रूमर्ड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 6 सालों के रिलेशनशिप के बाद हुए अलग! : रिपोर्ट

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बी-टाउन के रूमर्ड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

रूमर्ड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 6 सालों के रिलेशनशिप के बाद हुए अलग! : रिपोर्ट

बॉलीवुड स्टार्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में थे। अक्सर इवेंट में दोनों साथ दिखाई देते थे। कई बार दोनों को साथ में मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। अब खबर है कि, 6 साल बाद दोनों अलग हो गए हैं।

disha tiger

पहले ये जान लीजिए कि, दिशा और टाइगर फिल्म 'बागी 2' और म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में साथ नजर आ चुके हैं। दिशा, टाइगर के परिवार के भी बहुत करीब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 6 सालों तक कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये रूमर्ड कपल अलग हो गया है।  

disha tiger

'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया है कि, दिशा और टाइगर दोनों अब 'सिंगल' हैं। सूत्र ने लीडिंग पब्लिकेशन को बताया कि, टाइगर और दिशा अब साथ नहीं हैं। हालांकि, अभी दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 

disha tiger

(ये भी पढ़ें- 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने शेयर किया बेटे संग क्यूट वीडियो, गले लगाकर बोलीं- 'जादू की झप्पी')

इसके अलावा, 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट में ही टाइगर के दोस्त के हवाले से बताया गया है कि, टाइगर ने अभी इस बारे में कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा, "हम सभी को इसके बारे में पिछले कुछ हफ्तों पहले ही पता चला है। उन्होंने वास्तव में हम में से किसी के साथ इस बारे में बात नहीं की है। वह लंदन की अपनी यात्राओं के साथ अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं कि, ब्रेकअप से ज्यादा प्रभावित नहीं हैं।'' रिपोर्ट के अनुसार, दिशा और टाइगर ने कथित ब्रेकअप के बावजूद एक-दूसरे के साथ दोस्ती बनाए रखने का फैसला किया है। 

disha tiger

(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने मां अमृता संग वेकेशन से प्यारी फोटो की शेयर, मां-बेटी की जोड़ी दिखी खुश)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिशा पाटनी जहां अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन: रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपथ: पार्ट 1' में दिखाई देंगे। इसके बाद उनके पास 'स्क्रू ढीला' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्में भी हैं। 'स्क्रू ढीला' में टाइगर के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में होंगी। टाइगर ने एक्शन से भरपूर फिल्म का एक ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यहां देखें ट्रेलर।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी पर हुई ट्रोलिंग पर बोलीं - 'मैं बेतुकी बातों के बजाय उदाहरण पेश करूंगी')

फिलहाल, टाइगर और दिशा के ब्रेकअप पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.