टीना अंबानी ने बहू कृशा के स्वागत में लिखा प्यारा नोट, रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर

हाल ही में, बिजनेसवुमेन टीना अंबानी ने अपने बेटे अनमोल के रिसेप्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी बहू कृशा के लिए एक प्यारा नोट लिखा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

टीना अंबानी ने बहू कृशा के स्वागत में लिखा प्यारा नोट, रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर

अंबानी फैमिली की एकमात्र ऐसी सदस्य, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वह हैं, बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी व पूर्व एक्ट्रेस टीना अंबानी (Tina Ambani)। टीना अपनी फैमिली के खास पलों को शेयर करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे अनमोल अंबानी और बहू कृशा शाह के रिसेप्शन से कुछ अनेदखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहू के लिए एक नोट भी लिखा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Anmol-Khrisha Wedding Glimpse

पहले तो ये जान लीजिए कि, टीना और अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी 20 फरवरी 2022 को अपने 'जीवन के प्यार' कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में दोनों अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे थे। कृशा ने जहां अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक लाल शादी का जोड़ा पहना था, जिस पर चांदी के रेशम और क्रिस्टल में फूलों के पैटर्न के साथ भारी कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे एक एम्बेलिश्ड दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसमें स्कैलप्ड हेमलाइन थी। कृशा शाह ने हीरे और पन्ना जड़ित चोकर नेकपीस, झुमके और एक साधारण मांग टीका का विकल्प चुना था। सिल्वर थ्री-टियर कलीरे और लाल लिपस्टिक से उन्होंने अपने ब्राइडल टच को अट्रैक्टिव बनाया था। वहीं, अनमोल आइवरी कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।

anmol

अब आइए आपको टीना द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 24 मार्च 2022 को टीना अंबानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे अनमोल के रिसेप्शन से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई पहली फोटो में टीना और अनिल अपने बेटे-बहू के साथ रिसेप्शन वेन्यू में एंट्री करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में टीना अपने बेटे-बहू के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस फोटो में तीनों का स्पेशल बॉन्ड साफ नजर आ रहा है। तीसरी और अंतिम तस्वीर एक फैमिली फोटो है, इसमें कृशा की मां और भाई मिशाल शाह भी दिखाई दे रहे हैं। 

tina ambani

tina ambani

tina ambani

रिसेप्शन लुक की बात करें तो, कृशा भारी लैवेंडर रंग की साड़ी गाउन में आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस से एक्सेसराइज किया था। वहीं, अनमोल ब्लू कोट पैंट में काफी जच रहे थे। टीना अंबानी ने रेड फ्लोरल साड़ी में लाइमलाइट बटोरी थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए टीना ने अपनी बहू के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''मिलिए कृशा अंबानी से, जिस बेटी को हम हमेशा से चाहते थे। हमारा परिवार और अधिक सुंदर हो गया है, हमारा जीवन अधिक समृद्ध, अधिक धन्य हो गया है।''

tina

इसके पहले भी बिंदास मम्मी टीना ने अपने इंस्टा हैंडल पर अनमोल के साथ शादी के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। यहां देखें फोटोज।

Anmol Ambani wedding

Anmol Ambani wedding

Anmol Ambani wedding

tina ambani anmol ambani

tina ambani anmol ambani

tina ambani anmol ambani

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

anmol ambani baraat

tina ambani

tina ambani

tina ambani

वहीं, 26 फरवरी 2022 को टीना अंबानी ने अपने इंस्टा हैंडल से अनमोल और कृशा की वेडिंग व प्री-वेडिंग उत्सवों की अनदेखी तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। एक तस्वीर में सासू मां को अपने पति अनिल अंबानी और नवविवाहित जोड़े अनमोल व कृशा के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर के साथ टीना ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था, जिसमें यह व्यक्त किया गया था कि, वह अपनी बहू कृशा का उनके घर में स्वागत करने के लिए कितनी धन्य हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हमारी बेटी का स्वागत! धन्य और खुशी के रूप में कृशा हमारे घर में प्रवेश कर रही हैं। अनमोल के लिए एक नया अध्याय, घर में एक नई ऊर्जा, हम सभी के लिए एक नई शुरुआत। आभार।"

tina ambani family

फिलहाल, आपको टीना द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.