अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ ग्रीस में कर रहे हैं एंजॉय, देखें खूबसूरत तस्वीरें

इन दिनों, अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ ग्रीस में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कपल की तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ ग्रीस में कर रहे हैं एंजॉय, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टारकिड हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। इस लिस्ट में अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) भी शामिल हैं। अहान इन दिनों अपनी लविंग गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ (Tania Shroff) के साथ ग्रीस के खूबसूरत मायकोनोस द्वीप पर वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं, जिसकी एक खूबसूरत तस्वीर स्टार किड ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

ahan shetty

पहले आप ये जान लीजिए कि, अहान शेट्टी और तान्या दोनों बचपन के दोस्त हैं, लेकिन समय के साथ दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और अब दोनों अक्सर कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। अहान ने कभी भी अपनी लवलाइफ को दुनिया से नहीं छिपाया है। वह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड तान्या संग बिताए स्पेशल मोमेंट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं, तान्या की बात करें तो, वह फैशन इंफ्लूएंसर और डिजाइनर हैं। तान्या अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। काफी स्टाइलिश आउटफिट्स में वे अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

(ये भी पढ़ें: 'स्प्लिट्सविला 13' कंटेस्टेंट अदिति राजपूत ने जय दुधाने संग बताया अपना रिश्ता, कही ये बात)

ahan shetty with his girlfriend

आइए अब आपको कपल की लेटेस्ट तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, अहान शेट्टी ने 24 जुलाई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ग्रीस में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अहान और तान्या फोन से मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों एक साथ काफी प्यारे भी लग रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: विक्की कौशल कजिन की शादी में हुए शामिल, बिदाई सेरेमनी में बहन की डोली लिए भावुक दिखे एक्टर)

ahan shetty vacation photos

इसके अलावा, अहान और तान्या ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी सोलो तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें दोनों कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक तस्वीर में अहान शेट्टी की लविंग गर्लफ्रेंड तान्या ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है, बल्कि इस दौरान वह कैमरे के लिए अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो, तान्या श्रॉफ ने प्रिटेंड टॉप व ब्लैक जॉगर पैंट पहनी हुई है और अहान व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में काफी कूल लग रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: 3 साल की इनाया नौमी खेमू मां सोहा अली खान की बनीं मेकअप आर्टिस्ट, यहां देखें क्यूट वीडियो)

ahan shetty

tanya shroff photo

ahan shetty gf name

अहान शेट्टी ने 30 मार्च 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड तान्या शेट्टी को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे थे। ये सभी तस्वीरें अलग-अलग समय की हैं, जिसमें दोनों की क्यूट केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ अहान ने कैप्शन में ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा था।

tanya shroff birthday

who is ahan shetty gf

ahan and tanya photos

tanya shetty birthday photos

तान्या श्रॉफ अपने बॉयफ्रेंड अहान शेट्टी के पूरे परिवार के साथ प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। अथिया शेट्टी ने भी अपने भाई अहान की गर्लफ्रेंड तान्या को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तान्या संग एक खास तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों का स्पेशल बॉन्ड साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में तान्या, अथिया के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं और दोनों खिलखिलाकर हंसते हुए देखे जा सकते हैं। तस्वीर के साथ अथिया ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी बेस्ट लड़की को। लव यू।’

athiya shetty

फिलहाल, अहान शेट्टी ने अपने पापा सुनील शेट्टी और बहन अथिया की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। तो कपल की फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.