इन 8 घरेलू नुस्खों से बालों की समस्याओं से पाएं छुटकारा, आपकी रसोई में मिल जाएगी हर सामग्री

आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं, जिसके जरिए महिलाएं अपने बालों की समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

इन 8 घरेलू नुस्खों से बालों की समस्याओं से पाएं छुटकारा, आपकी रसोई में मिल जाएगी हर सामग्री

महिलाओं के बीच कमजोर और टूटते बालों की समस्याएं काफी आम हो गई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं महंगी-महंगी दवा और हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन सामानों का भी कई बार उल्टा असर महिलाओं के बालों पर देखा गया है। जिससे उनके बाल और ज्यादा खराब हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे 8 घरेलू नुस्खे के बारे में बताते हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे अपने बालों को ठीक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।  

अंडे और जैतून का तेल

अंडे और जैतून का तेल बालों के लिए काफी ज्यादा लाभकारी हैं। इन दोनों चीजों को मिलाकर अगर बालों में लगाया जाए, तो इससे चमत्कारी असर देखने को मिलता है। इसे लगाने से आपके कमजोर बालों को मजबूती मिलती है। अंडे में प्रोटीन होता है, जो आपके बालों को पोषण देता है। अंडे और जैतून के तेल के मिश्रण को लगाने से बालों की जड़ों को लाभ मिलता है। इसके साथ ही बालों को नमी भी मिलती है। सिर्फ 1 या 2 अंडे के सफेद भाग में जैतून के तेल का एक बड़ा चम्मच मिक्स करें। इसके बाद हल्के हाथ से बालों पर मसाज करने के बाद सूखने दें, फिर आधे घंटे बाद इसे धो लें। यह विधि बालों के झड़ने की समस्या को भी दूर करेगी।

एलोवेरा और शहद

एलोवेरा और शहद दोनों ही स्किन और बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। एलोवेरा के जरिए बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और ये सिर की कोशिकाओं की मरम्मत भी करता है। इसी तरह शहद आपके बालों को चमक देता है। इससे आपके बाल काफी ज्यादा अच्छे होते हैं। शहद जब बालों में जाता है, तो आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है। इसी वजह से जब दोनों चीजों को मिलाकर लगाया जाता है, तो आपके बाल चिकने, मुलायम और सीधे होते हैं। एलोवेरा और शहद को लगाने के लिए, पहले दोनों को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बनाएं और फिर उसे बालों पर ध्यान से लगाएं। इसके बाद लगभग एक या दो घंटे बाद अपने बाल धो लें। इसके बाद आप खुद अपने बालों पर इसका असर देख सकते हैं। (ये भी पढ़ें: कोयले से ठीक करें स्किन और हेयर से जुड़ी हर प्रॉब्लम, जानें कैसे करता है ये काम)

केला और दही

केला और दही शरीर के लिए काफी ज्यादा लाभकारी हैं, लेकिन दोनों चीजों को मिक्स करके अगर बालों पर लगाया जाता है तो हेयर्स पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। केला और दही का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से उनकी ग्रोथ काफी तेजी से बढ़ती है। इसके साथ ही आपके बाल सिल्की भी हो जाते हैं। यानी अगर आप केले और दही को मिक्स करके अपने बालों पर लगाएंगे, तो आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे। (ये भी पढ़ें: लौकी के अद्भुत फायदेः निखरती त्वचा से लेकर यंग रहने तक, सेवन से मिलते हैं ये 8 लाभ)

नारियल का दूध और नींबू का रस

नारियल का दूध और नींबू का रस मिलाकर लगाने से बालों पर अच्छा असर देखने को मिलता है। नारियल का दूध बालों को झड़ने से रोकने के लिए काफी ज्यादा असरदार है। इसमें विटामिन ई और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। नारियल का दूध बालों में लगाने से बाल चमकदार, मुलायम और सीधे बनते हैं। इसी तरह नींबू का रस भी विटामिन से भरपूर होता है। जिससे बाल घने, लंबे और चमकदार बनते हैं। अगर नियमित रूप से नारियल का दूध और नींबू के मिश्रण को बालों में 10 मिनट तक लगाया जाए, तो इससे आपके बाल रेशमी, मुलायम और नैचुरल तरीके से सीधे हो सकते हैं। (ये भी पढ़ें: घर बैठे दिखने लगेंगे खूबसूरत, अगर करते हैं इन 10 फलों में से किसी एक का भी इस्तेमाल)

एवोकाडो और मेयोनेज

एवोकाडो और मेयोनेज से भी आपके बाल बिल्कुल ठीक हो सकते हैं। बेशक ये नुस्खा आपको अजीब लग रहा होगा। लेकिन अगर एवोकाडो और मेयोनेज को मिक्स करके बालों में लगाया जाए, तो बालों पर काफी अच्छा असर देखने को मिलता है। बाल इससे सुंदर और सीधे होते हैं। एवोकाडो में विटामिन-ई होता है। जिससे आपको बालों को मॉइस्चराइज और हाइड्रेशन मिलेगा। इस मिश्रण को बनाने के लिए एवोकाडो को अच्छे से पीस लें और फिर उसमें मेयोनेज को मिलाएं। इसके बाद बालों में अच्छी तरह लगा लें। इस पेस्ट को बालों में एक घंटा लगाकर रखें और फिर बालों को धोकर शैम्पू के साथ कंडीशनर भी लगाएं।

बीयर वॉश/ मास्क

बीयर को काफी खराब चीज माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बीयर बालों के लिए काफी ज्यादा लाभकारी है? अगर बालों को बीयर से धोया जाए, तो बालों को मजबूती मिलती है और साथ ही बाल चमकदार भी बनते हैं। इतना ही नहीं, आपके बाल सीधे और लंबे भी होते हैं।

बादाम और जैतून

बादाम और जैतून का तेल पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, इन दोनों तेल को गर्म करके अगर सिर की मालिश की जाए, तो बालों के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है। इन दोनों तेल से बालों को मजबूती मिलती है और साथ ही बालों का रूखापन भी खत्म हो जाता है।

अमरूद की पत्तियां और मेंहदी

अमरूद की पत्तियां और मेंहदी दोनों ही प्राकृतिक चीजें हैं। इन दोनों को मिक्स करके अगर बालों में लगाया जाए, तो बालों को काफी ज्यादा फायदा होता है। इस पेस्ट को लगाने से बालों की ग्रोथ काफी ज्यादा बढ़ने लगती है और साथ ही ये पेस्ट बालों को नरम और चिकना करता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए मेहंदी और अमरूद के पत्ते बराबर मात्रा में लें। इसके बाद दोनों को पानी, चाय या दही में मिक्स करके एक पेस्ट बना लें और उसे अच्छे से बालों में लगाएं। इसके बाद कम से कम एक घंटा बालों को अच्छी तरह धो लें।

ये वो आठ उपाय हैं, जिसके जरिए महिलाएं और लड़कियां घर बैठे अपने बालों की समस्याओं को सुलझा सकती हैं। तो आपको हमारे ये टिप्स कैसे लगे? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिटः इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.