टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के डेटिंग रूमर्स को अनिल कपूर ने किया कन्फर्म! कपिल के शो में कही ये बात

हाल ही में, अभिनेता अनिल कपूर ने कपिल शर्मा के शो में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के डेटिंग को लेकर खुलासा किया है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के डेटिंग रूमर्स को अनिल कपूर ने किया कन्फर्म! कपिल के शो में कही ये बात

पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा आग की तरह फैली हुई है कि एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पाॅट किया जाता है, हालांकि, अभी तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप की बात को एक्सेप्ट नहीं किया है। लेकिन हाल ही में, अभिनेता अनिल कपूर ने काॅमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में दोनों की डेटिंग को लेकर खुलासा किया है। 

Tiger and Disha

दरअसल, फेमस काॅमेडी शो 'द कपिल शर्मा' में कपिल शर्मा जब अभिनेता अनिल कपूर से पूछते हैं कि, 'वह किस एक्टर की डाइट को चुराना चाहेंगे?' तो अनिल कपूर ने बिना किसी देरी के टाइगर श्रॉफ का नाम लिया। लेकिन, इसके तुरंत बाद ही अनिल ने कहा कि हालांकि टाइगर ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की डायट चुरा ली है। इसके बाद सभी जोर से हंसने लगते हैं। इस तरह से अनिल कपूर ने जाने अंजाने में टाइगर श्राफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी। हालांकि, अभी तक अनिल कपूर टाइगर श्रॉफ ने साथ काम नहीं किया है, लेकिन उन्होंने दिशा पाटनी के साथ फिल्म 'मलंग' में काम किया है। (ये भी पढ़ें: ‘इंडियन आइडल 12’ में दिखेगा आदित्य नारायण का परिवार, पत्नी श्वेता के साथ सिंगर करेंगे जमकर मस्ती)

यही नहीं, इसके पहले टाइगर श्राॅफ की बहन आयशा श्राॅफ ने भी दोनों के लाॅकडाउन में एक साथ रहने की बात स्वीकारी थी। कृष्णा श्रॉफ ने 'मुंबई मिरर' को दिए गए इंटरव्यू में कहा था, ''नहीं ऐसा नहीं है, दिशा हमारे साथ नहीं रहती हैं। मगर वे हमारे घर के पास रहती हैं। हम लोग साथ में कभी-कभी शॉपिंग करने जाते रहते हैं।'' इसके बाद, टाइगर और दिशा की बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए कृष्णा ने बताया था कि, ''टाइगर स्वभाव से ज्यादा मिलनसार नहीं हैं और अकेला रहना पसंद करते हैं। अगर इसके बाद भी दिशा-टाइगर की दोस्त हैं तो, मतलब दिशा काफी कूल हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। मैंने ये चीज नोटिस की है कि अगर मेरा भाई किसी लड़की के साथ समय बिताता है तो, मतलब वो लड़की वाकई में कूल है।''

कृष्णा ने यह भी कहा था कि, ''मैंने फिल्मों में आने से पहले उनको उतना नहीं देखा था जितना अब मैं उनको देख र​ही हूं। अब, हम अधिक संबंध बना रहे हैं, हर दिन एक साथ रात का भोजन कर रहे हैं। हमने कुछ समय में ऐसा नहीं किया था। रात में, हम बोर्ड गेम खेलते हैं।'' (ये भी पढ़ें: सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन का यॉट पर मनाया बर्थडे, भाभी चारु ने जीजू कहकर दी बधाई, देखें फोटोज)

फिलहाल, दिशा और टाइगर ने कभी भी यह नहीं माना है कि वे दोनों रिलेशनलशिप में हैं, लेकिन हमेशा साथ में छुट्टियां बिताने जाने से लेकर डिनर डेट और इवेंट में साथ दिखने वाले टाइगर और दिशा के बारे में यह माना जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। यही नहीं, टाइगर श्राॅफ और दिशा अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट भी करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने अपने डाॅगी संग जमीन पर लेटकर शेयर की खास फोटो, लिखा- 'सीरियल चिलर्स')

ऐसे में, अब फैंस को दोनों में से किसी एक के द्वारा इस रिश्ते के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। तो अगर आपसे पूछा जाए कि, आपको ये जोड़ी कैसी लगती है? तो आपका जवाब क्या होगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.