लुक को डायमंड नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स से स्टाइल किया था। वहीं, मेकअप की बात करें तो, हाईलाइटेड मेकअप और सॉफ्ट ग्लैम प्री-ब्राइडल लुक में वो बेहद अट्रैक्टिव लग रही थीं। 

bride

मेहंदी पर पुनीत बलाना के रानी पिंक लहंगे में स्टनिंग लगीं दुल्हन 

bride

(ये भी पढ़ें- प्लस साइज ब्लॉगर दुल्हन ने शादी में पहना मैरून सीक्विन लहंगा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब)

मेहंदी पर अक्सर दुल्हनें हरे या फिर पीले रंग की ड्रेस पहनती हैं, लेकिन दिव्या ने अपनी मेहंदी के फंक्शन के लिए डिजाइनर पुनीत बलाना के कलेक्शन से एक रानी पिंक ड्रेस चुनी थी।  उन्होंने अपने इस लुक को ट्रेडिशनल गोल्ड चोकर, मैचिंग झुमकी और दो गोल्ड चूड़ियों से एक्सेसराइज़ किया था। मेकअप की बात करें, तो उन्होंने आंखों को मस्कारा और आईलाइनर से हाईलाइट किया था और न्यूड मेकअप रखा था। उनके पूरे मेकअप को हाईलाइट कर रही थी उनकी पिंक शेड की लिपस्टिक, जो उनके आउटफिट को मैच कर रही थी। इस लुक के साथ उन्होंने बालों से चोटी बनाई, जिसे उन्होंने असली फूलों से सजाया था। उनकी ये चोटी उन्हें बिलकुल अलग और पंजाबी लुक दे रही थी। 

bride

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची के ब्लश पिंक लहंगे में स्टनिंग लगी दुल्हन, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने लुक में लगाए चार-चांद)

वैसे, दुल्हन दिव्या हमें तो हर लुक में खूबसूरत लगीं। तो आपको उनका कौन सा लुक पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.