पूजा हेगड़े के पेरेंट्स ने देवी के नाम पर रखा था अपनी बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने बताई मजेदार कहानी

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने नाम से जुड़ी एक मजेदार कहानी बताई है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

पूजा हेगड़े के पेरेंट्स ने देवी के नाम पर रखा था अपनी बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने बताई मजेदार कहानी

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें व फैशन सेंस के जरिए फैंस के बीच हंगामा मचाती रहती हैं। हाल ही में, पूजा हेगड़े ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने नाम के पीछे की एक मजेदार कहानी बताई है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

pooja hegde

पहले आप ये जान लीजिए कि, बीते दिन पूजा हेगड़े ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी फैमिली कार में लगे एक छोटे से पौधे की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो के साथ पूजा ने लिखा था, ‘परिवार बढ़ता है।’ इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस को उस पौधे का नाम बताने के लिए कहा था, तो फैंस ने भी पूजा हेगड़े को कई नाम बताए थे। इसी मौके पर एक यूजर ने पूजा को पौधे के लिए ‘धनलक्ष्मी’ नाम बताया, लेकिन फैन द्वारा बताए गए इस नाम से एक्ट्रेस इतनी इंप्रेस हुईं कि, उन्होंने अपने फैन के जवाब के साथ अपने नाम की कहानी भी सोशल मीडिया पर बताई है।

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली की बहन भावना से फैन ने पूछा- 'वामिका किसकी तरह दिखती हैं’, तो मिला ये जवाब)

pooja hegde photo

आइए अब आपको एक्ट्रेस का वो पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, पूजा हेगड़े ने 11 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके द्वारा फैंस से पूछा गया सवाल भी लिखा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, पूजा कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान वह नो-मेकअप लुक और दो चोटी में काफी क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर में नीचे की तरफ लिखा है, ‘हमें इसे क्या नाम देना चाहिए?’ ये वही सवाल है, जो पूजा ने फैंस से पौधे का नाम पूछते हुए किया था। इस सवाल के साथ फैन द्वारा बताया गया नाम ‘धनलक्ष्मी’ भी लिखा है। इस तस्वीर के साथ पूजा ने लिखा है, ‘मजेदार फैक्ट, मेरा नाम लगभग लक्ष्मी था।’

(ये भी पढ़ें: यामी गौतम के मेहंदी सेरेमनी का अनदेखा वीडियो आया सामने, बहन सुरीली संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस)

pooja hegde post

दादी संग पूजा हेगड़े की तस्वीर

पूजा हेगड़े अपने परिवार से बेहद क्लोज हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली संग बिताए गए स्पेशल मोमेंट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने 2 जून 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी प्यारी दादी मां के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, पूजा की दादी एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और एक्ट्रेस उन्हीं के आगे जमीन पर बैठी हुई हैं। इस दौरान पूजा ने अपनी दादी के दोनों हाथ को पकड़ रखा है। इस तस्वीर में दादी-पोती का स्पेशल बॉन्ड साफ झलक रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए पूजा ने लिखा था, ‘कुछ यादें बनाईं।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई थी। इसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

(ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने अपनी शादी के लिए दायर की जमानत याचिका)

pooja hegde grandmother

पूजा हेगड़े के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो, एक्ट्रेस के पास कई इंट्रेस्टिंग प्रोजेक्ट्स हैं। वह सुपरस्टार एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्‍याम' में दिखेंगी। इसके अलावा वह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'सर्कस' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में पूजा के अपोजिट एक्टर रणवीर सिंह दिखाई देने वाले हैं। इतना ही नहीं, पूजा, सलमान खान स्टारर फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी हैं।

pooja hegde upcoming films

तो, पूजा का ये नाम आपको कितना पसंद आया, हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देन चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: पूजा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.