ऋषि कपूर और रणबीर कपूर का ये डांस वीडियो देख खो जाएंगे उनकी यादों में और भूल जाएंगे सारे गम

67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गए। यहां हम आपको ऋषि कपूर का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप कुछ पल के लिए ऋषि कपूर के निधन खबर को भूलकर उनकी यादों में खो जाएंगे।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋषि कपूर और रणबीर कपूर का ये डांस वीडियो देख खो जाएंगे उनकी यादों में और भूल जाएंगे सारे गम

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की मौत के सदमे से लोग अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि 67 साल की उम्र में सिनेमा जगत के एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गए। इसी के साथ बॉलीवुड का एक और सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस के द‍िल टूट गए। वहीं पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। सभी सेलिब्रिटी की आंखें नम हो गई हैं। लोग अब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यहां हम आपको ऋषि कपूर का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप कुछ पल के लिए ऋषि कपूर के निधन खबर को भूलकर उनकी यादों में खो जाएंगे।

दरअसल, अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद सभी सेलिब्रिटी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में आईफा यानी International Indian Film Academy Awards (अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से ऋषि कपूर का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो वैसे तो 2012 का है। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

वीडियो में अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ 'बचना ए हसीनों' गाने पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। दोनों लोगों का ये परफार्मेंस देखकर निश्चित ही आप कुछ समय के लिए उनके गम को भूल जाएंगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि- ''#IIFA 2012 में दिग्गज #RishiKapoor और रणबीर कपूर का शानदार प्रदर्शन!'' गौरतलब है कि कुछ इसी तरह लोग थ्रोबैक फोटो और वीडियो शेयर करके ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

बताते चलें कि ऋषि कपूर काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। बॉलीवुडशादीज भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.