क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियां: पॉपुलैरिटी में देती हैं पतियों को टक्कर, करोड़ों की है नेट वर्थ

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 10 पॉपुलर स्टार क्रिकेटर्स की पत्नियों के प्रोफेशन और उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियां: पॉपुलैरिटी में देती हैं पतियों को टक्कर, करोड़ों की है नेट वर्थ

भारत में क्रिकेट की पॉपुलैरिटी इतनी है कि, क्रिकेटर्स भारत की हाई प्रोफाइल पर्सनैलिटीज में गिने जाते हैं। इसके चलते इन सुपरस्टार्स की पत्नियां भी लाइमलाइट में रहती हैं। हालांकि, भले ही उन्हें ‘क्रिकेटर की वाइफ’ कहा जाता है, लेकिन उनकी खुद की भी पर्सनैलिटी है, जो अक्सर लोग नोटिस नहीं करते हैं।

क्रिकेटर्स की पार्टनर्स कई बार IPL या इंडियन टीम का मैच होने पर अपने पति के साथ ट्रैवल करती हुई स्पॉट की जाती हैं। ये बात दिलचस्प है कि, अगर क्रिकेटर्स ने अपने करियर में इतनी ऊंचाई हासिल की है, तो उनकी वाइफ अपने प्रोफेशन में क्या कमाल दिखा रही होंगी। तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

stadiaum

1. अनुष्का शर्मा: विराट कोहली की वाइफ

anushka sharma

अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है। उनका जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था, लेकिन साल 2007 में अपने मॉडलिंग के करियर की शुरुआत करने से पहले तक एक्ट्रेस की परवरिश बैंगलोर में हुई है। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी इंस्पायर करती है।

अनुष्का और विराट की लव स्टोरी

Anushka Sharma And Virat Kohli

अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहले तो दोनों अच्छे दोस्त बने, फिर कब ये दोस्ती प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला। कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में गुपचुप तरीके से एक-दूसरे से शादी रचा ली थी। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का और विराट बेटी वामिका के पेरेंट्स बने।

(ये भी पढ़ें: हर साल करोड़ों कमाते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, कुल नेट वर्थ जानकर छूट जाएंगे पसीने)

अनुष्का शर्मा का ब्राइडल लुक

anushka sharma

अनुष्का ने अपनी शादी में बड़ी सी नथ के साथ हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसमें हैवी वर्क था। अनकट डायमंड और स्पिनल चोकर, झुमके और मांग टीके में एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थीं।

अनुष्का शर्मा का करियर

Anushka Sharma

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली अनुष्का ने भारतीय सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में आमिर खान स्टारर फिल्म ‘पीके’ और सलमान खान स्टारर ‘सुल्तान’ भी शामिल हैं। उन्होंने 'फिल्मफेयर अवार्ड्स' के अलावा कई सारे पुरस्कार जीते हैं। एक्टिंग करियर के अलावा, अनुष्का कई ब्रैंड्स और प्रोडक्ट्स की ब्रैंड एम्बेसडर हैं। उनकी खुद की क्लोथिंग ब्रैंड ‘नुश’ है। अनुष्का की कुल नेट वर्थ करीब 350 करोड़ रुपए आंकी गई है।

(ये भी पढ़ें: जब वाइफ अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने गाया था गाना, पति का प्यार देख भावुक हो गई थीं एक्ट्रेस)

2. साक्षी धोनी: एमएस धोनी की वाइफ

Sakshi Singh Dhoni With Hubby Mahendra Singh Dhoni And Daughter Ziva

साक्षी धोनी का पूरा नाम साक्षी सिंह रावत है। उनका जन्म 19 नवंबर 1988 को असम के गुवाहाटी शहर में हुआ था। उनकी फैमिली मौजूदा समय में उत्तराखंड के देहरादून में रहती है।

