इस डिजाइनर दुल्हन ने लाल रंग को छोड़ पहना था सुंदर सफेद लहंगा, सहेलियों की ड्रेस भी की थी डिजाइन

इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में लाल रंग को छोड़कर सफेद रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

इस डिजाइनर दुल्हन ने लाल रंग को छोड़ पहना था सुंदर सफेद लहंगा, सहेलियों की ड्रेस भी की थी डिजाइन

पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि, दुल्हनें अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए खुद ही इसकी सारी तैयारी करना पसंद करती हैं और जब बात उनके वेडिंग लुक की आती है, तो इसमें वो किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं। दुल्हनें सुनिश्चित करती हैं कि, उनका वेडिंग आउटफिट, ज्वैलरी और मेकअप, सब कुछ यूनिक और सबसे अलग हो।

The Bride With Her Groom

पहले के समय में ज्यादातर दुल्हनों को लाल रंग का जोड़ा पहने हुए देखा जाता था, जिसे उसके परिवार वाले चुनते थे, लेकिन आज वक्त बदल गया है। अब दुल्हनें अपनी शादी का जोड़ा खुद चुनना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, अब दुल्हनें अपनी शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा किनारे कर पेस्टल व विवादित रंग सफेद को भी अपने वेडिंग आउटफिट में शामिल कर रही हैं। हाल ही में, हमारी एक दुल्हन ने भी अपनी शादी में कुछ ऐसा ही किया था।

The Bride With Her Groom

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ श्लोका खिलायानी से, जो खुद एक फैशन डिजाइनर हैं और वो एक 'फैशन लेबल' की मालकिन हैं। श्लोका ने कई दुल्हनों को अपने यूनिक लहंगों से खूबसूरत बनाया है, ऐसे में उन्होंने खुद को भी अपनी शादी में सबसे अलग और सुंदर बनाने का फैसला किया था। मुंबई की रहने वाली श्लोका ने अपने सपनों के राजकुमार सिद्धांत नाहटा के साथ पहाड़ों पर डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

The Bride With Her Groom

श्लोका ने सिद्धांत संग जेडब्ल्यू मैरियट मसूरी वॉलनट ग्रोव रिज़ॉर्ट में धूमधाम से शादी की थी। वेन्यू की सजावट एक दम ग्रैंड वेडिंग की तरह की गई थी, लेकिन वो दुल्हन का वेडिंग एटायर था, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। दुल्हन ने अपनी शादी के दिन लाल रंग को छोड़कर सफेद रंग का जोड़ा पहनकर अपने स्पेशल दिन को और खास बनाया था। खास बात ये थी कि, दुल्हन ने अपने वेडिंग आउटफिट के लिए बड़े डिजाइनर्स को छोड़कर खुद ही इसे डिजाइन किया था।

The Bride With Her Groom

The Bride With Her Groom

श्लोका की शादी के लहंगे में हर तरफ सिल्वर ज़री के साथ बारीक कढ़ाई की गई थी और उन्होंने अपने ब्लाउज को फुल स्लीव्स में रखा था। यहां तक कि, सफेद रंग में उनका घूंघट भी काबिले तारीफ था। दुल्हन ने अपने लुक को हैवी नेकपीस, इयररिंग्स, कलीरे, मांग टीका और पेस्टल कलर की चूड़ियों से कंप्लीट किया था। अपने मिनिमल मेकअप में वो वाकई हूर की परी लग रही थीं। दूसरी ओर, उनके दूल्हे सिद्धांत नाहटा ने अपनी लेडीलव के 'फैशन लेबल' से ही एक सफेद और नारंगी रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो हैंडसम लग रहे थे।

The Bride With Her Groom

दुल्हन श्लोका ने अपनी शादी में न सिर्फ खुद के लिए प्लानिंग की थी, बल्कि अपनी खास सहेलियों के लिए भी वेडिंग आउटफिट को डिजाइन किया था। दुल्हन ने जहां अपनी शादी में सफेद रंग का लहंगा पहना था, तो वहीं अपनी सहेलियों के लिए पिंक कलर का आउटफिट डिजाइन किया था। फूलों की चादर में जब दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ वेन्यू में एंट्री ले रही थीं, तो गुलाबी रंग के एटायर में सजीं उनकी सहेलियां काफी जच रही थीं।

The Bride With Her Bridesmaid

The Bride With Her Bridesmaid

The Bride With Her Bridesmaid

The Bride With Her Bridesmaid

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, दुल्हन ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए न केवल खुद को स्पेशल बनाया, बल्कि अपनी सहेलियों के लिए भी खूबसूरत आउटफिट डिजाइन किया था। तो आपको दुल्हन का वेडिंग आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Hitched & Clicked
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.