पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें: नीता-मुकेश से आकाश-ईशा तक फैमिली ने की थी खूब मस्ती

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के पोते और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी का पहला बर्थडे काफी ग्रैंड तरीके से मनाया गया था। आइए आपको सेलिब्रेशन की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें: नीता-मुकेश से आकाश-ईशा तक फैमिली ने की थी खूब मस्ती

अंबानी परिवार कहने को तो एक बिजनेसमैन का परिवार है, लेकिन इनकी लोकप्रियता किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है। देश-दुनिया में अपनी धाक जमाने वाले अंबानीज अपने हर फंक्शन और सेलिब्रेशन के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अंबानी परिवार का हर सदस्य भले ही खुद को लाइम लाइट से दूर रखने की कोशिश करता हो, लेकिन लोगों के बीच इनका क्रेज ही कुछ ऐसा है कि अंबानी फैमिली मेंबर्स की हर एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इस परिवार में सबसे छोटे सदस्य हैं आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani), जो आज यानी 10 दिसंबर 2022 को 2 साल के हो चुके हैं।

prithvi ambani

पृथ्वी आकाश अंबानी अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रहते हैं। ऐसे में इनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको पृथ्वी के पहले जन्मदिन की कुछ कुछ प्यारी तस्वीरें दिखाते हैं, जो यकीनन आपका दिल जीत लेंगी।

जामनगर में मनाया गया था पृथ्वी का पहला बर्थडे

prithvi ambani

prithvi

पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन 10 दिसंबर 2021 को अंबानी परिवार के पैतृक आवास जामनगर (गुजरात) में मनाया गया था। 'रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क' के मुताबिक, पृथ्वी के इस ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन में 120 से मेहमान शामिल हुए थे। वहीं, करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के जन्मदिन में उनकी अच्छी हेल्थ के लिए पूजा की थी। इसके साथ ही करीब 50,000 ग्रामीणों को भोजन कराया गया था और काफी दान भी किया गया था।

पृथ्वी के पहले जन्मदिन पर साथ दिखा पूरा परिवार

prithvi ambani

prithvi

prithvi

(पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे पर नीता से श्लोका तक सभी ने पहनी थी बेहद महंगी ड्रेसेस, जानें कीमत)

पृथ्वी के इस पहले जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके परिवार ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। अंबानी परिवार के छोटे शहजादे के इस बड़े दिन पर उनकी परदादी कोकिलाबेन अंबानी, दादा मुकेश अंबानी, दादी नीता अंबानी और माता-पिता श्लोका व आकाश के साथ परिवार के तमाम सदस्य शामिल हुए थे।

पृथ्वी अंबानी के पहले जन्मदिन का केक था बेहद खूबसूरत

cake

cake

आकाश-श्लोका के राजदुलारे के बर्थडे पर कई तरह के केक्स के अरेंजमेंट किए गए थे। सभी केक्स पेस्टल कलर की थीम पर बनाए गए थे, जो देखने में भी काफी प्यारे लग रहे थे। तस्वीरों में आप कप केक्स और अन्य तरह के केक्स की झलक देख सकते हैं।  

पृथ्वी के बर्थडे में अरिजीत सिंह ने लगाए थे चार-चांद

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे को कितने ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया गया था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके बर्थडे में बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया था और कहने की जरूरत नहीं कि उन्होंने अपनी रूहानी आवाज से इस पार्टी में समां बांध दिया था।

अपने बर्थडे में मस्ती करते दिखे थे पृथ्वी

अंबानी परिवार के शहजादे पृथ्वी अपने पहले जन्मदिन पर खूब मस्ती करते दिखे थे। अपने जन्मदिन की ग्रैंड सेलिब्रेशन से बेखबर पृथ्वी अपनी ही मस्ती में मगन थे, जो इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। वैसे, कहने की जरूरत नहीं कि इस ब्लू कलर के आउटफिट में पृथ्वी काफी क्यूट दिख रहे थे।

पापा के कंधे पर बैठकर दुनिया देखते हुए पृथ्वी

prithvi

prithvi

prithvi

वैसे, इसमें तो कोई दो राय नहीं कि हर बच्चा अपने पैरेंट्स का दुलारा होता है। आपने अक्सर हर पिता को अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर दुनिया दिखाते देखा होगा। आकाश भी इस तस्वीर में कुछ ऐसा ही करते हुए देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आकाश और श्लोका अपने बेटे के साथ अपना हर काम भूलकर पूरी तरह उसमें खोए हुए हैं।

पृथ्वी के जन्मदिन पर झूमा पूरा अंबानी परिवार

अंबानी परिवार अपने हर एक फंक्शन को खुलकर एंजॉय करता है, जिसका सबूत पृथ्वी के जन्मदिन की ये तस्वीरें हैं, जिनमें सभी लोग लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट को एंजॉय करते हुए देखे जा सकते हैं। बात चाहे मुकेश अंबानी की हो या नीता अंबानी या फिर आकाश-श्लोका की, सभी उस पल को खूब एंजॉय करते हुए दिखे थे।

बता दें कि बिजनेस टाइकून मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने साल 2019 में अपने बचपन की दोस्त श्लोका मेहता संग शादी रचाई थी। डेढ़ साल के वैवाहिक आनंद के बाद कपल ने अपने पहले बेटे के रूप में 10 दिसंबर 2020 को पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत किया था। 

akash-shloka

फिलहाल, आपको पृथ्वी के जन्मदिन की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.