टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी के बर्थडे पर शेयर किया स्टंट वीडियो, एक्ट्रेस को कहा- 'एक्शन हीरो'

एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के जन्मदिन पर एक स्टंट वीडियो साझा किया है और उन्हें एक विशेष नोट के साथ शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी के बर्थडे पर शेयर किया स्टंट वीडियो, एक्ट्रेस को कहा- 'एक्शन हीरो'

दिशा पटानी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ टिनसेल टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। उनके विशाल प्रशंसक उनकी केमिस्ट्री को पसंद करते हैं और उन्हें अक्सर ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी देखना चाहते हैं। हालांकि, उनमें से किसी ने भी अभी तक मीडिया के सामने अपने कथित संबंधों के बारे में बात नहीं की है, लेकिन उनकी रोमांटिक दोस्ती, सार्वजनिक टूर और सोशल मीडिया के रोमांटिक पोस्ट्स कुछ और ही साबित करते हैं।

Disha Patani

टाइगर और दिशा की जोड़ी को पहली बार म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्र' में ऑनस्क्रीन देखा गया था और फिर उन्होंने 'बागी 2' और 'बागी 3' दो फिल्में एक साथ कीं और इस दौरान उनकी आंखों में एक-दूसरे के लिए प्यार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। टाइगर अपनी कथित गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उन्हें स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। 

disha

(ये भी पढ़ें- 'प्रतिज्ञा' फेम अंकित गेरा बने पिता: पत्नी राशि पुरी ने बेटे को दिया जन्म, एक्टर ने बयां की खुशी)

13 जून 2022 को दिशा पटानी के 30वें बर्थडे के मौके पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने वर्कआउट सेशन से एक खूबसूरत पल साझा किया। वीडियो में उन्हें चटाई पर कूदते और हवा में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। दिशा भी स्टंट करती दिख रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए टाइगर ने उनके लिए एक विशेष नोट लिखा और उन्हें 'एक्शन हीरो' कहा। उन्होंने लिखा है, "आशा है कि, आप इस साल और भी ऊंची उड़ान भरेंगी, हैप्पी बर्थडे एक्शन हीरो! आज यमी फूड खाना और खूब मजे करना।"

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने भांजी अंतरा मोतीवाला के जन्मदिन पर लिखा खूबसूरत नोट, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें)

यही नहीं, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी दिशा के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इसे शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा है, "मेरी फेवरेट ब्यूटी को हैप्पी बर्थडे। जब वापस आओगी तो पिज्जा खाएं?"

disha

दिशा और टाइगर अपने खास दिनों पर एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने में कभी असफल नहीं होते। 2 मार्च 2022 को दिशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टाइगर श्रॉफ की मालदीव वेकेशन की एक खूबसूरत क्लोज-अप वीडियो साझा किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उनकी कथित प्रेमिका ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा था, लेकिन दिशा ने उन्हें अपना 'सबसे अच्छा दोस्त' कहा था, इसने मीडिया में उनके ब्रेकअप की अफवाहों को हवा दे दी थी। उन्होंने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे माय बेस्ट फ्रेंड, अपनी कड़ी मेहनत और सबसे खूबसूरत आत्मा के साथ हममें से लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद, @tigerjackieshroff आप हैंडसम हैं।"

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने बेटे नील किचलू के साथ शेयर की प्यारी फोटो, कहा- 'मेरे जीवन का प्यार')

फिलहाल, अब देखना होगा कि, आखिर कब दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ अपने कथित रिश्ते को पब्लिक करते हैं। खैर, हम एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.