इस दुल्हन ने अपनी शादी में रूढ़ियों को तोड़ पहना सफेद लहंगा, खूबसूरत 'डोली कलीरे' ने खींचा ध्यान

इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए अपनी शादी में सफेद रंग का खूबसूरत लंहगा पहना था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी शादी में रूढ़ियों को तोड़ पहना सफेद लहंगा, खूबसूरत 'डोली कलीरे' ने खींचा ध्यान

भारतीय संस्कृति में हमेशा से लाल रंग को शुभ माना जाता है, इसी वजह से भारतीय शादियों में दुल्हन को लाल रंग के आउटफिट पहनते हुए हमेशा से देखा जाता रहा है। दुल्हन अपनी शादी में चाहे लहंगा पहने, साड़ी पहने या फिर सूट पहने, लेकिन ये सुनिश्चित किया जाता रहा है कि, उनकी शादी का जोड़ा लाल रंग का हो।

The Indian Bride

हालांकि, वक्त के साथ-साथ सिर्फ लोगों की सोच ही नहीं बदली है, बल्कि दुल्हनों का वेडिंग लुक भी चेंज हो गया है। अब कई दुल्हनें लाल रंग का जोड़ा किनारे करते हुए मल्टीकलर या फिर पेस्टल कलर्स का चुनाव कर रही हैं। यही नहीं, जिस सफेद रंग को शुभ चीजों से दूर रखा जाता था, उस कलर को भी अब दुल्हनें अपनी शादी के जोड़े में शामिल करने से परहेज नहीं कर रही हैं। कुछ ऐसा ही हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी अपनी शादी मे किया था।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने पीले रंग का लहंगा पहनकर सेट किया था नया ट्रेंड, दिखीं बेहद खूबसूरत)

The Indian Bride

मिलिए हमारी दुल्हन शगुन नागी (Shagun Nagi) से, जो अपने 'फैशन लेबल' की संस्थापक और क्रिएटिव हेड हैं। हाल ही में, वो मुंबई के सेंट रेजिस में अपने सपनों के राजकुमार अभिराज रवेशिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी शानदार तरीके से संपन्न हुई थी, हालांकि हमारा ध्यान उनकी वेडिंग ड्रेस पर पड़ी। उन्होंने अपनी शादी के दिन रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए सफेद रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था।

The India Bride Shagun Nagi

दुल्हन के द्वारा पहना गया लहंगा फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था, जिसमें शगुन वाकई बेहद खूबसूरत और स्पेशल लग रही थीं। उनके पूरे लहंगे में सुंदर फूलों की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को चोकर एमराल्ड नेकपीस, लॉन्ग नेक चेन, मैचिंग इयररिंग्स, नथ और मांग टीका से कंप्लीट किया था। दुल्हन ने अपने लुक में चार-चांद लगाने के लिए और उसे यूनिक टच देने के लिए फुशिया गुलाबी चूड़े और डोली कलीरे पहने थे, जिसने वाकई उन्हें सबसे खूबसूरत दुल्हन में तब्दील कर दिया था।

The Bride's Doli Kaleeras

Indian Bride

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था शैंपेन कलर का लहंगा, राजस्थानी गहनों में दिखीं राजकुमारी)

दुल्हन की मेकअप आर्टिस्ट श्रद्धा लूथरा ने उन्हें एक राजकुमारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दुल्हन के चेहरे पर डेवी शीन मेकअप, परफेक्ट लाइन आईस और पिंक लिप्स थे, जो उन्हें स्टनिंग टच दे रहे थे। हालांकि, उनके लुक को एक और चीज हाईलाइट कर रही थी और वो था उनका खूबसूरत फ्लोरल बन। आर्टिस्ट ने जिप्सोस, पर्ल्स और बकाइन ब्लूम्स के साथ उनके हेयरस्टाइल में चार-चांद लगा दिए थे। कुल मिलाकर दुल्हन अपनी शादी के दिन यूनिक और खूबसूरत दिख रही थीं।

The Indian Bride In White Lehenga

The Bride's Hair Bun Style

शादी से पहले शगुन नागी और उनके पति अभिराज के लिए एक कॉकटेल पार्टी आयोजित की गई थी, जिसके लिए शगुन ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का मैटेलिक गुलाबी रंग का लहंगा चुना था। आउटफिट में मैचिंग लहंगा स्कर्ट और दुपट्टे के साथ स्टेटमेंट ब्लाउज़ शामिल था। उन्होंने चोकर नेकपीस और एक जोड़ी ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को सॉफ्ट रखा था और हाईलाइटर व मैटेलिक पिंक आईशैडो से खुद को खूबसूरत बनाया था।

The Bride's Cocktail Party Outfit

The Bride's Cocktail Party Outfit

Bridal Makeup

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना यूनिक पेस्टल-यूनिकॉर्न लहंगा, रंग-बिरंगे गजरे ने बढ़ाई शोभा)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, दुल्हन शगुन ने अपनी शादी को अपने खूबसूरत आउटफिट से हमेशा के लिए यादगार बना दिया है। तो आपको उनका वेडिंग आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- श्रद्धा लूथरा, रितिका)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.