साक्षी और एमएस धोनी की पहली मुलाक़ात

Sakshi Singh Dhoni Birthday Bash

जब साक्षी कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में साल 2008 में बतौर ट्रेनी काम कर रही थीं, उस वक्त कोलकाता के ईडन-गार्डन में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच था। तभी साक्षी की मुलाकात धोनी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और 4 जुलाई 2010 को साक्षी हमेशा के लिए महेंद्र सिंह धोनी की हो गईं। शादी के पांच साल बाद 06 फरवरी 2015 को दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था।

साक्षी धोनी का ब्राइडल लुक

mahendra singh dhoni and wife sakshi rare pics- bollywoodshaadis

mahendra singh dhoni and wife sakshi rare pics- bollywoodshaadis

(ये भी पढ़ें: 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)

साक्षी ने अपनी शादी के लिए रेड कलर का लहंगा चुना था, जिसको उन्होंने ग्रीन कलर की चोली के साथ पेयर किया था। साक्षी के डबल दुपट्टे में एक दुपट्टे को उनके कंधे पर लपेटा गया था और हैवी वाला दुपट्टा उन्होंने अपने सिर पर डाला था। साक्षी ने अपना ब्राइडल लुक हैवी नेकपीस, एक मांग टीका, नथ और लाल चूड़ियों से कंप्लीट किया था।

साक्षी का प्रोफेशन

sakshi dhoni

साक्षी ने रांची के जवाहर विद्या मंदिर में कुछ समय के लिए धोनी के साथ अपनी पढ़ाई की है। वह “साक्षी रावत फाउंडेशन” की संचालक हैं, जो अनाथ लोगों की सहायता का कार्य करती है। साक्षी ने अपनी शादी से पहले होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। वो 'आम्रपाली माही डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी की डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। साक्षी की सालाना नेट वर्थ 14,82,53,000 रुपये बताई जाती है।

(ये भी पढ़ें: MS धोनी की बेटी जीवा की एक अनदेखी तस्वीर आई सामने, मां साक्षी के कंधे पर सोती दिखीं लाडली)

3. रितिका सजदेह: रोहित शर्मा की वाइफ

rohit sharma family

रितिका सजदेह भारत के चहेते स्पोर्ट्सपर्सन के रूप में गिने जाने वाले रोहित शर्मा की वाइफ हैं। 21 दिसंबर 1987 को जन्मी रितिका भी पॉपुलैरिटी के मामले में अपने पति को टक्कर देती हैं।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लव स्टोरी

Rohit Sharma wife Photo Ritika

विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा की भी पत्नी रितिका सजदेह से मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। दोनों का इंट्रोडक्शन उनके कॉमन फ्रेंड युवराज सिंह ने कराया था। यहीं से दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और एक-दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को शादी कर ली थी। कपल को एक बेटी है, जिसका नाम समायरा शर्मा है।

(ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा का आलीशान घरः फाइव स्टार होटल जैसा है बेडरूम, देखें अंदर की तस्वीरें)

क्या काम करती हैं रोहित शर्मा का वाइफ रितिका सजदेह?

when did rohit sharma get married

रितिका सजदेह एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं, जो प्लेयर के ब्रैंड एंडोर्समेंट से लेकर कॉन्ट्रैक्ट्स के अलावा कई अन्य चीजें देखती हैं। चूंकि उनकी शादी रोहित से हुई है, तो वो फ़िलहाल अपने पति के क्रिकेट एंगेजमेंट देख रही हैं। ग्रैजुएशन के बाद रितिका ने ‘कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स’ और ‘एंटरटेनमेंट’ कंपनी के साथ भी काम किया था। उनकी नेट वर्थ 15 करोड़ के करीब है।

4. गीता बसरा: हरभजन सिंह की वाइफ

Harbhajan Singh And Geeta Basra

गीता बसरा इंग्लैंड के साउथ कोस्ट में बसे पोर्ट्समाउथ में एक भारतीय पंजाबी परिवार में जन्मी थीं। उनके एक छोटे भाई हैं, जिनका नाम राहुल है। गीता बसरा के पास ब्रिटिश नागरिकता है। 

