advt
कहते हैं कि प्यार में पड़ने वाले लोग दुनिया से अलग-थलग हो जाते हैं। इस दौरान वो सिर्फ और सिर्फ अपने रिलेशनशिप को बेहतरीन तरीके से जीते हैं। कुछ ऐसा ही आलम बॉलीवुड के स्टार कपल्स में शुमार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का भी है। यही नहीं, इस लिस्ट में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी शामिल हैं। इन जोड़ियों के चर्चे अब तो काफी दूर-दूर तक हो रहे हैं। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि आलिया के जन्मदिन से सामने आई इन दोनों जोड़ियों की एक अनदेखी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। वहीं, अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
advt
दरअसल इस बार आलिया का 27वां जन्मदिन बेहद शानदार अंदाज में न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान कई सेलेब्रिटीज ने उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे उस तस्वीर के हुए जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एकसाथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने सुर्खियां इसलिए बटोरी क्योंकि इसमें जहां रणबीर आलिया को किस करते हुए नजर आए तो वहीं अर्जुन मलाइका को किस करते हुए दिखाई दिए। तस्वीर को नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। सबसे पहले तो आप देखिए वो अनदेखी तस्वीर। (ये भी पढ़ें: Mala Sinha Love Story: एक वक्त ऐसा भी आया जब अपने ही पति से करनी पड़ गईं तीन शादियां, यहां जानिए)
advertisement
advt
आपको बताते चलें ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिश्ते को लेकर सबकी जुबान पर चढ़े हों। कुछ समय पहले दोनों अरमान जैन (Armaan Jain) के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत करके सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए थे। अरमान और अनीसा के रिसेप्शन में यूं तो बॉलीवुड के कई कपल्स शामिल हुए थे, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा वाहवाही तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लूटी थी। हालांकि, दोनों अरमान की शादी में शरीक नहीं हो पाए थे क्योंकि वेटरन एक्टर और अरमान के मामा ऋषि कपूर की तबीयत ख़राब हो गई थी, जिसकी वजह से ऋषि के अलावा नीतू कपूर (Neetu Kapoor), रणबीर और आलिया भी शादी में शामिल नहीं हुए थे। मगर ऋषि कपूर की हालत स्थिर होने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों के बीच नीतू कपूर के साथ अरमान और अनीसा के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। (ये भी पढ़ें: जब फिजिक्स की कोचिंग क्लास से बन गई आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की लव केमिस्ट्री, जानिए यहां)
वहीं, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की बात करें तो उनके लिए भी साथ में नजर आना कोई नई बात नहीं है। अर्जुन कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान कुछ पर्सनल सवाल किए गए थे, जिनके जवाब उन्होंने बखूबी दिए थे। अर्जुन ने बताया था कि मलाइका से शादी को लेकर उनके घरवाले भी दबाव बनाते हैं। मगर वो सुनते सबकी हैं और करते अपने मन की हैं। उन्होंने बताया था कि अब तो उनके परिवार वाले भी शादी के लिए उनको फॉर्स नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें ये बात मालूम है कि इसको सब कुछ अपने मन का करना है। अर्जुन ने ये भी कहा था कि मेरे घरवालों को मालूम है कि ये कभी गलत नहीं करेगा, इसलिए वो मुझे जरुरी बात के लिए फॉर्स करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ऐसा करना छोड़ देते हैं। (ये भी पढ़ें: विरासत में नहीं मिला सैफ अली खान को भव्य पटौदी पैलेस, कहा- अपनी कमाई से वापस पाया)
advt
फिलहाल, फैंस तो इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही ये दोनों जोड़ियां शादी के पवित्र बंधन में बंध सकती हैं। वैसे आपको रणबीर कपूर और आलिया भट्ट व अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...