Tusshar Kapoor ने बेटे Laksshya के लिए रखी सुपर मारियो-थीम बर्थडे पार्टी, तैमूर-जेह व रानी हुए शामिल

एक्टर तुषार कपूर ने 1 जून 2023 को अपने बेटे लक्ष्य के 7वें बर्थडे पर एक शानदार पार्टी होस्ट की, जिसमें रानी मुखर्जी से लेकर करीना कपूर के दोनों बेटे तक शामिल हुए। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Tusshar Kapoor ने बेटे Laksshya के लिए रखी सुपर मारियो-थीम बर्थडे पार्टी, तैमूर-जेह व रानी हुए शामिल

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) ने 1 जून 2023 को अपने बेटे लक्ष्य का 7वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर तुषार ने लक्ष्य के लिए 'सुपर मारियो' थीम बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसमें तुषार के पिता व एक्टर जितेंद्र, बहन एकता कपूर, रानी मुखर्जी और करीना कपूर के दोनों बेटे तैमूर व जहांगीर शामिल हुए।

तुषार कपूर ने बेटे लक्ष्य के बर्थडे पर होस्ट की 'सुपर मारियो' थीम पार्टी

1 जून 2023 को लक्ष्य के सातवें जन्मदिन के मौके पर तुषार कपूर ने कार्टून-थीम वाले 'सुपर मारियो' बर्थडे बैश का आयोजन किया। तुषार ने पार्टी के लिए होस्ट के तौर पर सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन पैंट पहनी थी। सामने आई तस्वीरों में वह एक कलरफुल बैनर के आगे बर्थडे बॉय लक्ष्य के साथ फोटोज क्लिक करवाते हुए नजर आए, जो सफेद टी-शर्ट, रेड शॉर्ट्स और नियॉन कलर के स्नीकर्स में बेहद क्यूट लग रहे थे। 

tusshar kapoor

तुषार के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए रानी-एकता और जितेंद्र

तुषार के बेटे की बर्थडे पार्टी में उनकी बहन एकता कपूर, उनके बेटे रवि कपूर, पैरेंट्स जितेंद्र और शोभा के अलावा, रानी मुखर्जी भी पहुंची थीं। इस दौरान, रानी ग्रीन कोऑर्डिनेट सेट में बड़ा सा चश्मा लगाए हुए हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। पार्टी में टीवी एक्ट्रेस कांची कौल भी अपने बेटों अज़ाई और इवार के साथ शामिल हुईं।

rani mukerji

tusshar kapoor son

लक्ष्य कपूर के बर्थडे बैश में शामिल हुए करीना के बेटे तैमूर और जेह

लक्ष्य की इस पार्टी में करीना कपूर व सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जहांगीर भी पहुंचे थे। सामने आई एक तस्वीर में, बेबो के छोटे बेटे जेह को उनकी नैनी की गोद में देखा जा सकता है, जो अपने हाथ में एक गिफ्ट बॉक्स लिए हुए थे। वह हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और जींस व सफेद स्नीकर्स में बहुत प्यारे लग रहे थे। वहीं, उनके बड़े भाई तैमूर हरे रंग की टी-शर्ट और डेनिम में क्यूट दिख रहे थे। 

taimoor-jeh

जब सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर तुषार कपूर ने की थी बात

बता दें कि तुषार कपूर ने 1 जून 2016 को सरोगेसी के जरिए अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था और तब से वह सिंगल डैड बनकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। एक बार उन्होंने 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (पीटीआई) के साथ एक साक्षात्कार में इस बारे में बात की थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि वह अपने फैसले के लिए मीडिया और समाज के रिएक्शन को लेकर चिंतित थे। 

तुषार ने कहा था, "मेरे दिमाग में भी बहुत सारे सवाल आए थे। उदाहरण के लिए, क्या लोग इसे पॉजिटिव रूप में लेंगे? क्या उन्हें शॉक लगेगा? क्या मीडिया में कोई प्रतिक्रिया होगी, क्योंकि मैं कल्चरल नॉर्म्स को तोड़ रहा था? किताब इन सभी सवालों के जवाब देती है यह भी बताती है कि कैसे मैंने इसे अपनाने का फैसला लिया। तो, आखिरकार मैंने अपनी सच्ची आंतरिक पुकार को सुना।"

tusshar kapoor

तुषार कपूर का वर्क फ्रंट

तुषार को आखिरी बार 2022 में आई मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'मारीच' में देखा गया था। फिल्म के प्रचार के दौरान, तुषार ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से कहा था, “अब उम्मीद है कि मैं और अधिक रिलीज करने के लिए वापस आऊंगा। मुझे हर समय उसके (लक्ष्य) साथ रहने की जरूरत नहीं है, वह अब काफी इंडिपेंडेंट है। वैसे भी, मैं अपने ऑफ के दिनों में या अपने शूट के बाद उनके साथ रहता हूं।''

फिलहाल, आपको तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के बर्थडे बैश की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.