advt
मनोरंजन जगत में शादी को 'अभिशाप' माना जाता है, यानी शादी करने के बाद करियर खत्म हो जाता है, ऐसा लोगों का मानना है। शायद यही वजह है कि सेलेब्स जल्दी शादी नहीं करना चाहते हैं। लेकिन, इस बात को कुछ स्टार्स ने गलत साबित कर दिखाया है। इंडस्ट्री में तो ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने शादी के बाद अपना करियर शुरू किया और आज उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगीं। आज हम आपको ऐसी ही 6 टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की और खूब नाम कमाया।
advt
फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी परिचय की मोहताज नही हैं। श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत शादी के बाद ही की थी। श्वेता ने साल 1998 में एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी। उस वक्त श्वेता सिर्फ 19 साल की थीं और टीवी इंडस्ट्री में उनके कदम भी नहीं पड़े थे। शादी के एक साल बाद 1999 में श्वेता ने टीवी की दुनिया में कदम रखे। उन्होंने 'कलीरें', 'आने वाला पल', 'कसौटी जिंदगी की', 'परवरिश-कुछ खट्टी कुछ मीठी' और 'बेगूसराय' जैसे टीवी शोज किए। श्वेता ने शादी के 9 साल बाद सन 2000 में बेटी 'पलक' को जन्म दिया। आगे चलकर उनकी शादी में दरार आ गई, और साल 2007 में एक्ट्रेस ने पति से अनबन के चलते तलाक ले लिया।
advertisement
advt
2013 में श्वेता ने की थी दूसरी शादी
advt
इसके बाद श्वेता और एक्टर अभिनव कोहली करीब आए। दोनों के बीच करीब 3 साल तक रिलेशनशिप रहा और फिर 2013 में दोनों ने शादी कर ली। 2016 में दोनों का एक बेटा हुआ। हालांकि, एक बार फिर प्यार में उन्हें धोखा मिला। श्वेता ने अभिनव पर अपने और बेटी के साथ बुरे बर्ताव और हिंसा का आरोप लगाया था। 2019 में दोनों अलग हो गए। तबसे, श्वेता-अभिनव से अलग अपनी बेटी और बेटे के साथ रहती हैं।
advertisement
advt
टेलीविजन का सबसे पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में 'कोमोलिका' का किरदार निभाने वाली उर्वशी ढोलकिया ने मात्र 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी और 17 साल की उम्र में वह दो जुड़वां बच्चों की मां भी बन गई थीं। फिर 18 की उम्र में वो पति से अलग हो गईं। उर्वशी ने अपने दोनों बेटों क्षितिज और सागर की परवरिश अकेले ही की। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 ऐसे सितारे, जिन्होंने किसी फेसम स्टार से नहीं की शादी, जानें इनके बारे में)
advt
उर्वशी ने वैसे तो एक्टिंग करियर सिर्फ 6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था, पर पूर्णरूप से एक्टिंग डेब्यू उन्होंने शादी के बाद यानी 1993 में किया। उनका पहला टीवी शो 'देख भाई देख' था। उर्वशी ढोलकिया कई टीवी सीरियल और रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' 'नच बलिये सीजन 9' में नजर आ चुकी हैं। उर्वशी ने अपनी एक्टिंग के दम पर अच्छा मुकाम हासिल किया है।
advertisement
इस लिस्ट में टीवी के फेमस शो 'भाबीजी घर पर हैं!' में 'अंगूरी भाभी' के किरदार के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे का नाम भी है। शुभांगी के मुताबिक अपनी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी शादी पीयूष पूरे के साथ हुई है। उन्हें पहला ब्रेक साल 2006 में टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' में मिला था। इसके बाद वह 'कस्तूरी', 'हवन' और 'चिड़ियाघर' जैसे टीवी शोज में दिखीं। शादी से पहले शुभांगी अत्र ने एक रीजनल ब्रैंड के लिए एक प्रिंट एड किया था। (इसे भी पढ़ें: टीवी के इन 10 फेमस स्टार्स ने 'कम उम्र' में रचाई शादी, एंजॉय कर रहे हैं हैप्पी मैरिड लाइफ)
advt
टीवी शो 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में 'माता दुर्गा देवी' का किरदार निभाने वालीं परिधि शर्मा ने अहमदाबाद के रहने वाले बिजनसमैन तन्मय सक्सेना से साल 2009 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद साल 2010 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनका पहला टीवी शो 'तेरे मेरे सपने' था। इसके बाद परिधि ने 'जोधा अकबर', 'ये कहां आ गए हम' और 'पटियाला बेब्स' जैसे नामी शोज किए। आज परिधि शर्मा टीवी के फमस एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। परिधि शर्मा को एक बेटा भी है।
'कहां हम-कहां तुम' में 'निशि सिप्पी' के किरदार से चर्चा में आईं टीवी एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने भी शादी के बाद ही टीवी की दुनिया में कदम रखा था। कम उम्र में ही तनाज की शादी फरीद कुर्रम नाम के एक शख्स से शादी हो गई थी। 20 साल की उम्र में उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। शादी के कुछ साल बाद तनाज ने फरीद से तलाक ले लिया। (ये भी पढे़ं: ये है पंकज त्रिपाठी की शादी की वो अनदेखी तस्वीर, जो फैंस को आ रही है खूब पसंद)
इसके बाद उनकी जिंदगी में बख्तियार की एंट्री हुई और फिर 2007 में उन्होंने शादी कर ली। तनाज ने साल 2000 में फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके पहले वह कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। तनाज ने 'कहो ना प्यार है', 'हद कर दी आपने', '36 चाइना टाउन' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्मों में काम किया है।
तो ऐसे में यहां ये साबित हो जाता है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की ये रूढ़िवादी सोच कि, 'शादी के बाद सेलेब्स का करियर खत्म हो जाता है', पूरी तरह से गलत है। ये हर किसी के साथ नहीं होता है। हां, ये बात सही है कि ऐसे कई एक्टर-एक्ट्रेस रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर जाकर शादी की और एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन, शादी के बाद एक्टिंग छोड़ना यह उनका निजी फैसला हो सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि उनका करियर खत्म हो जाता है।
तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...