टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की बारात में दिया था सरप्राइज परफॉर्मेंस, ऐसा था बहू कृशा का रिएक्शन

टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी 2022 को अपनी मंगेतर कृशा शाह के साथ शादी रचाई थी। अनमोल की 'बारात' से कुछ मजेदार झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की बारात में दिया था सरप्राइज परफॉर्मेंस, ऐसा था बहू कृशा का रिएक्शन

दिग्गज बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार अनिल अंबानी और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी 20 फरवरी 2022 को अपने 'जीवन के प्यार' कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रही हैं, इनसे अनमोल और कृषा की शादी की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब जब टीना अंबानी पहली बार सासू मां बनी हैं, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। हाल ही में, हमने बेटे की बारात में एक सरप्राइज परफॉर्मेंस देते हुए उनकी तस्वीर देखी। आइए आपको दिखाते हैं।

Anmol Ambani-Khrisha Shah Wedding

20 फरवरी 2022 को हमें अनमोल अंबानी और कृशा शाह की एक झलक भी मिली थी। इस फोटो में दोनों अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे थे और दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए थे। यह एक जादुई क्षण था और हम इस कपल से अपनी नज़रें नहीं हटा सके। हालांकि, यह कृशा की चांदी की कलीरे थी, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

anmol ambani

(ये भी पढ़ें- कोकिलाबेन अंबानी ने पोते अनमोल की शादी में 'पिंक साड़ी' को किया था रीक्रिएट, देखें झलक)

27 फरवरी 2022 को अनमोल अंबानी के शादी के फोटोग्राफर 'सैम और एकता' ने अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर अनमोल अंबानी की बारात से कुछ फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में दिखाया गया है कि, अंबानी परिवार बारात के लिए तैयार है और खुलकर डांस कर रहा है। जहां कुछ तस्वीरों में बारातियों को कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहने हुए दिखाया गया है, जिस पर 'नो शीप इन माई सर्कल' लिखा हुआ है, वहीं दूसरी में दूल्हे अनमोल को वही टी-शर्ट पहने दिखाया गया है।

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की शादी में लहंगे के साथ यूनिक स्टाइल में लिया था वेलवेट का दुपट्टा)

हालांकि, जिस तस्वीर ने हमारा ध्यान खींचा, वह टीना अंबानी की थी, जिन्होंने अपने बेटे की बारात में अपनी बहनों के साथ एक आश्चर्यजनक डांस परफार्मेंस किया था। अन्य तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि, दुल्हन कृशा शाह अपने ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और अपनी बारात को लाइव देख रही थीं। मस्ती भरी बारात को देखकर कृशा इतनी उत्साहित थीं कि, वह अपने दोस्तों के साथ डांस पार्टी शुरू करने से खुद को रोक नहीं पाईं। य​हां देखें फोटोज।

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

फोटोग्राफर ने कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें होने वाली दुल्हन कृशा और होने वाले दूल्हे अनमोल अपने विशेष दिन के लिए तैयार हो रहे थे। जहां एक तस्वीर में कृशा के भतीजों अरहान और अयान को अपनी मासी का अभिवादन करते हुए दिखाया गया, वहीं दूसरी फोटो में कृशा को दुल्हन के लुक में पूरी तरह तैयार दिखाया गया है। तीसरी तस्वीर में अंतरा मारवाह को अपने भाई अनमोल को तैयार करते हुए देखा जा सकता है।

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

इसके पहले, 26 फरवरी 2022 को टीना अंबानी ने अपने इंस्टा हैंडल से अनमोल और कृशा की वेडिंग व प्री-वेडिंग उत्सवों की अनदेखी तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। एक तस्वीर में सासू मां को अपने पति अनिल अंबानी और नवविवाहित जोड़े अनमोल व कृशा के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ टीना ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था, जिसमें यह व्यक्त किया गया था कि, वह अपनी बहू कृशा का उनके घर में स्वागत करने के लिए कितनी धन्य हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हमारी बेटी का स्वागत! धन्य और खुशी के रूप में कृशा हमारे घर में प्रवेश कर रही हैं। अनमोल के लिए एक नया अध्याय, घर में एक नई ऊर्जा, हम सभी के लिए एक नई शुरुआत। आभार।"

tina ambani family

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल के रिसेप्शन में पहना था रेड फ्लोरल लहंगा, देखें पूरे लुक की झलक)

हमने अक्सर टीना को अपने बेटों जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी पर प्यार और प्रशंसा की बौछार करते देखा है। बीते दिनों, बिंदास मम्मी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अनमोल के साथ शादी के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। यहां देखें फोटोज।

Anmol Ambani wedding

Anmol Ambani wedding

Anmol Ambani wedding

Anmol Ambani wedding

Anmol Ambani wedding

tina ambani anmol ambani

tina ambani anmol ambani

tina ambani anmol ambani

फिलहाल, हम अनमोल और कृशा की शादी से और अधिक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको कपल की वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.