वरुण धवन ने की प्रभास के साथ कृति सेनन के रिश्ते की पुष्टि! शरमाती दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्टर वरुण धवन ने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी को-एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ एक्टर प्रभास के रिश्ते की पुष्टि कर दी है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

वरुण धवन ने की प्रभास के साथ कृति सेनन के रिश्ते की पुष्टि! शरमाती दिखीं एक्ट्रेस

अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ऑन और ऑफस्क्रीन एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हैं। वह अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचते या फिर मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं। इन दिनों दोनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भेड़िया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, इस बीच वरुण ने गलती से कृति सेनन की लव लाइफ के बारे में जानकारी दी है। एक रियलिटी शो के सेट पर वरुण ने कृति और प्रभास के रोमांस की पुष्टि की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

varun

दरअसल, सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhla Jaa Finale) के फिनाले एपिसोड में वरुण धवन और कृति सेनन बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान वरुण धवन शो के जज व फिल्ममेकर करण जौहर से सवाल करते हैं कि माधुरी मैम के अलावा किसी को भी हक नहीं है कि वह इतनी खूबसूरत दिखे, चाहे वह काजोल, रानी, करीना, आलिया और दीपिका ही क्यों ना हों। तब करण आगे से सवाल करते हुए कहते हैं, इसमें कृति का नाम क्यों नहीं था। इस पर वह जवाब देते हैं, "कृति का नाम इसलिये नहीं था, क्योंकि कृति का नाम..." तब कृति वरुण को टोकती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह कहते हैं, "किसी के दिल में है।" फिर करण एक्टर वरुण से नाम बताने के लिए कहते हैं, तो उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है कि, "एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वह इस वक्त दीपिका (दीपिका पादुकोण) के साथ शूटिंग कर रहा है।" यह स्पष्ट था कि वह प्रभास की ओर इशारा कर रहे थे, क्योंकि वह वर्तमान में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पर कृति को शरमाते हुए देखा गया था।

कृति जल्द ही फिल्म 'आदिपुरुष' में साउथ एक्टर प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। अफवाहें हैं कि दोनों प्यार में हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, कृति सेनन उस वक्त भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें कभी मौका मिला, तो वह प्रभास से शादी कर लेंगी। इस इंटरव्यू में कृति सेनन ने क्या कहा था? जानने के लिए यहां क्लिक करें।

kriti sanon

फिल्म 'आदिपुरुष' की बात करें, तो फिल्म में सैफ अली खान और सनी सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को जून 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

adipurush

फिलहाल, हमें भी प्रभास और कृति सेनन के रिश्ते को आधिकारिक होने का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.