क्या टाइगर श्रॉफ 'केसोनोवा' गर्ल आकांक्षा शर्मा को कर रहे हैं डेट? खुद एक्टर ने बताई सच्चाई

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। इस बीच खबर है कि, एक्टर अपनी को-एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं। आइए इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या टाइगर श्रॉफ 'केसोनोवा' गर्ल आकांक्षा शर्मा को कर रहे हैं डेट? खुद एक्टर ने बताई सच्चाई

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) व एक्ट्रेस दिशा पाटनी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। अब खबरें हैं कि, दोनों का ब्रेकअप हो गया है और टाइगर 'केसोनोवा' गर्ल आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं। अब इस पर खुद एक्टर ने प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Tiger Shroff with rumoured GF Disha patani

पहले तो ये जान लीजिए कि, आकांक्षा शर्मा ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों में भी नज़र आ चुकी हैं, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन संग भी काम कर चुकी हैं। आकांक्षा ने साउथ फिल्म 'त्रिविक्रमा' से अपना डेब्यू किया था। पिछले साल टाइगर श्रॉफ का एक म्यूजिक वीडियो 'केसोनोवा' रिलीज हुआ था, जिसमें वह एक्टर के साथ नज़र आई थीं। इसके अलावा आकांक्षा ने टाइगर के साथ 'I am a Disco Dancer 2.0' म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

(ये भी पढ़ें- राजीव सेन पत्नी चारु असोपा से नहीं चाहते तलाक, कहा- 'शादी बचाने के लिए अपना बेस्ट दूंगा' [Exclusive])

आकांक्षा ने साल 2020 में टाइगर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था कि, ''हैप्पी बर्थडे टाइगर श्रॉफ'' आकांक्षा के इस पोस्ट पर टाइगर ने कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को 'धन्यवाद' भी कहा था।

'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा और टाइगर का ब्रेकअप इस बात पर हुआ था कि, दिशा शादी करना चाहती थीं, लेकिन टाइगर ऐसा नहीं चाहते थे, क्योंकि उनका करियर उनके लिए पहले है। अपने एक पुराने इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा था कि, ''टाइगर ने 25 साल की उम्र से डेटिंग शुरू कर दी थी। उनका एक पैशन है कि, वह साथ में डांस और वर्कआउट करते हैं। दिशा और टाइगर दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन यह उन पर है कि, वह आगे चलकर साथ में रहना चाहते हैं या नहीं।''

disha patani

(ये भी पढ़ें- क्या अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा करने वाले हैं शादी? एक्टर ने 'KWK7' में बताया वेडिंग प्लान)

हालांकि, जब 'ईटाइम्स' ने टाइगर से आकांक्षा को डेट करने को लेकर सवाल पूछा था, तो उन्होंने इन खबरों को झूठा बताया।

disha patani boyfriend name

(ये भी पढ़ें- सिंगर अर्जुन कानूनगो ने कार्ला डेनिस संग की शादी, सब्यसाची के लाल लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन)

टाइगर के करियर की बात करें, तो उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू किया था। वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह इस साल अपनी फिल्म 'गणपत' में नजर आएंगे, जो 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। खैर, टाइगर और आकांक्षा के कथित रिलेशनशिप को लेकर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में जरुर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.