गीता बसरा और हरभजन सिंह की लव स्टोरी

harbhajan singh

गीता बसरा और हरभजन सिंह की प्रेम कहानी एक म्यूजिक वीडियो से शुरू हुई थी। हरभजन को अपने दोस्तों के कनेक्शन से गीता का नंबर मिला। इसके बाद दोनों की मुलाक़ात हुई और दोनों अच्छे फ्रेंड्स और फिर सोलमेट बन गए। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 8 साल तक डेट किया था।

गीता बसरा का ब्राइडल लुक

harbhajan singh

दोनों की शादी एक ट्रेडिशनल पंजाबी सेरेमनी के अनुसार साल 2015 में हुई थी। शादी के लिए गीता ने लाल कलर का लहंगा पहना था, जिस पर हैवी गोल्डन वर्क किया हुआ था। अपने आउटफिट को मैच करने के लिए गीता ने एक नथ, हाथ फूल और मांग टीका की हैवी कुंदन ज्वेलरी पहनी थी। दोनों एक बेटी हिनाया और बेटे जोवान के माता-पिता हैं।

गीता बसरा की प्रोफेशनल लाइफ

geeta

गीता बसरा ब्रिटिश और बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2006 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘दिल दे दिया है’ से किया था। उन्होंने अपना एक्टिंग कोर्स 'किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीटयूट' से किया है। गीता की नेट वर्थ कुल 14,76,87,600 रूपए के करीब है। 

5. प्रियंका चौधरी रैना: सुरेश रैना की वाइफ

Suresh Raina

18 जून 1986 को जन्मी प्रियंका चौधरी रैना का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। उनकी शादी इंडियन क्रिकेटर सुरेश रैना से हुई है।

(ये भी पढ़ें: सुरेश रैना से शादी करने को राजी नहीं थीं पत्नी प्रियंका, मनाने के लिए करनी पड़ी ये थी मशक्कत)

प्रियंका चौधरी और सुरेश रैना की लव स्टोरी

The Wedding Story Of Indian Cricketer Suresh Raina And Priyanka Chaudhary

प्रियंका और सुरेश बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। जब प्रियंका की फैमिली नीदरलैंड्स शिफ्ट हो गयी, तब दोनों का संपर्क ख़त्म हो गया था। कुछ समय बाद प्रियंका जब भारत लौटीं, तो दोनों फिर से टच में आ गए। साल 2015 में सुरेश की मां ने अपने बेटे की प्रियंका के साथ शादी फिक्स कर दी थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। 3 अप्रैल 2015 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों को एक बेटी ग्रेसिया रैना और बेटा रियो रैना है।

क्या करती हैं सुरेश रैना की वाइफ प्रियंका चौधरी?

suresh raina

प्रियंका चौधरी रैना एक इंडियन सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पूर्व बैंकर और सोशल वर्कर हैं। वो एक्सेंचर और विप्रो जैसी कंपनीज के लिए काम कर चुकी हैं। सुरेश रैना से शादी के दौरान वो एमस्टरडैम के नजदीक नीदरलैंड्स के बिजल्मेर में ING के लिए बतौर सीनियर सॉफ्टवेयर टेस्टर के रूप में काम कर रही थीं। लेकिन बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी और चैरिटी के काम में लग गयीं। वो मौजूदा समय में ‘ग्रेसिया रैना फाउंडेशन’ NGO की को-फाउंडर हैं। उनकी नेटवर्थ 175 करोड़ रुपए के करीब है।

6. सागरिका घाटगे: जहीर खान की वाइफ

Sagarika Ghatge Bridal Look

सागरिका घाटगे मूल रूप से महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ताल्लुक रखती हैं। उनका कनेक्शन कोल्हापुर के शाहू महाराज के माध्यम से भारत के एक पूर्व शाही घराने से है, उनके पिता कग्गल के पूर्व शाही परिवार से हैं और उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के तुकोजीराव होल्कर III की बेटी हैं। सागरिका की शादी लेजेंडरी इंडियन बॉलर जहीर खान से हुई है।

