शादी के बिना 15 साल बड़े चेतन के साथ पत्नी बनकर रहीं प्रिया राजवंश, बेटों ने ही कर दी थी हत्या

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिया राजवंश की जिंदगी किसी ट्रेजेडी से कम नहीं रही। आइए आपको इनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों से रूबरू कराते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शादी के बिना 15 साल बड़े चेतन के साथ पत्नी बनकर रहीं प्रिया राजवंश, बेटों ने ही कर दी थी हत्या

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं और अपने शानदार अभिनय व लाजवाब सुंदरता की बदौलत इंडस्ट्री पर राज भी किया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी बेहद दुखद रही। इनमें से एक अभिनेत्री प्रिया राजवंश (Priya Rajvansh) भी रहीं। इस एक्ट्रेस की लाइफ किसी ट्रेजेडी से कम नहीं थी। अपने से 15 साल बड़े और शादीशुदा शख्सियत के साथ बिना शादी के वह लिव-इन-रिलेशनशिप में रहीं और इसका नतीजा उनकी मौत रही। आइए प्रिया राजवंश की लाइफ से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों से आपको रूबरू कराते हैं।

बचपन से अभिनय में थी रुचि

30 दिसंबर 1937 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी प्रिया राजवंश का असली नाम वीरा सुंदर सिंह था। उनके पिता सुंदर सिंह पेशे से एक IAS ऑफिसर थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई शिमला से ही की थी। इसके बाद वह अपने पिता के साथ ब्रिटेन चली गईं और लंदन में उन्होंने फेमस इंस्टीट्यूट 'रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामैटिक आर्ट्स' में दाखिला लिया। प्रिया को बचपन से ही कला में इंट्रेस्ट था, वह अक्सर स्कूल में नाटक प्ले करती रहती थीं, ऐसे में लंदन जाकर वह अपने करियर को लेकर और भी क्लियर हो गईं। (ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने शेयर की अपनी मां की 'नो फिल्टर' फोटो, शाहिद की सासू मां लग रहीं बेहद खूबसूरत)

प्रिया के रूप में चेतन की तलाश हुई थी खत्म

प्रिया राजवंश को बॉलीवुड में लाने वाले और कोई नहीं, बल्कि उनके प्यार चेतन आनंद थे। इसके पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। प्रिया स्कूल से लेकर कॉलेज टाइम तक अक्सर नाटक प्ले करती थीं, एक बार फोटोग्राफर्स के कैमरे में प्रिया कैद हो गईं और ये तस्वीर पहुंच गई चेतन आनंद के पास। चेतन आनंद बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर थे और अपनी नई फिल्म ‘हकीकत’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। इस बीच जब उन्होंने प्रिया को देखा तो उनकी तलाश न केवल फिल्म के लिए खत्म हुई, बल्कि उनकी अधूरी जिंदगी में भी वह एक रोशनी के रूप में भी आईं।

पत्नी से लड़ाइयों ने प्रिया को चेतन से किया नजदीक

दरअसल, चेतन उस वक्त अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेहद परेशान चल रहे थे। उनकी शादी उमा से हुई थी, जिससे उन्हें दो बेटे केतन और विवेक आनंद थे। अक्सर चेतन और उनकी पत्नी के बीच अनबन होती रहती थी, जिससे वे आहत थे। ऐसे में जब उनकी जिंदगी में प्रिया आईं, तो उनकी परेशानियां कम होती गईं। उमा से होती लड़ाइयों ने चेतन को प्रिया के नजदीक कर दिया था। चेतन प्रिया से 15 साल बड़े थे। बावजूद इसके, दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे।

शादी के बिना पत्नी की तरह चेतन के साथ रहीं

आपको जानकर हैरानी होगी कि, प्रिया चेतन के साथ जिंदगी भर लिव-इन-रिलेशनशिप में रहीं। उन्होंने कभी चेतन से शादी नहीं की, लेकिन फिर भी वह उनका ख्याल एक पत्नी की तरह रखती थीं। यहां तक कि, चेतन ने प्रिया के नाम अपनी आधी जायदाद भी कर दी थी। चेतन ने अपने जायदाद में तीन हिस्से किए, जिसमें से एक हिस्सा प्रिया राजवंश का भी था और यही उनकी मौत की वजह बनी।

संपत्ति के लालच ने ली प्रिया की जान

6 जुलाई 1997 को जब चेतन आनंद ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, तब प्रिया अपने दोनों सौतेले बेटों के साथ जुहू के एक बंगले में साथ रहने लगी थीं। उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि उनकी जिंदगी कुछ ही समय में खत्म होने वाली है। 27 मार्च 2000 में प्रिया राजवंश की लाश उनके बंगले में मिली थी। जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उनके मर्डर की वजह कोई और नहीं, बल्कि उनके दोनों सौतेले बेटे विवेक और केतन थे, जिन्होंने अपने नौकर-नौकरानी के साथ मिलकर प्रिया की हत्या कर दी थी। (ये भी पढ़ें- दूसरे बेबी के स्वागत में जुटीं करीना कपूर, फैंस के बीच शेयर की ‘ड्रीम होम’ की तस्वीर)

दोनों सौतेले बेटे ही निकले हत्यारे

दरअसल, केतन और विवेक को प्रिया से इस वजह से चिढ़ हो गई थी, क्योंकि उनके पिता ने जायदाद में बराबर का हिस्सा प्रिया को भी दे रखा था। संपत्ति के लालच ने एवरग्रीन अभिनेत्री प्रिया की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म कर दी। नौकर-नौकरानी के बयानों के आधार पर केतन और विवेक को पांच महीने तक जेल में सजा काटनी पड़ी और 7 सितंबर 2000 को उन्हें जमानत मिल गई।

फिल्म 'हीर रांझा' ने दिलाई थी पहचान

प्रिया राजवंश की वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘हकीकत’ से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें स्टारडम फिल्म ‘हीर रांझा’ के आने के बाद मिला। इस फिल्म में वह राज कुमार की हीर बनी थीं। इसके अलावा प्रिया ‘हंसते जख्म’, ‘हिंदुस्तान की कसम’, और ‘कुदरत’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। (ये भी पढ़ें- करणवीर बोहरा का साल 2020 बेबी गर्ल की वजह से बना स्पेशल, इंटरव्यू में कहा 'भगवान का शुक्रगुजार हूं')

फिलहाल, प्रिया राजवंश की जिंदगी वाकई काफी ट्रेजिक रही। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.