ब्लॉगर दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक लहंगा, अनोखे 'कमरबंद' ने खींचा ध्यान

हाल ही में, हमें एक ऐसी ब्राइड मिली, जिसने अपनी शादी में फेमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया हुआ गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं इनका पूरा लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

ब्लॉगर दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक लहंगा, अनोखे 'कमरबंद' ने खींचा ध्यान

शादी एक लड़की के जीवन का सबसे खास पल होता है। चमचमाते कपड़ों से लेकर भव्य गहनों तक, ये सब दुल्हन की चमक को और निखारता है। भारत में शादियां एक उत्सव के रूप में होती हैं, क्योंकि यह ना सिर्फ दूल्हा-दुल्हन बल्कि पूरे परिवार से जुड़ी होती है।

tarun tilhania bride

मिलिए इस हफ्ते की दुल्हन शैनेल दोशी से, जो पेशे से ब्लॉगर हैं। इन्होंने अपनी शादी में फेमस फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कलेक्शन से रोज पिंक कलर का लहंगा पहना था। उनके लहंगे में जरदोजी की कढ़ाई की गई थी। उनकी स्कर्ट पर समुद्री-हरे रंग की टिंट और स्कैल्प पैटर्न के साथ स्टोनवर्क भी शामिल था। उनकी समकालीन चोली की आस्तीन पर मोतियों की माला थी। उन्होंने अपने लुक को ड्यूल दुपट्टे से स्टाइल किया था, जिसे उनके कंधे पर पिन किया हुआ था और दूसरा ट्यूल ओम्ब्रे दुपट्टा था, जो उनके सिर पर पिन किया हुआ था।

tarun tilhania bride

tarun tilhania bride

(ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर गाउन, लंबा घूंघट था बेहद खास)

शैनेल ने अपने लुक को खूबसूरत डायमंड नेकलेस, मैचिंग डायमंड झुमका, नथ, मांग टीका, अंगूठियों और एक अनोखे कमरबंद के साथ कंप्लीट किया था। उनके समुद्री हरे रंग के कमरबंद में तरुण तहिलियानी के 'टीटी' का लोगो था, जिसके चारों ओर छोटे स्टड थे। दुल्हन ने चूड़ा नहीं पहना था, इसके बजाय हीरे के कड़ों को चुना था।

tarun tilhania bride

दुल्हन ने अपने बालों को एक बन में बांधा हुआ था। शैनेल ने अपने मेकअप को ब्लश किए हुए गाल, आईलाइनर, गुलाबी लिपस्टिक और एक छोटी स्टड बिंदी के साथ काफी लाइट रखा था। वहीं, उनके दूल्हे ने एक क्रीम बंदगला जैकेट, पीच रंग का स्टोल और एक साफा पहना हुआ था।

tarun tilhania bride

tarun tilhania bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का क्रिस्टल जड़ित लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान)

अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए शैनेल ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक शाही नीले रंग का लहंगा चुना था, जिसमें फूलों की कढ़ाई थी और इसके चारों ओर जटिल सोने का वर्क था। उन्होंने साड़ी स्टाइल में अपने भारी कढ़ाई वाले दुपट्टे को पिन किया था। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट और एमराल्ड स्टड नेकलेस, इयररिंग्स, मांग टीका और फ्लोरल चूड़ियों से एक्सेसराइज़ किया था।

tarun tilhania bride

tarun tilhania bride

हालांकि, ये उनके एम्बेलिश्ड स्नीकर्स थे, जिन्होंने हमारा ध्यान खींचा था। एक तस्वीर में उनके होने वाले पति को उनके फीतों को बांधते हुए देखा गया था। शैनेल ने बीच कर्ल के साथ खुले बालों में अपना मेकअप कम से कम रखा था। दूसरी ओर, उनके होने वाले दूल्हे ने एक मैचिंग रॉयल ब्लू कलर का कुर्ता व चूड़ीदार और रॉयल-ब्लू कलर की जैकेट पहना था, जिसमें वह काफी जच रहे थे।

tarun tilhania bride

tarun tilhania bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी और यूनिक बन ने बढ़ाई शोभा)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का हर अवतार बेहद पसंद आया। वैसे, आपको उनकी शादी का लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.