उर्वशी रौतेला 60 लाख रुपए की रेड रोज मिनी ड्रेस में आईं नजर, पार्टी में दिखीं सबसे अलग

हाल ही में, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 60 लाख रुपए की मिनी ड्रेस पहने एक पार्टी में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

उर्वशी रौतेला 60 लाख रुपए की रेड रोज मिनी ड्रेस में आईं नजर, पार्टी में दिखीं सबसे अलग

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने गार्जियस लुक के लिए जानी जाती हैं। 'ब्यूटी क्वीन' ने कई फैशन शोज में जीत हासिल की है। रेड कार्पेट लुक या कोई पार्टी, उर्वशी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। वह बेहद महंगे ड्रेस पहनने के लिए भी फेमस हैं। हाल ही में, एक बार फिर इसका नजारा देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं।

urvashi rautela

सिल्वर स्क्रीन पर एक्ट्रेस कम दिखाई दे सकती हैं, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने सभी नई जनरेशन की लड़कियों के लिए एक नए फैशन गोल्स सेट किए हैं। सिंगर हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो 'लव डोज' में अभिनय के बाद उर्वशी रातों-रात पॉपुलर हो गई थीं। एक्ट्रेस के निजी जीवन की बात करें, तो कुछ दिनों से वह क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

urvashi

(ये भी पढ़ें:  उर्वशी रौतेला ने एक हाथ में पहनी इतनी महंगी ज्वैलरी, खरीद सकते हैं AUDI Q2 कार)

हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक पार्टी में रेड ड्रेस पहने दिखीं, जो कि विदेशी ब्रांड 'Atelier Zuhra' की है। मिनी ड्रेस में अभिनेत्री ने अपने टोंड पैरों को फ्लॉन्ट किया। ड्रेस में बने लाल गुलाब उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा रहे थे।

urvashi rautela

urvashi rautela

urvashi rautela

एक्सेसरीज के लिए उन्होंने ब्रेसलेट के साथ एक जोड़ी डैंगलिंग डायमंड इयररिंग्स पहनी थी। गुलाबी गाल चमकदार होंठ और स्लीक पोनीटेल ने उर्वशी के ग्लैमरस लुक को पूरा किया था। कुछ रिसर्च करने पर हमें पता चला कि सीक्विन्ड ड्रेस की कीमत 60 लाख रुपए है और यह ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

urvashi rautela

(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला 15 लाख का ​बैग लिए आईं नजर, अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से शेयर कीं तस्वीरें)

'कान्स 2022' के लिए उर्वशी रौतेला ने डिज़ाइनर टोनी वार्ड की कॉउचर लाइन के सफेद रंग का एक सुंदर गाउन पहना था। रफ़ल्ड गाउन में एक लंबी ट्यूल, नेकलाइन और कमर हैवी वर्क था। इस ड्रेस में भी उर्वशी छा गई थीं।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने मनोज कुमार की पोती मुस्कान की मेहंदी सेरेमनी में पहनी 58 लाख की साड़ी, देखें फोटोज)

फिलहाल, हमें तो उर्वशी रौतेला की लाल रंग की मिनी ड्रेस काफी पसंद आई। तो आपकी इस बारे में राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.