इस पंजाबी दुल्हन ने शादी में पहना बेबी पिंक लहंगा, खूबसूरत डबल कलीरे ने खींचा ध्यान

इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में अपने खूबसूरत बेबी पिंक लहंगे से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

इस पंजाबी दुल्हन ने शादी में पहना बेबी पिंक लहंगा, खूबसूरत डबल कलीरे ने खींचा ध्यान

हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य समारोह का सपना देखता है, लेकिन कोरोना महामारी ने दूल्हा-दुल्हन के इस सपने को चकनाचूर कर दिया है। अब शादियां करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में प्राइवेट तरीके से संपन्न हो रही हैं। इसके चलते शादियों को लेकर लोगों के बीच वो जोश खत्म हो गया है, जैसा कोरोना महामारी के पहले था।

Bride Groom Wedding

दुल्हनें अब अपनी शादी का जोड़ा भी सिंपल और मिनिमल रख रही हैं, लेकिन आज भी ऐसी कुछ दुल्हनें हैं, जो अपने वेडिंग आउटफिट में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। वो अपनी इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में अपने लाजवाब लुक से लोगों को हैरान कर रही हैं और एक नया ट्रेंड सेट कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हमारी एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन किया था।

(ये भी पढ़ें- इस पंजाबी कुड़ी ने अपनी शादी में पहना ग्रे कलर का लहंगा, फूलों और जानवरों की कढ़ाई ने खींचा ध्यान)

दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था बेबी पिंक लहंगा

The bride

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ रविंदर कौर से, जिन्होंने अपने सपनों के राजकुमार सहीब सिंह के साथ हाल ही में आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस पंजाबी जोड़े ने दिल्ली में अपनी शादी की योजना बनाई थी। संगीत, मेहंदी और शादी सहित अन्य समारोहों के साथ उनकी सगाई की पार्टी आयोजित की गई थी। अपने सभी समारोहों में रविंदर किसी हूर की परी से कम नहीं लग रही थीं। रेशम और जरी में फ्लोरल मोटिफ्स के साथ हैवी बेबी पिंक कलर के लहंगे में दुल्हन रविंदर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

The Bride

उन्होंने अपनी शादी के लिए चमकीले कलर के बजाय पेस्टल रंग का चुनाव किया था। लहंगे के किनारे पर खूबसूरत स्ट्रक्चर था। रविंदर ने पीले दुपट्टे के साथ अपने लुक को पूरा किया था, जिसने उनके पूरे आउटफिट को अट्रैक्टिव बना दिया था। दुल्हन ने अपने खूबसूरत आउटफिट को कुंदन ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। वो अपने ओवरऑल लुक में काफी गॉर्जियस लग रही थीं, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थे उनके डबल कलीरे। उन्होंने लाल चूड़े के साथ पारंपरिक मोती से अलंकृत कलीरों के साथ छतरी के आकार के कलीरे पहने थे, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। उन्होंने अपने वेडिंग डे पर मिनिमल मेकअप से खुद को निखारा था।

The Bride And Groom

वहीं, दूल्हे सहीब सिंह ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें गोल्डन जरी लगी हुई थी और इसे उन्होंने गुलाबी रंग की कढ़ाई वाले दोशाला और ज्वेलरी वाली पगड़ी के साथ पेयर किया था। उन्होंने इस लुक को थ्री-टियर पर्ल बीडेड नेकपीस और तलवार से कंप्लीट किया था। दूल्हे राजा अपनी दुल्हन को लुक के मामले में बराबर की टक्कर दे रहे थे।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस पुर्तगाली दुल्हन ने अपनी शादी में पहना खूबसूरत 'शरारा', डबल दुपट्टा किया स्टाइल)

प्री-वेडिंग सेरेमनी

The Bride

दुल्हन रविंदर की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी एक ही दिन में आयोजित की गई थी। अपनी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के लिए दुल्हन ने हरे लहंगे को ऑरेंज कलर के ब्रोकेड ब्लाउज और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। होने वाली दुल्हन ने अपने खुले बालों के साथ फूलों की ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

The Bride With Her Groom

वहीं, दूल्हे राजा ने काले रंग का प्रिंटेड गलाबंध शर्ट-स्टाइल कुर्ता चुना था और इसे सफेद स्किनी फिट पजामे के साथ पहना था। वह अपनी खूबसूरत दुल्हन के साथ बिल्कुल डैशिंग लग रहे थे।

सगाई सेरेमनी

The Bride's Engagement

रविंदर अपनी सगाई की पार्टी में किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं। उन्होंने पीच रंग का भारी लंबा गाउन पहना था और इसे एक सिंपल दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को स्लीक डायमंड नेकपीस, बेल के आकार के झुमके और खूबसूरत ब्रेसलेट से पूरा किया था। मोटी पलकों के साथ उनका स्मोकी-स्पार्कली आई मेकअप और पीच लिप ग्लॉस ने उन्हें परफेक्ट फिनिश दिया था।

The Bride With Her Groom

वहीं, दूल्हे साहब ने सफेद शर्ट के साथ काले रंग का टक्सीडो सूट पहना था, वहीं पॉलिश्ड लुक देने के लिए उन्होंने अपने बालों को बांधा था।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपने लुक से लोगों को किया हैरान, शादी से 2 दिन पहले जल गया था चेहरा)

The Bride With Her Groom

फिलहाल, दूल्हा-दूल्हन ने अपने वेडिंग लुक से अपनी शादी को शानदार बना दिया था। तो आपको उनका वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.