अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ने मेहंदी रस्म में भाई-बहन संग लगाए थे ठुमके, देखें वीडियो

पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी की बहू कृशा शाह ने अपने भाई नृति शाह और बहन मिशाल शाह के साथ अपनी मेहंदी सेरेमनी पर डांस परफॉर्मेंस किया था। इसका एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ने मेहंदी रस्म में भाई-बहन संग लगाए थे ठुमके, देखें वीडियो

बिजनेसमैन अनिल अंबानी और पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) और कृशा शाह (Khrisha Shah) ने एक शाही शादी में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच कृशा की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो हमें मिला है, जिसमें टीना की बहूरानी अपने भाई और बहन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

Khrisha Shah and Anmol Ambani

पहले ये जान लीजिए कि, अनमोल अंबानी और कृशा शाह 20 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी की रस्में 18 फरवरी 2022 से मेहंदी रस्म के साथ शुरू हुई थी। अनमोल और कृशा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। कृशा जहां मल्टीकलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं पेस्टल कलर की शेरवानी में अनमोल भी खूब जच रहे थे।

(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने सौतेले भाई जेह के बर्थडे में पहनी थी 32 हजार रुपए की ड्रेस और 66,000 की सैंडल)

अब कृशा शाह की बहन नृति शाह ने सिबलिंग गोल्स देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जो दुल्हन की मेहंदी रस्म का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कृशा अपनी बहन नृति और भाई मिशाल के साथ फिल्म ‘दोस्ताना’ के गाने ‘तू ही है’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। तीनों का ये मनमोहक डांस वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। नृति ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बस हम ही हम हैं! हमारी बेबी बहन के लिए एक सुपर इंप्रोमेप्टु सिबलिंग डांस”।

अनमोल अंबानी और कृशा शाह ने शादी के बाद 21 फरवरी 2022 को अपनी रिसेप्शन पार्टी को एंजॉय किया था। कृशा की बहन नृति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर 'मिसेज अंबानी' के रूप में कृशा के पहले डांस का एक सुपर क्यूट वीडियो शेयर किया था। वीडियो में कृशा को अपने पति अनमोल के साथ डांस करते देखा जा सकता है, जो बहुत ही मनमोहक लग रहा है।  

(ये भी पढ़ें- फरहान-शिबानी की शादी की फोटोज: ब्राइडल एंट्री से मन्नतें पढ़ने तक की तस्वीरें कपल ने कीं शेयर)

उनकी रिसेप्शन पार्टी का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें  अनिल, अनमोल, टीना और कृशा एक साथ पार्टी में एंट्री करते नजर आए थे। वीडियो में अंबानी परिवार केक काटने से लेकर डांस करता हुआ नजर आया था। अनिल और अनमोल जहां ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे। वहीं, रेड कलर की ड्रेस में टीना व लैवेंडर की ड्रेस में कृशा खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- विशाल कोटियन ने गर्लफ्रेंड पायल शेट्टी के बारे में की बात, शादी के सवाल पर भी दिया जवाब)

फिलहाल, कृशा शाह का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.