सागरिका घाटगे और जहीर खान की लव स्टोरी

Sagarika Ghatge Bridal Look

सागरिका और जहीर खान की मुलाकात एक म्युचुअल फ्रेंड के जरिये हुई थी। इसके बाद दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया। 23 नवंबर 2017 में कपल ने कोर्ट मैरिज की अनाउंसमेंट करके सभी को हैरान कर दिया था।

सागरिका का ब्राइडल लुक

Sagarika Ghatge Bridal Look

सागरिका ने अपनी शादी के लिए रेड सब्यसाची साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर लगा हुआ था। उन्होंने इसे हैवी एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। इसके साथ ही सिल्वर ज्वेलरी, मंगलसूत्र और ग्रीन कांच की चूड़ियां उनके लुक में चार-चांद लगा रही थीं।

सागरिका घाटगे का करियर

Sagarika Ghatge Bridal Look

सागरिका घाटगे को फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की कैरेक्टर प्रीति सबरवाल के रूप में भी जाना जाता है। वो एक इंडियन मॉडल और नेशनल लेवल एथलीट हैं। हाल ही में, उन्होंने अपना OTT प्लेटफॉर्म ‘आल्ट बालाजी’ के शो ‘बॉस-बाप को स्पेशल सर्विस’ से डिजिटल डेब्यू किया है। ‘sportskeeda.com’ वेबसाइट के अनुसार, सागरिका की नेट वर्थ 241 करोड़ रुपये के करीब है।

7. संजना गणेशन: जसप्रीत बुमराह की वाइफ

sanjana

संजना गणेशन महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली हैं। उनके पिता गणेशन रामास्वामी एक मैनेजमेंट गुरु और एक लेखक हैं। वहीं, संजना की मां सुषमा गणेशन एक एडवोकेट और फिटनेस कोच हैं।

संजना और जसप्रीत की प्रेम कहानी

Jasprit Bumrah wedding reception

संजना ने साल 2013-14 के IPL सीजन में जसप्रीत का इंटरव्यू लिया था। इसके बाद वो दोनों दोस्त बन गए और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गयी। अवार्ड शो ‘नमन’ के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। दोनों 15 मार्च 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे।

संजना का ब्राइडल लुक

sanjana

संजना ने अपनी शादी के लिए रेड और ग्रीन के फ्लोरल प्रिंट पर लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। अपनी शादी में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

संजना गणेशन की उपलब्धियां

Sanjana Ganesan

संजना ने साल 2012 में 'यिंग यैंग फेमिना स्टाइल दीवा कॉम्पिटिशन' में हिस्सा लिया था और वो इसकी फाइनलिस्ट बनी थीं। साल 2013 में उन्होंने फिर से 'फेमिना मिस इंडिया पुणे' में पार्टीसिपेट किया था, लेकिन इस बार भी वो फाइनलिस्ट ही बन पाईं। इसी साल उन्होंने 'फेमिना ऑफिशियली गॉर्जियस' में हिस्सा लिया था और टाइटल भी जीत लिया था। संजना MTV के फेमस शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 7 में भी नजर आई थीं। साल 2014 में उन्हें स्टार स्पोर्ट्स का प्रेजेंटर अपॉइंट किया गया था और तब से वो इसी चैनल के साथ जुड़ी हुई हैं। संजना की नेट वर्थ 4.5 करोड़ रुपये के करीब है।

8. धनश्री वर्मा: युजवेंद्र चहल की वाइफ

dhan shree

धनश्री वर्मा का जन्म दुबई में 27 सितंबर 1996 को हुआ था। हालांकि, उनकी फैमिली मुंबई की रहने वाली है और वेल सेटल्ड हैं। उनकी शादी इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से हुई है।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की लव स्टोरी

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma One Month Wedding Anniversary

धनश्री और युजवेंद्र की नजदीकियां लॉकडाउन के दौरान बढ़ी थीं। दोनों की रिलेशनशिप अप्रैल 2020 में एक स्टूडेंट और टीचर से शुरू हुई थी। लॉकडाउन के समय युजवेंद्र डांस सीखना चाहते थे और इसी वजह से वो धनश्री के टच में आए और क्रिकेटर की डांस क्लासेज शुरू हो गईं। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बन गए और एक-दूसरे के करीब आ गए।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma One Month Wedding Anniversary

