'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस शीतल तिवारी बनी मां, दिया बेबी बॉय को जन्म

टीवी एक्ट्रेस शीतल तिवारी और उनके सिनेमैटोग्राफर पति कृष वारिंगे माता-पिता बन चुके हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस शीतल तिवारी बनी मां, दिया बेबी बॉय को जन्म

'नमक इस्क का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे टीवी शोज से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शीतल तिवारी (Sheetal Tiwari) ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म​ दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

sheetal tiwari

(ये भी पढ़ें- शमा सिकंदर ने शादी-बच्चों पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'बच्चे गे हों या लेस्बियन, मुझे फर्क नहीं पड़ता')

पहले तो ये जान लीजिए कि, रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के 11वें सीजन में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस शीतल तिवारी ने अक्टूबर 2021 में सिनेमैटोग्राफर कृष वारिंगे के साथ शादी की थी और इसके एक महीने बाद ही वह गर्भवती हो गई थीं। 15 मार्च 2022 को शीतल तिवारी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने पति के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “सबसे अच्छा सरप्राइज। छोटा सा इंसान प्रोग्रेस में है।”

Sheetal Tiwari with hubby

अब 13 जून 2022 को शीतल और कृष वारिंगे ने एक जॉइंट इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने घर में एक छोटे से राजकुमार की आने की घोषणा की है। अपनी गोद भराई की एक फोटो शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है, ''हम एक बेबी बॉय के साथ धन्य हैं।''

sheetal tiwari

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने बेटे नील किचलू के साथ शेयर की प्यारी फोटो, कहा- 'मेरे जीवन का प्यार')

इसके पहले, शीतल तिवारी की फैमिली ने उनके लिए एक शानदार गोद भराई का आयोजन किया था। एक्ट्रेस ने 10 अप्रैल 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गोद भराई रस्म की तस्वीरें शेयर की थीं। बेबी पिंक कलर की ड्रेस में शीतल तिवारी बेहद खूबसूरत लग रही थीं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनके चेहरे पर ग्लो बेमिसाल था। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “हमारे ओवन में बन के लिए एक टोस्ट। #babyincoming”।

Sheetal Tiwari

Sheetal Tiwari with hubby

Sheetal Tiwari

Sheetal Tiwari

'ई-टाइम्स' के साथ बातचीत में शीतल तिवारी ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “मैं दुबई में कृष के साथ छुट्टियां मना रही थी, जब मुझे पता चला कि, मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं अचंभित रह गई, क्योंकि हमने अभी तक योजना नहीं बनाई थी। हालांकि, मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं और मां बनने का इंतजार कर रही हूं। यह एक हनीमून बेबी है।”

sheetal

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने 4 हजार की मोनोकिनी पहन बढ़ाई फैंस की धड़कनें, वेकेशन से शेयर कीं तस्वीरें)

फिलहाल, हम भी शीतल तिवारी और कृष वारिंगे को माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं और हमें कपल के बेटे के तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.