देव आनंद की पत्नी कल्पना कार्तिक संग अनदेखी तस्वीर आई सामने, बेहद खूबसूरत दिख रहा कपल

सोशल मीडिया पर हमें दिग्गज अभिनेता देव आनंद और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक की एक आइकॉनिक तस्वीर मिली है, जिस पर अभिनेता ने अपना ऑटोग्राफ दिया हुआ है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

देव आनंद की पत्नी कल्पना कार्तिक संग अनदेखी तस्वीर आई सामने, बेहद खूबसूरत दिख रहा कपल

भारतीय सिनेमा में ऐसे कई अभिनेता हैं, जो अपने गुड लुक्स की वजह से हजारों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, रणबीर सिंह समेत कई एक्टर्स के नाम शामिल हैं, लेकिन आज तक कोई भी एक्टर दिवंगत अभिनेता धरमदेव पिशोरीमल आनंद उर्फ देव आनंद (Dev Anand) को टक्कर नहीं दे पाया। देव आनंद गुजरे जमाने के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने गुड लुक्स की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज करते थे। अभिनेता के दमदार अंदाज पर करोड़ों लड़कियां दीवानी थीं, लेकिन वह एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक (Kalpana Kartik) को अपना दिल दे बैठे थे। तभी तो उन्होंने दुनिया से छुपकर एक्ट्रेस से शादी भी कर ली थी। आज हम आपको देव आनंद और कल्पना कार्तिक की एक अनदेखी तस्वीर दिखाते हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।

dev

पहले आप ये जान लीजिए कि, देव आनंद फिल्मी दुनिया का चमकता हुआ सितारा थे, लेकिन एक्टर को अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एक जमाना था, जब देव आनंद एक्ट्रेस सुरैया के प्यार में पागल थे। लेकिन धर्म की दीवार की वजह से दोनों कभी एक नहीं हो पाए थे। इसके बाद अभिनेता की मुलाकात एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक से हुई। दोनों की पहली मुलाकात 1954 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। देव आनंद कल्पना कार्तिक को देखते ही उनकी तरफ आकर्षित हो गए थे और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद देव आनंद और कल्पना ने दुनिया की नजरों से छुपकर शादी कर ली। देव आनंद ने अपनी शादी का किस्सा एक इंटरव्यू में बताया था, जो हम आपको दोनों की अनसीन तस्वीर दिखाने के बाद में बताएंगे। (ये भी पढ़ें: जब हेमा मालिनी ने अपनी जिंदगी में पति धर्मेंद्र की कमी को लेकर दिल खोलकर की थी बात)

dev anand

आइए अब आपको देव आनंद और कल्पना की तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते वक्त हमें देव आनंद और कल्पना की एक तस्वीर मिली है, जिस पर देव आनंद ने अपना ऑटोग्राफ भी दिया हुआ है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, एक सोफे पर कल्पना बैठी हुई हैं और उनके बगल में बॉलीवुड के हैंडसम हंक देव आनंद नजर आ रहे हैं। इस दौरान देव आनंद के चेहरे पर वही स्माइल नजर आ रही है, जिस देखकर हर कोई अपना दिल उन पर हार जाता था। लुक की बात करें तो, देव आनंद पैंट-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं और उनकी ये स्माइल उनके इस लुक को अट्रैक्टिव बना रही है। वहीं, एक्टर की लेडीलव कल्पना पर्पल आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर में बेशक दोनों ज्यादा क्लोज नहीं हैं, लेकिन दोनों का प्यार फिर भी साफ देखा जा सकता है। (ये भी पढ़ें: राकेश रोशन के परिवार की अनदेखी तस्वीर आई सामने, 9 साल के नन्हे ऋतिक लग रहे बेहद क्यूट)

kalpana

एक्टर ने इंटरव्यू में बताया था अपनी शादी का किस्सा

सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में देव आनंद ने अपनी शादी का किस्सा सुनाया था और बताया था कि, कैसे उन्होंने शूटिंग के लंच ब्रेक में कल्पना कार्तिक से शादी रचाई थी। एक्टर ने कहा था, ‘कल्पना बहुत खूबसूरत, चुलबुली, नटखट और पढ़ी लिखी थीं। हम एक-दूसरे से फिल्म 'बाजी' से ही प्यार करने लगे थे। तब हमने फैसला लिया था कि, हम चुपचाप शादी कर लेंगे। इस बारे में हम किसी को नहीं बताएंगे और बाद में लोगों को दावत दे देंगे।’ (ये भी पढ़ें: ईशा देओल की वेडिंग फंक्शन की अनदेखी फोटो आई सामने, मां हेमा मालिनी की कॉपी लग रहीं एक्ट्रेस)

kalpana and dev

इसके आगे अभिनेता ने बताया था कि, ‘हम 'टैक्सी ड्राइवर' की शूटिंग कर रहे थे। मेरी जेब में ही एक अंगूठी थी। हमने रजिस्ट्रार से बात की और उसे सेट पर आने के लिए बोला। ब्रेक के बीच में जब लाइट की व्यवस्था की जा रही थी और सेट तैयार हो रहा था, तब मैंने कल्पना को हल्का सा इशारा किया। हम पास में ही एक डिपार्टमेंटल रूम में गए और शादी करके वापस आ गए। लेकिन कैमरामैन को पता चल गया था। दरअसल, उसने मेरे हाथ में अंगूठी देख ली थी और वह फिल्म की कंटिन्यूटी में बाधा डालती। वैसे, वह हम दोनों के रिश्ते के बारे में भी जानता था। फिर भी मैंने उसे चुप रहने के लिए बोला और फिर हमने अपना अगला शॉट दिया। हमें इस काम में बहुत मजा आया।'

dev anand life

फिलहाल, 3 दिसंबर 2011 को हार्ट अटैक पड़ने से देव आनंद का निधन हो गया था। लेकिन कल्पना कार्तिक ने अपने पति देव आनंद के आखिरी समय तक उनका साथ निभाया था। तो आपको देव आनंद और कल्पना की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.