अनमोल अंबानी-कृशा शाह का 'पति-पत्नी' के रूप में पहला डांस आया सामने, रोमांटिक होता दिखा कपल

एक भव्य समारोह में शादी करने के बाद अनमोल अंबानी और कृशा शाह ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी की थी। आइए आपको दिखाते हैं अनमोल और कृशा का पहला डांस वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनमोल अंबानी-कृशा शाह का 'पति-पत्नी' के रूप में पहला डांस आया सामने, रोमांटिक होता दिखा कपल

टीना अंबानी और अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (jai Anmol Ambani) 20 फरवरी 2022 को एक भव्य शादी समारोह में कृशा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। 21 फरवरी 2022 को परिवार ने दो आत्माओं के मिलन का जश्न मनाने के लिए एक कॉकटेल पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनमोल और कृशा कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको ​वो वीडियो दिखाते हैं।

Anmol Ambani Marriage

21 फरवरी 2022 को फोटोग्राफर सैम और एकता ने अनमोल और कृशा के जयमाला समारोह से दो मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में कपल को हंसते हुए देखा गया, क्योंकि उनके परिवार ने उन्हें जयमाला के लिए उठाया था। इसके साथ ही फोटोग्राफर ने खूबसूरत मिलन पर खुश होकर कैप्शन में लिखा, "कृशा और अनमोल- जैसा कि, हमने इन दोनों को उनकी शादी तक ले जाने के बारे में जाना, हमने महसूस किया कि, वे दो खूबसूरत आत्माएं हैं, प्यार में पागल हैं। एक-दूसरे को खोजने के लिए बधाई, कृशा और अनमोल। जैसा कि @chitrangm कहते हैं, "आप हैं एक फली में दो मटर। इस अविश्वसनीय सवारी पर हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद।"

Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding

Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की बुआ दीप्ति और बहन इशिता ने शादी में पहनी थी अबू जानी-संदीप खोसला की ड्रेसेस)

हाल ही में, कृशा की बहन नृति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर 'मिसेज अंबानी' के रूप में कृशा के पहले डांस का एक सुपर क्यूट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कृशा को अपने पति अनमोल के साथ डांस करते देखा जा सकता है, जो बहुत ही मनमोहक लग रहा है। हालांकि, वीडियो के अंत में उनके गले लगाने के मोमेंट ने हमारा दिल जीत लिया। कृशा ने पार्टी के लिए लैवेंडर कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस से एक्सेसराइज किया था। यहां देखें वीडियो।

हमें रिसेप्शन में अंबानी फैमिली की ग्रैंड एंट्री की एक झलक भी देखने को मिली है। सामने आए वीडियो में हम देख सकते हैं कि, कृशा शाह अपने ससुर अनिल अंबानी, सास टीना अंबानी व पति अनमोल अंबानी के साथ वेन्यू में एंट्री कर रही हैं। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की कॉकटेल पार्टी: वाइन का ग्लास लिए झूमती दिखी नई-नवेली दुल्हन कृशा, सजावट थी खास)

20 फरवरी 2022 को होने वाली दुल्हन कृशा शाह की बहन नृति शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनदेखी झलक साझा की थी। फोटो में हम देख सकते हैं कि, जल्द ही शादी करने वाले जोड़े कृशा और अनमोल अपनी मां फाल्गुनी दवे और टीना अंबानी के साथ पोज दे रहे थे। इसके ऊपर नृति ने लिखा था, "अधिक प्यार करने वाली सास।"

tina ambani

फिलहाल, हम अनमोल और कृशा के रिसेप्शन की और तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको दोनों का डांस कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.