उर्वशी रौतेला ने 85 किलो का पहना गाउन, कीमत इतनी कि आ जाएगी BMW गाड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में, एक बेशकीमती गाउन पहना, जिसका प्राइस आपको हैरान कर देगा। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

उर्वशी रौतेला ने 85 किलो का पहना गाउन, कीमत इतनी कि आ जाएगी BMW गाड़ी

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को साल 2015 में ‘मिस दीवा यूनिवर्स’ का ताज पहनाया गया था। उन्होंने साल 2015 में ‘मिस यूनिवर्स’ के कॉन्टेस्ट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ मूवी से किया था।

urvashi rautela

फिल्मों में काम के अलावा, उर्वशी रौतेला कई म्यूजिक एलबम्स में भी काम कर चुकी हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से ट्रेंडिंग चार्ट्स को ब्रेक करती नजर आती हैं। हालांकि, इस बार गॉर्जियस एक्ट्रेस ने एक इंटरनेशनल डिज़ाइनर का हाई प्राइस वाला गाउन पहनकर अपनी हालिया रैंप वॉक से लोगों को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ की जा रही है।

(ये भी पढ़ें:  उर्वशी रौतेला ने एक हाथ में पहनी इतनी महंगी ज्वैलरी, खरीद सकते हैं AUDI Q2 कार)

urvashi rautela

दरअसल, 13 अक्टूबर 2021 को उर्वशी रौतेला ने इंटरनेशनल डिज़ाइनर माइकल सिंको द्वारा डिज़ाइन किये गए बॉल गाउन में की गई अपनी हालिया रैंप वॉक की तस्वीरों और वीडियोज की सीरीज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की। एक्ट्रेस इस दौरान पिंक, लैवेंडर और व्हाइट फूलों के पैटर्न वाले प्यारे गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उर्वशी ने ये भी खुलासा किया कि, इस गाउन का वजन 85 किलो है, जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस बेशकीमती आउटफिट्स को कितने अच्छे तरीके से कैरी कर सकती हैं।

urvashi rautela gown

urvashi rautela gown

urvashi rautela gown

हालांकि, वो उनके गाउन का प्राइस टैग था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस गाउन की कीमत इतनी है कि, आप इतने रुपए खर्च करके अपने लिए एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं। ‘रिपब्लिक’ के मुताबिक एक्ट्रेस के गाउन की कीमत 40 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। उर्वशी ने ये भी बताया कि, माइकल सिंको पूरी दुनिया भर में अपने बेशकीमती ऑउटफिट्स के लिए फेमस हैं।

(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला 15 लाख का ​बैग लिए आईं नजर, अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से शेयर कीं तस्वीरें)

ऐसा पहली बार नहीं है, जब उर्वशी रौतेला ने अपनी फैशन चॉइसेस से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई है। सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी पर भी उन्होंने अपनी अपीयरेंस से सबको चौंका दिया था। एक्ट्रेस ने एक चमड़े का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने हाथ से बनी हुई जरदोजी ज्वेलरी कैरी की थी। इस लहंगे की कीमत 55 लाख के करीब थी।

urvashi rautela at neha kakkar wedding

उर्वशी के इस एटायर की डीटेल्स के बारे में उनकी स्टाइलिस्ट सांची जुनेजा ने बताते हुए कहा था, “उर्वशी ने नेहा कक्कड़ की शादी में रेनु टंडन का लहंगा पहना था। ये एक लेजर कट लेदर लहंगा था, जिस पर हाथ से जरदोजी की कढ़ाई और स्वरोस्की का वर्क किया गया था। उर्वशी इस आउटफिट में मिलेनियल लग रही थीं। उर्वशी ने अपने लहंगे और ज्वेलरी पर 55 लाख रुपए खर्च किए थे।”

एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो उर्वशी रौतेला जल्द ही एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आएंगी।

(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने मनोज कुमार की पोती मुस्कान की मेहंदी सेरेमनी में पहनी 58 लाख की साड़ी, देखें फोटोज)

urvashi rautela

फिलहाल, उर्वशी हमेशा अपने हाई प्राइस के आउटफिट्स से लोगों को चौंका देती हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये एटायर कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.