advt
आज के समय में ज्यादातर कपल एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं। इसके जरिए वो शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने से पहले एक दूसरे को अच्छे से समझ और जान लेते हैं। इसका कहीं न कहीं क्रेडिट बॉलीवुड जगत को भी जाता है, जिसके जरिए ये विषय बेहद ही खुलकर लोगों के बीच सामने आया है। जहां लिव इन में रहने के बाद टीवी स्टार्स गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी जैसे कई कपल्स के रिश्ते शादी के खूबसूरत बंधन में बंधे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स की लव स्टोरी का बेहद ही दर्दनाक अंत हुआ है। आइए जानते है उन टेलीविजन जोड़ियों के बारे में जिन्होंने लव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान खूब सुर्खियां बटोरीं।
advt
सबसे पहले बात करते है सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की। जोकि सीरियल पवित्र रिश्ता में काम करने के दौरान एक दूसरे के करीब आए। दोनों के बीच का प्यार सबकी नजरों में आने लगा। कुछ वक्त तक तो सब कुछ अच्छा चलता रहा है, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आना शुरु हो गई। जिस तरह से उनके रिश्ता का अंत हुआ वो काफी दुखद था। सुशांत सिंह ने खुद इस बात को कबूला था कि वो अंकिता के साथ लिव इन में रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ये 10 परिवार कर रहे बॉलीवुड पर राज, सिखाते हैं असल जिंदगी में अपनों के सही मायने
advertisement
advt
अब बारी आती है सिया-राम की जोड़ी की। यहां हम बात करे रहे हैं गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की। दोनों ने एक दूसरे को दिल तब दिया था, जब उन्होंने टीवी सीरियल 'रामायण' में साथ काम किया था। गुरमीत और देबिना ने शादी के बंधन में बंधने से पहले पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया। इस दौरान दोनों लव इन में भी रहे थे, ताकि दोनों एक दूसरे को अच्छे से जान सकें।
advt
सभी को हंसाने वाले कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सिर्फ कश्मीरा शाह की मुस्कान पर फिदा हुए थे। दोनों 9 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे, जिसके बाद जाकर उन्होंने 2013 में अपने करीब दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सात फेरे लिए थे।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में भाभी-देवर का किरदार निभाने वाले संदीप बसवाना और अश्लेषा सावंत भी लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों 10 साल से भी ज्यादा वक्त से लिव इन में रहे हैं। उनका कहना है कि वो शादी नहीं करेंगे, लेकिन हमेशा साथ रहेंगे।
ये भी पढ़ें: जब बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने थामा अपने से उम्र में छोटे साथी का हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा
advertisement
advt
टीवी जगत के दो जाने-माने चेहरे अचिंत कौर और मोहन कपूर भी लव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों करीब 16 साल तक लव इन में रहे थे, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। भले ही दोनों के रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं ,लेकिन वो आज भी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों आज भी एक ही बिल्डिंग के अलग- अलग अपार्टमेंट में रहते हैं।
advt
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की एक्ट्रेस सनाया ईरानी भी लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। सनाया ईरानी और मोहित सहगल करीब 6 साल तक लिव इन में रहे थे, जिसके बाद जाकर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस वक्त दोनों टेलीविजन की दुनिया के सबसे बेस्ट कपल में से एक आते हैं। ये कपल अपने खूबसूरत पलों की तस्वीरें फैंस के बीच सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं।
advertisement
ये भी पढ़े: एक प्रैंक कॉल से शुरु हुई थी अनिल कपूर की लवस्टोरी, कुछ इस तरह थामा था सुनीता का हाथ
advt
मिस्टर बजाज का रोल निभाने वाले करण सिंह ग्रोवर भी लव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। करण एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ कुछ टाइम के लिए लव इन में रहे थे,जिसके बाद जाकर दोनों ने 2016 में शादी की थी। दोनों हाल ही में एक दूसरे के साथ बेहद ही खूबसूरत पलों को बिताते हुए नजर आए। आपको बताते दें कि बिपाशा के साथ करण की तीसरी शादी हुई है।
बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट रह चुकीं आशका गोराडिया अपने पति ब्रेंट गोबले के साथ लिव इन में रही थीं। बाद में जाकर दोनों ने 2017 में हिंदू रीति रिवाज में शादी की थी। दोनों की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थी, जिसमें कई टेलीविजन सितारे शामिल होते हुए नजर आए। वैसे टीवी की ये जोड़ी भी एक सीरियस कपल गोल अपने फैंस को देता हुई नजर आती है।
रश्मि देसाई और नंदीश संधू एक बेस्ट कपल में से एक आते थे। दोनों ने रियलिटी शो नच बलिए में भी हिस्सा लिया था, जिसके जरिए फैंस को उनके बीच की केमिस्ट्री और रोमांस दोनों देखने को मिला था। दोनों शादी के बंधन में बंधने से पहले लव इन रिलेशनशिप में रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि नंदीश संधू के अय्याश रवैये के चलते ही एक्ट्रेस ने अपने पति से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों ने 2012 में सात फेरे लिए थे और 2016 में एक दूसरे से तलाक लिया था । इस वक्त रश्मि देसाई बिग बॉस 13 के घर का हिस्सा बनी हुई है। जहां इस शो में उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान उन्हें रिंग देते हुए नजर आएं।
बिग बॉस में सुयश राय और किश्वर मर्चेंट ने साथ एंट्री की थी, जिसके बाद जाकर सबको ये पता लगा कि ये दोनों एक कपल हैं। सुयश राय और किश्वर मर्चेंट ने एक दूसरे को छह साल तक डेट किया था। दोनों इस दौरान लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। दोनों ने बिग बॉस करने के बाद साल 2017 में सात फेरे लिए। एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अपनी शादी के पलों को बेहद ही खूबसूरत तरीके से एन्जॉय करती हुई नजर आईं थीं। वहीं, सुयश राय भी खूब धमाल मचाते हुए नजर आए। जब दोनों की शादी हुई तो टीवी जगत के कई सितारे उनकी खुशी में शामिल होने पहुंचे थे। भले ही ये कपल इस वक्त टीवी की दुनिया से दूर है, लेकिन अपने फैंस के बीच ये कुछ न कुछ नया शेयर करता ही रहता है। वैसे इन तमाम जोड़ियों की कहानियां जानकर एक बात तो अच्छे से समझ आती है कि प्यार दिमाग से नहीं दिल से किया जाता है। चाहे आप एक दूसरे के साथ रहकर प्यार जता रहे हो या फिर दूर रहकर प्यार तो आखिर प्यार ही होता है।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...