'प्रतिज्ञा' फेम अंकित गेरा बने पिता: पत्नी राशि पुरी ने बेटे को दिया जन्म, एक्टर ने बयां की खुशी

हाल ही में, टीवी एक्टर अंकित गेरा की पत्नी राशि पुरी ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटे को जन्म दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'प्रतिज्ञा' फेम अंकित गेरा बने पिता: पत्नी राशि पुरी ने बेटे को दिया जन्म, एक्टर ने बयां की खुशी

टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ फेम एक्टर अंकित गेरा (Ankit Gera) जून 2021 में नाइजीरिया की एक एनआरआई राशि पुरी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अब अंकित गेरा को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। अंकित और राशि अपनी शादी की पहली सालगिरह के पांच दिन बाद 10 जून को माता-पिता बने। हाल ही में, एक्टर ने इस बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

ankita gera

पहले आप ये जान लीजिए कि, अंकित गेरा और राशि पुरी की शादी 5 जून 2021 को चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों की शादी में महज परिवार के करीबी लोग शामिल हुए थे। अपनी शादी में राशि जहां लाइट पिंक कलर के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अंकित भी सेम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

ankit gera wedding

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने नए घर में शिफ्टिंग पर की बात, कहा- 'अब मेरी फाइनल विदाई हुई है')

अब आइए आपको एक्टर के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, 'प्रतिज्ञा' शो में नजर आ चुके अंकित ने 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में कहा कि, “जब तक आप इसका अनुभव नहीं करते, तब तक आप खुशी के स्तर की कल्पना नहीं कर सकते। जब आप अपने बच्चे को पहली बार गोद में लेते हैं, तो सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं। मुझे खुशी है कि, मेरा बच्चा मुझे बिना मास्क (मुस्कान) के देख सका। बेशक, महामारी के मामलों में वृद्धि हुई है, इसलिए प्रवेश से पहले सभी सावधानियां बरती गईं और आज तक उनका पालन किया जा रहा है।”

ankit gera

कपल डिलीवरी रूम में एक साथ अपनी 'खुशियों के बंडल' के आने का इंतजार कर रहा था। अंकित इस पर कहते हैं, “राशि को प्रसव के दौरान बहुत दर्द हुआ, जो 16 घंटे तक चला। एक पल में, मैं इतना असहाय महसूस कर रहा था कि, मैं बाहर निकल कर रोने लगा। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद हम सारे दर्द भूल गए।”

ankit gera

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने भांजी अंतरा मोतीवाला के जन्मदिन पर लिखा खूबसूरत नोट, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें)

अंकित अपने लाडले को हनीमून बेबी बताते हुए कहते हैं, “लॉकडाउन के बीच मेरी शादी हुई। राशि और मैं कहीं भी यात्रा नहीं कर सकते थे। उस समय के आसपास, मुझे एक शो की पेशकश की गई और मुझे तुरंत शूटिंग में शामिल होना पड़ा। इसलिए, हम कुछ महीनों तक ठहरने की उम्मीद में मुंबई आए। हालांकि, इस दौरान राशि गर्भवती हो गईं और हम पहले तीन महीनों में दिल्ली वापस नहीं जा सके। तो, हां, यह हमारे लिए हनीमून बेबी है।”

ankit gera

'क्या उन्होंने अभी तक अपने बेबी के नाम के बारे में सोचा है?' इस सवाल पर अंकित ने कहा कि, “इसलिए, नाम को लेकर बहुत भ्रम होने वाला है। हम गर्भावस्था के दौरान बच्चे के विकास की निगरानी के लिए एक ऐप का उपयोग कर रहे थे और राशि ने बच्चे का नाम 'ए' रखा है। मैं उसे 'लिटिल ए' कहूंगा। हमने अभी तक नाम नहीं रखा है, लेकिन अभी के लिए, हर कोई उसे 'लिटिल ए' कह रहा है।"

ankit gera

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने बेटे नील किचलू के साथ शेयर की प्यारी फोटो, कहा- 'मेरे जीवन का प्यार')

अंकित गेरा ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। अंकित ने कहा था कि, ‘यह एक अरेंज मैरिज है। हम दोनों फैमिली फ्रेंड हैं। हमारे माता-पिता हम दोनों के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे थे। तभी उन्होंने हमें सुझाव दिया कि, हमें बात करनी चाहिए। हम दोनों ने अप्रैल में बात करना शुरू किया और जल्द ही हमने एक-दूसरे को पसंद भी कर लिया था। वह शादी से तीन हफ्ते पहले मुझसे मिलने इंडिया आई थीं। बेशक ये समय काफी कम था। लेकिन हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानते थे और इसी वजह से हमने इतना बड़ा फैसला लिया।’

ankit gera

फिलहाल, तो हम अंकित गेरा और राशि पुरी को माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं और हमें इनके बच्चे की फोटो का इंतजार है।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.