अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल और बच्चों के साथ पेड़ सजाते आए नजर, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार और उनके बच्चे पेड़ सजाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल और बच्चों के साथ पेड़ सजाते आए नजर, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। वो अक्सर अपने पति व एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अपने बच्चों की तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय अपने बच्चों के साथ समय बताते हुए नजर आ रहे हैं। 

akshay twinkle

ट्विंकल खन्ना ने आज यानी 4 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार और उनके बच्चे आरव व नितारा एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, ये परिवार एक पेड़ को सजाता हुआ दिखाई दे रहा है। यूं तो अक्षय शूटिंग में बिजी रहते हैं, लेकिन वो अपने परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलते हैं।

(ये भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए ऋतिक रोशन की फैमिली ने भेजा खाना, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो)

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा, 'इससे ​​कोई फर्क नहीं पड़ता कि, हम क्या करते हैं, जब तक हम चारों एक साथ हैं। दिल में 40,000 न्यूरॉन्स होते हैं और अभी हर कोई एक हैप्पी सॉन्ग गुनगुना रहा है।" एक्ट्रेस ने वीडियो में एक गाना भी लगाया है। इस वीडियो में ये परिवार एक पेड़ को 'ड्रीम कैचर' से सजाता नजर आ रहा है।

twinkle

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग सेलिब्रेट किया 100वां टेस्ट मैच सेलिब्रेशन, रोमांटिक होता दिखा कपल)

बता दें कि, ट्विंकल ने जनवरी 2001 में अक्षय से शादी की थी। आज इस कपल की गिनती इंडस्ट्री के पावर कपल में होती है। इस कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम आरव और नितारा है। 

akshay twinkle

वर्क फ्रंट की बात करें तो, ट्विंकल ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2001 में उन्हें 'लव के लिए कुछ भी करेगा' फिल्म में अंतिम बार देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 'श्रीमती फनीबोन्स', 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' और 'पजामा आर फॉरगिविंग' सहित कई किताबें लिखी हैं।

akshay twinkle

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण बने पिता: पत्नी श्वेता ने दिया बेटी को जन्म, सिंगर ने बताया किस पर गई है लाडली)

फिलहाल, ट्विंकल खन्ना द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.