वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल संग मनाया पहला करवा चौथ, खूबसूरत तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने शादी के बाद पहली बार पत्नी नताशा दलाल के साथ करवा चौथ मनाया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें आपका दिल चुरा लेंगी। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल संग मनाया पहला करवा चौथ, खूबसूरत तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

देश भर में शादीशुदा महिलाओं ने कल यानी 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ सेलिब्रेट किया। मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों के घर में भी करवा चौथ की धूम थी। हालांकि, उन स्टार कपल्स के लिए ये त्योहार और भी खास था, जिनका शादी के बाद ये पहला करवा चौथ था। बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन (Varun Dhawan) भी उन्हीं में से एक हैं। वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज।

Varun Dhawan With His Wife Natasha

पहले ये जान लीजिए कि, वरुण धवन ने काफी सालों तक फैशन डिजाइनर नताशा दलाल को डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को मुंबई के नजदीक स्थित अलीबाग में शादी रचाई थी। अपनी शादी की जानकारी फैंस को देते हुए वरुण ने अपनी दो वेडिंग फोटोज शेयर की थीं। दोनों ने अपनी शादी में न्यूड शेड कलर के आउटफिट्स पहने थे, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहे थे। वरुण और नताशा ने बीती रात शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाया।

(ये भी पढ़ें- Varun Dhawan Natasha Dalal Love Story: बेहद फिल्मी है एक्टर की लव लाइफ, इस तरह किया था प्रपोज)

Varun Dhawan's Wedding With Natasha Dalal

दरअसल, वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी पत्नी नताशा दलाल भी नजर आ रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में कपल कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहा है। जबकि तीसरी फोटो में नताशा छलनी के जरिए अपने पति वरुण धवन का चेहरा देखते हुए करवा चौथ की रस्म पूरी कर रही हैं।

Varun Dhawan First Karwa Chauth With Natasha

Varun Dhawan First Karwa Chauth With Natasha

Varun Dhawan First Karwa Chauth With Natasha

लुक की बात करें तो, स्काई ब्लू कलर के शरारा सेट के साथ मिनिमल लुक में नताशा बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, वरुण ऑरेंज कुर्ते के साथ डेनिम जींस में नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण धवन अपने कैप्शन के जरिए चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “चांद प्लीज। सभी को करवा चौथ मुबारक हो।” उनकी करवा चौथ की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन की टोटल नेट वर्थ, कई लग्जरी कार और आलीशान घर के मालिक हैं एक्टर)

शादी के बाद वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। वैसे तो, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन पत्नी नताशा के साथ वो बेहद कम तस्वीरें शेयर करते हैं। हालांकि, एक्टर के पत्नी नताशा के साथ तस्वीरें शेयर करते ही, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। कुछ समय पहले वे साउथ इंडिया घूमने गए थे, जहां से उनकी डिनर डेट की एक तस्वीर सामने आई थी। फोटो में नताशा, वरुण की गोद में बैठी दिखाई दे रही थीं। उनकी ये फोटो कपल के बीच के प्यार को अच्छे से दर्शा रही थी।

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल के प्री-वेडिंग व्हाइट ऑउटफिट की मात्र 6300 रुपए थी कीमत)

फिलहाल, वरुण धवन और नताशा दलाल के पहले करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। तो आपको उनकी फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- वरुण धवन)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.