साल 2021 में फैंस को गुड न्यूज़ देने वाली हैं ये एक्ट्रेसेस, जानें किनके घर गूजेंगी किलकारियां

साल 2021 का हम स्वागत करने वाले हैं और इस साल भी सेलेब्स के घर खुशियों का खज़ाना उनके बच्चे के रूप में आने वाला है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी एक्ट्रेसेस हैं जो इस साल मां बनने वाली हैं।

img

By Deepali Srivastava Last Updated:

साल 2021 में फैंस को गुड न्यूज़ देने वाली हैं ये एक्ट्रेसेस, जानें किनके घर गूजेंगी किलकारियां

2020 में कई लोगों के घर खुशियों ने दस्तक दी। कई ऐक्ट्रेसेस ने शादी रचाई तो कई के घर नन्हा मेहमान आया। अब साल 2021 का हम स्वागत करने वाले हैं और इस साल भी सेलेब्स के घर खुशियों का खज़ाना उनके बच्चे के रूप में आने वाला है। हम आपको जिन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, उसमें से कुछ एक्ट्रेसेस पहली बार मां बनने जा रही हैं तो कुछ दूसरी और तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। लेकिन सभी के घर साल 2021 में किलकारी गूंजने वाली है।

अनुष्का शर्मा

जब बात बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हो, तो सबसे पहला नाम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आता है। इनकी प्रेग्नेंसी की घोषणा से फैंस काफी खुश हो गए थे और अब विराट-अनुष्का के होने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रिलेशनशिप के बाद साल 2017 में शादी रचाई थी। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से 27 अगस्त 2020 को फोटो शेयर कर ये गुड न्यूज अपने फैंस को दी थी। फोटो में अनुष्का ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप के साथ दिख रही हैं और उनके साथ विराट कोहली भी खड़े हैं। फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, 'और फिर, हम तीन हो गए। जनवरी 2021'। नए साल में कपल के घर खुशियां आने वाली हैं। (ये भी पढे़ं: शेखर सुमन की लव स्टोरीः बेटे की मौत के बाद टूट चुके थे एक्टर तो पत्नी अलका ने ऐसे दिया था साथ)

करीना कपूर खान 

कोई भी महिला पहली बार मां बनने जा रही हो या दूसरी बार, उनके प्रेग्नेंसी पीरियड से लेकर मां बनने तक हर पल खास होता है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और वो साल 2021 में अपने बच्चे को जन्म देंगी। उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान उनका खास ख्याल रख रहे हैं। इसके साथ ही करीना बेटे तैमूर पर भी ध्यान दे रही हैं। 4 साल पहले करीना-सैफ को बेटा हुआ था, जिसका नाम तैमूर अली खान है। 12 अगस्त 2020 को करीना और सैफ ने खुशखबरी देते हुए बताया था कि उनका बेटा तैमूर जल्द ही बड़ा भाई बनने वाला है। कपल ने जैसे ही ये गुड न्यूज अपने फैंस को दी थी, सभी ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था। इसके बाद करीना-सैफ ने सभी का शुक्रिया अदा किया था।

अनिता हस्सनंदनी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी के घर भी नन्हे मेहमान की किलकारी साल 2021 में गूंजने वाली है। अनिता और उनके पति रोहित अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और कपल आए दिन इंस्टाग्राम पर फोटोज़ शेयर करता रहता है। अनिता और रोहित ने साल 2013 में शादी रचाई थी और इनकी शादी को सात साल पूरे हो चुके हैं। दोनों अपने पहले बच्चे का 2021 में स्वागत करेंगे। (इसे भी पढे़ं: जब ऐश्वर्या राय की वजह से शाहरुख और सलमान के बीच हो गई थी लड़ाई! जानें क्या था पूरा मामला)

जानकी पारेख

एक्टर नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख माता-पिता बनने वाले हैं, ये जानकारी नकुल ने 7 नवंबर 2020 को अपने फैंस के साथ शेयर की थी। नकुल ने पत्नी जानकी की बेबी बंप की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'बेस्ट फ्रेंड, गर्लफ्रेंड, मिसेस और अब यह। हमारा क्वारंटीन बिल्कुल भी बोरिंग नहीं था।' जानकी की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे थे। साल 2021 में जानकी बच्चे को जन्म देंगी। 9 साल एक-दूसरे को डेट करने और 8 साल की शादी निभाने के बाद कपल अब पैरेंट्स बनने पर काफी एक्साइटेड हैं।

हिलेरी डफ 

हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर हिलेरी डफ तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वो साल 2021 में अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। एक्ट्रेस ने पहली शादी माइक कोमरी से 2010 में की थी। वे उनसे 2016 में अलग हुई थीं और इसके बाद 2019 में उन्होंने मैथ्यु कोमा से शादी रचाई थी। अब हिलेरी और मैथ्यु पैरेंट्स बनने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: जब विनोद खन्ना के प्यार में दीवानी थीं एक्ट्रेस अमृता सिंह, मां ने रिश्ता खत्म करने की दी थी सलाह)

फिलहाल, इन एक्ट्रेसेस के घर साल 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है और जितना माता-पिता बनने पर सेलेब्स एक्साइटेड हैं, उससे कही ज्यादा फैंस अपने फेवरेट कपल के बच्चों को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। हम आशा करते हैं कि कपल्स के घर नए साल में यूं ही खुशियां दस्तक देती रहें। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें ये कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.