22 दिसंबर 2020 को गुरुग्राम के एक रिसॉर्ट में धनश्री और युजवेंद्र शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के खास मौके पर धनश्री ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई थी।

क्या करती हैं धनश्री वर्मा?

dhan shree

धनश्री वर्मा एक डेंटिस्ट, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वो धनश्री वर्मा कंपनी की फाउंडर हैं और एक सक्सेसफुल यूट्यूबर हैं। वो अपने डांस वीडियोज यूट्यूब पर अपलोड करती हैं। उनकी नेटवर्थ 1.5 करोड़ के करीब बताई जाती है।

9. नताशा स्टेनकोविच: हार्दिक पांड्या की वाइफ

hardik

नताशा स्टेनकोविच का जन्म युगोस्लेविया में हुआ था। उनकी नेशनैलिटी सर्बियन है। नताशा की शादी क्रिकेट के आल-राउंडर हार्दिक पांड्या से हुई है।

(ये भी पढ़ें: हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का लग्जरियस घर: दोनों भाई के बेडरूम हैं बेहद शानदार)

कैसे मिले नताशा और हार्दिक?

hardik

कई रिपोर्ट्स की मानें, तो नताशा और हार्दिक एक नाइट क्लब में मिले थे और उसी पल दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद साल 2020 में हार्दिक ने नताशा को क्रूज में शादी के लिए प्रपोज कर दिया था, जो उनके फैंस के अलावा फैमिली के लिए भी सरप्राइजिंग था। इसके बाद 31 मई 2020 को हार्दिक ने अपनी सीक्रेट वेडिंग के साथ ही नताशा की प्रेग्नेंसी की खबर भी शेयर की थी। कपल का एक बेटा अगस्त्य है।

नताशा स्टेनकोविच का करियर

hardik

नताशा एक सर्बियन डांसर, मॉडल और इंडियन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म्स में अपना डेब्यू प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ से किया था। इसके बाद वो कई आइटम डांस में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2014 में नताशा ने टीवी के कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा लिया था। उन्हें रैपर बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। नताशा एक्टर अली गोनी के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के सीजन 6 में भी नजर आई थीं। नताशा की नेट वर्थ 74 लाख के करीब बताई जाती है।

(ये भी पढ़ें: बेहद खास है हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच की लव स्टोरी, इस तरह हुई थी पहली मुलाकात)

10. आयशा धवन: शिखर धवन की वाइफ

love story of shikhar dhawan and ayesha mukherjee

आयशा धवन का शादी से पहले नाम आयशा मुखर्जी था और वो पश्चिम बंगाल की मिडिल क्लास इंडियन फैमिली में जन्मी थीं। आयशा जब 8 साल की थीं, तभी उनके पेरेंट्स ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे, जिस वजह से उनकी परवरिश विदेश में ही हुई।

आयशा और शिखर की प्रेम कहानी

Shikhar Dhawan

आयशा की शिखर धवन से दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे आलिया और रिया हैं। पहली शादी में तनाव आने के चलते 2012 में उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद आयशा की जिंदगी में शिखर धवन की एंट्री दोनों के कॉमन फ्रेंड हरभजन सिंह के जरिए हुई। शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और फिर दोनों की बातें शुरू हो गईं। शिखर से 10 साल बड़ी और तलाकशुदा होने के बावजूद क्रिकेटर को उनकी तरफ आकर्षित होने से कोई नहीं रोक पाया और दोनों ने अक्टूबर 2012 में पंजाबी स्टाइल से शादी कर ली। दोनों को एक बेटा जोरावर है।

आयशा की प्रोफेशनल लाइफ

love story of indian cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee

आयशा एक किकबॉक्सर हैं। उनका शिखर धवन की फिटनेस को इम्प्रूव करने में बड़ा हाथ है। आएशा के पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है। 

तो यहां हमने आपको 10 पॉपुलर क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बताया। तो आपको इनके बारे में जानकर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- All Cricketers Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.