वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल को विश किया बर्थडे, शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में, अपनी पत्नी नताशा दलाल के बर्थडे पर कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल को विश किया बर्थडे, शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन (Varun Dhawan) ने 24 जनवरी 2021 को अपने 'बचपन के प्यार' नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी रचाई थी। नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं, वह मीडिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वरुण भी अपनी लविंग वाइफ के साथ सोशल मीडिया पर बेहद कम तस्वीरें ही शेयर करते हैं। हालांकि, वह हर खास मौकों पर उनके साथ पोस्ट जरूर साझा करते हैं। आज यानी 8 मई 2022 को नताशा के बर्थडे पर एक्टर ने उनके साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

Varun Dhawan with his wife Natasha Dalal

पहले आइए दोनों की प्यारी लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा बचपन के दोस्त हैं। स्कूलिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। नताशा ने कई बार वरुण के प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन वरुण फिर भी हार नहीं माने थे और अंत में नताशा ने रिश्ते के लिए 'हां' कह दिया था, फिर उन्होंने अपनी लंबी डेटिंग को 24 जनवरी 2021 को शादी के रूप में बदल दी। अब वह अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

Varun Dhawan with his wife Natasha Dalal

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल ने मदर्स-डे पर शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, कैटरीना ने भी मां पर लुटाया प्यार)

अब आइए आपको दिखाते हैं वरुण द्वारा शेयर किया गया पोस्ट। दरअसल, 8 मई 2022 को वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी नताशा के बर्थडे पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज किसी वेकेशन की लग रही हैं। पहली फोटो सेल्फी है, जिसमें दोनों ठंड के ड्रेस में पहाड़ी वादियों में पोज दे रहे हैं। दूसरी फोटो में नताशा, पति वरुण को किस कर रही हैं और अंतिम तस्वीर नताशा की सोलो है, जिसमें वह अपने डॉगी के साथ दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ''इस ग्रह पर मेरे पसंदीदा दिल की धड़कन को जन्मदिन मुबारक हो।''

varun dhawan

varun dhawan

natasha

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटों तैमूर-जहांगीर संग प्यारी फोटो की शेयर, पूल में एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस)

एक बार ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ संग बातचीत में नताशा दलाल ने वरुण धवन संग अपनी शादी के बारे में बात की थी। स्टार वाइफ ने कहा था, “वह अद्भुत हैं और मैं जो कुछ भी करती हूं, उसमें वह मेरा समर्थन करते हैं।”

Varun Dhawan with his wife Natasha Dalal

वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी 2022 को अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी शादी की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनकी मेहंदी, हल्दी और शादी की झलकियां शामिल थीं। यहां देखें इसकी तस्वीरें।

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने पहली बार बेटे नील की तस्वीरें कीं शेयर, लाडले के लिए लिखा इमोशनल नोट)

फिलहाल, हम भी नताशा को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.